• Latest
  • Trending
30 percent of lung cancer patients in the capital are 'non-smokers'

राजधानी के लंग्स कैंसर मरीजों में 30 प्रतिशत ‘नान स्मोकर’

August 9, 2024
ब्रिक्स से किसान आईडी तक भारत की 10 बड़ी खबरें

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

October 27, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

October 19, 2026
Tuesday, October 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

राजधानी के लंग्स कैंसर मरीजों में 30 प्रतिशत ‘नान स्मोकर’

डरा रहे आंकड़े, दिल्ली में फेफड़ों के कैंसर के मामले पुरुषों में अधिक

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 9, 2024
in दृष्टिकोण
0
30 percent of lung cancer patients in the capital are 'non-smokers'
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली में लंग्स कैंसर के सबसे ज्यादा केस पुरुषों में देखे जा रहे हैं। इन मरीजों में से 30 प्रतिशत नॉन स्मोकर हैं। एक्सपर्ट्स के लिए भी यह फैक्ट चौंकाने वाला है क्योंकि जो लोग स्मोकिंग नहीं करते, वे भी दिल्ली में लंग्स कैंसर के मरीज बन रहे हैं। माना जा रहा है इसकी वजह कहीं न कहीं बढ़ा हुआ पॉल्यूशन भी है।

बड़ी वजह प्रदूषण
कैंसर सर्जन डॉ अंशुमान कुमार ने कहा कि लंग्स खराब होने के मामलों में 30 प्रतिशत लोग नॉन स्मोकर हैं, जिसकी बड़ी वजह प्रदूषण है। गंगाराम अस्पताल के मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ आदित्य सरीन ने भी कहा कि हर 10 में से 3 नॉन स्मोकर हैं। इसकी वजह प्रदूषण, गाड़ियां और फैक्ट्री से निकलने वाला धुआं है।

YOU MAY ALSO LIKE

लोकतंत्र, विरोध का अधिकार और जंतर-मंतर

देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

दोनों एक्सपर्ट्स का कहना है कि मौसम के अलावा आज भी लंग्स कैंसर की बड़ी वजह स्मोकिंग ही है, जिसे रोका जा सकता है। लोगों को स्मोकिंग छोड़ने के प्रति जागरूक करने की दिशा में बड़े स्तर पर काम करने की जरूरत है।

लंग्स कमजोर होने पर क्या होता है
डॉक्टर अंशुमान ने कहा कि हवा में 21 प्रतिशत ऑक्सीजन है। लंग्स का काम हवा में से ऑक्सीजन शरीर के अंदर लेना और कार्बन डाइऑक्साइड को शरीर से बाहर फेंकना है। जब हवा में प्रदूषण या केमिकल बढ़ जाते हैं तो लंग्स कमजोर होने लगते हैं और अपना पूरा काम नहीं कर पाते। इससे शरीर को पूरी ऑक्सीजन नहीं मिलती और शरीर के सभी अंग प्रभावित होने लगते हैं।

लंग्स कैंसर की पहचान नहीं हो पा रही
उन्होंने कहा कि आज भी देश के कई हिस्सों में लंग्स की बीमारी की पहचान नहीं हो पा रही है। जब मेरे पास मरीज आते हैं तो उनके लंग्स पूरी तरह से खराब हो चुके होते हैं। बतौर सर्जन मैं जब पूछता हूं तो वे बताते हैं कि उनके डॉक्टर टीबी बता रहे थे। टीबी की दवा चल रही थी।

महिलाओं में लंग्स कैंसर की वजह
डॉक्टर ने कहा कि भारतीय महिलाओं में लंग्स कैंसर पर एक स्टडी हुई है, जिसमें यह पाया गया है कि बड़ी संख्या में मरीज नॉन स्मोकर हैं। इन महिलाओं का जीएफआर टेस्ट पॉजिटिव आया था। सभी को आश्चर्य हुआ, जब आगे की स्टडी हुई तो पता चला कि प्रदूषण के साथ लकड़ी जलाकर चूल्हे पर कुकिंग करना भी एक वजह है, लेकिन प्रदूषण बड़ा कारण है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation