• Latest
  • Trending
All IPL final matches will be played in India on 26th May.

26 मई को आईपीएल फाइनल भारत में खेले जाएंगे सभी मैच

March 29, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Wednesday, September 16, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

26 मई को आईपीएल फाइनल भारत में खेले जाएंगे सभी मैच

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 29, 2024
in महिला, महिला-खेल
0
All IPL final matches will be played in India on 26th May.
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2024 के बाकी मैचों का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। सबसे जरूरी बात ये है कि इस बार आईपीएल का कोई भी मैच विदेश में नहीं होगा। ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि दूसरे चरण के कुछ मैच विदेश में खेले जा सकते हैं। आईपीएल के पूरे 74 मैच भारत में ही खेले जाएंगे।

टूर्नामेंट के प्लेऑफ मुकाबले अहमदाबाद और चेन्नई में होंगे। पहला क्वालीफायर और एलिमिनेटर 21 और 22 मई को मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा क्वालीफायर और फाइनल 24 और 26 मई को चेन्नई के चेपॉक में होगा। 26 मई को फाइनल खेला जाएगा। बीसीसीआई ने इससे पहले 7 अप्रैल तक का शेड्यूल जारी किया था।

YOU MAY ALSO LIKE

आर्मी चीफ के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगी कैप्टन शिवानी

आगरा की बेटी ने कश्मीर में संभाली टास्क फोर्स की कमान

डिफेंडिंग चैंपियन होस्ट करती है फाइनल
प्लेऑफ के लिए अहमदाबाद और चेन्नई को चुनना चौंकाने वाली बात नहीं है। पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस फाइनल में खेले थे, इसलिए उनके घरेलू मैदानों को चुना गया है। चैंपियन बनने वाले शहर चेन्नई को फाइनल की मेजबानी मिलेगी, जहां सीजन का पहला मैच भी खेला गया था। पहले 21 मैचों की तारीखें पहले ही बताई जा चुकी थीं।

दूसरे चरण की शुरुआत भी चेन्नई सुपर किंग्स के मैच से
आईपीएल के दूसरे चरण की शुरुआत भी चेन्नई सुपर किंग्स के मैच से होगी। मौजूदा चैंपियन 8 अप्रैल को चेपॉक में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेंगे। मैच रात को होगा।

गुवाहाटी और धर्मशाला में भी मुकाबले
इस साल आईपीएल को लेकर बीसीसीआई के लिए सबसे बड़ी चुनौती आम चुनाव थे। बीसीसीआई ने चुनाव वाले जगहों पर मैचों की तारीखों को चुनावों से अलग रखा है। साथ ही घरेलू और बाहर के मैदानों का संतुलन भी बनाए रखा है।

आईपीएल शेड्यूल के अनुसार, दो मैच धर्मशाला में होंगे, जो पंजाब किंग्स का दूसरा घरेलू मैदान माना जाता है। यह शहर 5 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ और 9 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पंजाब किंग्स के घरेलू मैच आयोजित करेगा।

गुवाहाटी में भी दो मैच होंगे, जो राजस्थान रॉयल्स का दूसरा पसंदीदा मैदान है। वे 15 मई को पंजाब किंग्स और 19 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स से खेलेंगे। आरआर-केकेआर का मैच लीग चरण का आखिरी मैच है। सीएसके और गुजरात टाइटंस, जो पिछले साल अहमदाबाद में फाइनल में खेले थे, इस सीजन में उसी मैदान पर 10 मई को भिड़ेंगे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation