• Latest
  • Trending
This is the district of 31 thousand lakhpati didis

ये है 31 हजार लखपति दीदियों का जनपद

March 8, 2024
ev car

तीन लाख के पार: भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड

July 17, 2026
employment

जवान देश की सबसे बड़ी पूंजी: नौकरी और हुनर का असली इम्तिहान

July 17, 2026
Agriculture

बारिश ने पकड़ी रफ्तार: कमज़ोर शुरुआत के बाद घटने लगी मानसून की कमी

July 17, 2026
Market

बाज़ार में लौटी रौनक: बड़े शेयरों के दम पर सेंसेक्स चढ़ा, रिलायंस के नतीजे आज

July 17, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

तीन समझौते, तीन रफ्तार: ब्रिटेन से रास्ता खुला, यूरोप करीब, अमेरिका आखिरी कदम पर

July 17, 2026
india-vs-england

जवाब आया: एजबेस्टन में भारत ने पहला वनडे छह विकेट से जीता

July 17, 2026
Agriculture

आसमान पर टिकी नज़र: कमज़ोर मानसून और महंगाई के बीच खेती की परीक्षा

July 17, 2026
ऊर्जा संक्रमण से भारत घटा रहा तेल आयात पर निर्भरता

2030 का आधा सफर तय: अब साफ बिजली की असली परीक्षा ग्रिड और भंडारण की है

July 17, 2026
water

पूर्वानुमान से परे: जल सुरक्षा भारत की चुपचाप चलती राष्ट्र-निर्माण परियोजना क्यों है

July 17, 2026
job

हर साल 1 करोड़ 10 लाख युवा: सबसे बड़ा सवाल है नौकरी

July 17, 2026
ev car

अब हर 8 में से 1 गाड़ी इलेक्ट्रिक, जून में ईवी की रिकॉर्ड बिक्री

July 17, 2026
गगनयान मिशन

वापसी सुरक्षित हो, तभी उड़ान: गगनयान के तीन अहम टेस्ट पास

July 17, 2026
Friday, July 17, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ये है 31 हजार लखपति दीदियों का जनपद

हौसले के रास्ते से पाई समृद्धि की मंजिल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 8, 2024
in महिला, महिला-खेल, महिला-हिंसा
0
This is the district of 31 thousand lakhpati didis
गुलशन वर्मा

वाराणसी। काशी में अब महिलाएं घरों की दहलीज में बंधी नहीं हैं। चूल्हा-चौका संभाल रही हैं तो आजादी के साथ सपने भी बुन रही हैं। बिंदास होकर खेती बाड़ी से लेकर ड्रोन तक उड़ा रही हैं।

कैटरिंग की ब्रांड एंबेसडर चंदा देवी, काशी विद्यापीठ ब्लाक के माधोपुर गांव को दिशा देने वाली ग्राम प्रधान सुमन व भीटी की ग्राम प्रधान डा. रीना सोनकर, बैंक की सेवा को घर-घर तक पहुंचाने वाली बीसी सखी शशि वर्मा, रिया शर्मा, ड्रोन लाइसेंस प्राप्त करने वाली संगीता देवी समेत दर्जनों नाम अब परिचय के मोहताज नहीं हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

एक ओवर में 39 रन बने, टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

तीनों खान अभिनीत फिल्म का निर्देशन व निर्माण करना चाहूंगी : कंगना रनौत

महिलाओं ने ये सब उपलब्धियां अपने हौसले से हासिल की हैं। सरकार ने सिर्फ राह सुझायी है। इस वक्त महिला समूहों से जुड़कर एक लाख, 40 हजार महिलाएं छोटे-छोटे उद्यम व कारोबार के जरिए स्वावलंबी बनी हैं। अब रोजगार के लिए ये किसी दफ्तर में दौड़ नहीं लगाती हैं बल्कि अपनी तरह अन्य बहनों को स्वरोजगार से जोड़ रही हैं।

बैंक आफ बड़ौदा से 110 महिलाएं (बीसी सखी बैंक- करस्पांडेंट) जुड़कर बैंक सुविधा को लाभार्थियों के आंगन तक पहुंचा रही हैं। इसी तरह 435 महिलाएं बतौर बिजली सखी के रूप में उपभोक्ताओं के घर तक बिल पहुंचाकर बिजली बिल की वसूली में हाथ बंटा रही हैं। जनपद में 31 हजार महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।

3940 महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में यशोदा की भूमिका निभा रही हैं तो वहीं प्रधानमंत्री स्वनिधि की छांव में लगभग बीस हजार महिलाएं अपने कारोबार को लगातार बढ़ा रही हैं। मुद्रा योजना की मदद से 17032 महिलाएं अपने उद्यम को नवीन फलक देने में जुटी हैं। सरकार की ओर से महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं से परोक्ष व अपरोक्ष रूप से लगभग 15 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। आर्थिक रूप से समृद्ध हो रही हैं।

प्रशासन ने हाथों-हाथ लिया था सुझाव
पीएम के चंदा देवी पर सुझाव को सरकारी मशीनरी ने हाथों हाथ लिया और चंदा देवी को ब्रांड एंबेसडर बनाते हुए काशी प्रेरणा दीदी कैटरिंग की लांचिंग की। इस कैटरिंग में चंदा के अलावा सुमन, मनोरमा, दुर्गावती, आशिका, पूजा, संजू, रिंका, कुमारी, उर्मिला, सरोजा, रिंकी, शर्मिला, निशा, संतोषी को शामिल किया गया है।

‘मुन्नी’ की पहल, गांव में श्वेत क्रांति का श्रीगणेश
सेवापुरी ब्लाक के भोरकला गांव की मुन्नी ने पराग डेरी से बातचीत कर रजिस्ट्रेशन कराया। सिक्योरिटी मनी जमा कर महिला दुग्ध उत्पादन केंद्र के नाम से कलेक्शन सेंटर खोला। पराग डेरी की ओर से दूध की जांच समेत अन्य मशीनें उपलब्ध कराई गईं। समूह की 50 महिलाओं के साथ ही आज अस्सी से अधिक किसान इस सेंटर पर दूध दे रहे हैं।

बैंक को घर के आंगन तक पहुंचाती हैं शशि
ब्लाक आराजीलाइन के बेलौड़ी गांव की बीसी सखी शशि वर्मा बैंक आफ बड़ौदा से जुड़कर आज अस्सी लाख तक ट्रांजेक्शन कर रही हैं। शशि कहती हैं कि इस कार्य से एक निश्चित आमदनी होती है लेकिन सेवा करने के भाव से सुकून भी मिलता है। पिछले दिनों गांव की एक बुजुर्ग महिला की तबीयत खराब हो गई। अचानक घर पर फोन आया कि तत्काल पैसे की जरूरत है। बैंक से निकाल देतीं तो इलाज में मदद हो जाती। शशि रात की परवाह किए बिना लाभार्थी के घर पहुंचीं तत्काल दस हजार रुपये उनके बैंक खाते से निकाल उन्हें सौंपे।

पांच महिलाएं ड्रोन पायलट
नागर विमानन, महानिदेशालय (डीजीसीए) की ओर सेवापुरी ब्लाक की संगीता देवी व रीना देवी, पिंडरा की अनिता देवी, काशी विद्यापीठ की उर्मिला पटेल, हरहुआ ब्लाक की सुनिता देवी को ड्रोन पायलट का लाइसेंस जारी किया गया है। इन महिलाओं को हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड के सौजन्य से नमो दीदी योजना के तहत प्रोफेसर जयशंकर तेलंगाना राज्य कृषि विश्वविद्यालय, हैदराबाद की ड्रोन अकादमी में नौ दिन की ट्रेनिंग दिलाई गई थी। अब ये महिलाएं ड्रोन से खेतों में नैनो यूरिया आदि का छिड़काव कर सकेंगी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation