• Latest
  • Trending
Stop the havoc of cervical cancer with vaccine

वैक्सीन से रोकें सर्वाइकल कैंसर का कहर

February 9, 2024
5.5% और 16.2%: भारत में नौकरियों की कमी नहीं है, उम्र का मेल नहीं बैठ रहा है

5.5% और 16.2%: भारत में नौकरियों की कमी नहीं है, उम्र का मेल नहीं बैठ रहा है

July 30, 2026
vikram

वह रडार जो ज़मीन का खिसकना देख लेता है: निसार के पहले साल से भारत को क्या मिला

July 30, 2026
Federal-Reserve-board

वॉशिंगटन में तीन अधिकारी ब्याज दर बढ़ाना चाहते थे — और यह ख़बर मुंबई तक सुबह से पहले पहुंच गई

July 30, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

40% की कमी से 15% तक: एक मुश्किल मानसून ने ख़ुद को कगार से वापस खींच लिया

July 30, 2026
Commonwealth-Games

10.71 और 10.83 सेकंड: राष्ट्रमंडल की एक फ़र्राटा दौड़ में भारत के दो खिलाड़ी पहले-दूसरे स्थान पर रहे

July 30, 2026
jal-jeevan-mission-jal-suraksha

नल लग गया। अब असली सवाल यह है कि उसमें पानी रोज़ आता है या नहीं, और वह पीने लायक़ है या नहीं

July 29, 2026
solar

छह महीने में 29 गीगावाट: छत पर लगे सोलर ने भारत की हरित रफ़्तार को वह गति दे दी जो 2030 के लक्ष्य के लिए चाहिए थी

July 29, 2026
vikram

एक साल में सात मिशन: इसरो अंतरिक्ष का सबसे मुश्किल काम कर रहा है — लय बनाना

July 29, 2026
store

सेंसेक्स 889 अंक चढ़ा, और नतीजों में एक बड़ी बात: गांव का बाज़ार लगातार दूसरी तिमाही शहर से आगे

July 29, 2026
exam

क़ानून, कार्रवाई और एक टास्क फ़ोर्स: देश अपनी सबसे बड़ी परीक्षाओं का पूरा ढांचा दोबारा खड़ा कर रहा है

July 29, 2026
भारत का भूजल संकट और जल सुरक्षा की चुनौती

ज़मीन के नीचे का पानी: भारत का सबसे ज़रूरी संसाधन वही है जो दिखता नहीं

July 29, 2026
भारत इलेक्ट्रिक वाहन

बारह महीनों में 28 लाख इलेक्ट्रिक गाड़ियां: अब यह प्रयोग नहीं, बाज़ार है

July 29, 2026
Thursday, July 30, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

वैक्सीन से रोकें सर्वाइकल कैंसर का कहर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 9, 2024
in दृष्टिकोण
0
Stop the havoc of cervical cancer with vaccine
डॉ. सीमा द्विवेदी

नई दिल्ली। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली ऐसी खतरनाक बीमारी है, जिसकी वजह से हर साल बड़ी संख्या में महिलाओं की जान चली जाती है। इससे चिंतित भारत सरकार सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन पर जोर दे रही है।

यह भी बता दें कि आज भी देश में सर्वाइकल कैंसर और इसकी वैक्सीन को लेकर जानकारी का घोर अभाव है। ज्यादातर महिलाओं को ये भी पता नहीं कि सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए कोई वैक्सीन लगती भी है या नहीं, अगर लगती है तो कब लगती है। जानकारी के इसी अभाव से देश में सर्वाइकल कैंसर के केस तेजी से बढ़ रहे हैं जबकि वैक्सीनेशन से इस कैंसर के होने का रिस्क 70-80 फीसदी तक कम किया जा सकता है।

YOU MAY ALSO LIKE

व्यवस्था में हो सुधार, अराजकता अस्वीकार्य

‘ब्रेन ड्रेन’ रोकने के लिए इसरो का बड़ा कदम

सर्वाइकल कैंसर क्या होता है
एक्सपर्ट्स के अनुसार, जब महिलाओं के यूट्रस के हिस्से सर्विक्स में सेल्स अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगते हैं, तब सर्वाइकल कैंसर होता है। इस कैंसर का कारण एचपीवी वायरस होता है। असुरक्षित यौन संबंध बनाए जाने के कारण इस वायरस का ज्यादा खतरा रहता है। ऐसी महिलाएं जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें कैंसर का ज्यादा रिस्क रहता है। यह जरूरी नहीं कि जिस महिला में एचपीवी वायरस है, उसे सर्वाइकल कैंसर हो ही जाएगा। हालांकि, सही समय पर एचपीवी वैक्सीन लगवाने से इस कैंसर से बचाव संभव है।

– वैक्सीन लगवाने की सबसे उपयुक्त आयु 9 से 14 साल
– जागरूकता के लिए देशव्यापी अभियान की जरूरत

सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन कब लगवानी चाहिए
गायनेकोलॉजिस्ट के अनुसार सर्वाइकल कैंसर से बचना है तो वैक्सीन लगवाने का सबसे ज्यादा फायदा 9 से 14 साल की आयु तक होता है। हालांकि, 26 साल तक ये वैक्सीन लगवाई जा सकती है। मतलब यौवनकाल आरंभ होने से पहले सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन लगवानी चाहिए।

अब सवाल यह कि क्या 26 साल के बाद वैक्सीन नहीं लगवानी चाहिए। इसको लेकर एक्सपर्ट्स कहती हैं कि इस उम्र के बाद भी टीका लगवा सकती हैं। तब भी ये एचपीवी वायरस के कई स्ट्रेन से बचा सकती है। लेकिन अगर सबसे ज्यादा फायदा इस वैक्सीन का लेना है तो 9 से 14 साल तक ही इसे अवश्य लगवा लेनी चाहिए।

सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन कहां लगवा सकती है
सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन अस्पताल से लगवा सकती हैं। इस वैक्सीन की वर्तमान में कीमत 2,000 से लेकर 5,000 रुपए तक है लेकिन जल्द ही सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन लॉन्च करने जा रहा है जिसकी कीमत सिर्फ 400 रुपए प्रति डोज ही होगी।

केंद्र के अंतरिम बजट में विशेष प्रावधान होगा फ्री टीकाकरण
सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार बेहद गंभीर है। इस बीमारी का कहर रोकने को हर स्तर पर व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। इसी के तहत यू-विन प्लेटफॉर्म के जरिए टीकाकरण को बढ़ावा देने की योजना को केंद्र सरकार के अंतरिम बजट में विस्तार दिया गया है। इसके तहत 9 से 14 साल की बालिकाओं का फ्री टीकाकरण किया जाएगा। भारत में ब्रेस्ट कैंसर के बाद महिलाएं सबसे अधिक सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित होती हैं। हर साल सर्वाइकल कैंसर की 1 लाख 25 हजार से अधिक नई मरीज मिलती हैं। इससे मरने वालों की संख्या हर साल 77,000 से ऊपर रही है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation