• Latest
  • Trending

पूरी दुनिया के 25 प्रतिशत टीबी मरीज भारत में

November 15, 2024
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पूरी दुनिया के 25 प्रतिशत टीबी मरीज भारत में

बीमारी की रोकथाम के लिए पिछले वर्ष 3400 करोड़ खर्च हुए

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 15, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया है कि दुनियाभर में 2023 में 80 लाख से अधिक टीबी के केस मिले हैं। फिक्र की बात ये है कि डब्ल्यूएचओ ने साल 1995 से इसका ट्रैक रखना शुरू किया था और तब से लेकर अब तक किसी भी साल में दर्ज किए गए टीबी के ये सबसे ज्यादा मामले हैं।

ये आंकड़े भारत के लिए ज्यादा चिंता का विषय इसलिए हैं क्योंकि उन्मूलन अभियान के बावजूद टीबी के वैश्विक आंकड़ों के 25% मामले सिर्फ भारत में दर्ज किए गए हैं। साल 2023 में भारत में टीबी के कुल 25 लाख 37 हजार मामले दर्ज किए गए। इससे पहले साल 2022 में करीब 24 लाख 22 हजार मामले सामने आए थे। टीबी के कारण पूरी दुनिया में साल 2023 में लगभग 12 लाख 50 हजार लोगों की मौत हुई। जबकि भारत में 2023 में टीबी के कारण 3 लाख 20 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत ने साल 2025 तक टीबी डिजीज के उन्मूलन का लक्ष्य रखा था। सरकार ने फाइनेंशियल ईयर 2023 में इस काम के लिए 3400 करोड़ रुपए आवंटित किए थे। आज की तारीख में सभी सरकारी अस्पतालों में टीबी का इलाज मुफ्त है और पेशेंट्स को इलाज के दौरान हेल्दी डाइट के लिए हर महीने 1 हजार रुपए भी मिलते हैं। हालांकि हाल ही में आए विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के बाद टीबी उन्मूलन लक्ष्य की राह मुश्किल नजर आ रही है।

यह बीमारी क्यों और कैसे फैलती है?
टीबी एक संक्रामक बीमारी है। इसके बैक्टीरिया आमतौर पर फेफड़ों के टिश्यूज को प्रभावित करते हैं। हालांकि कई बार ये रीढ़ की हड्डी, ब्रेन या किडनी जैसे दूसरे ऑर्गन्स को भी प्रभावित कर सकते हैं।

टीबी क्यों होती है?
टीबी माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस नाम के बैक्टीरिया के कारण होती है। ये बैक्टीरिया हवा के जरिए फैलते हैं और आमतौर पर फेफड़ों को संक्रमित करते हैं। टीबी एक संक्रामक बीमारी जरूर है, लेकिन यह बहुत आसानी से नहीं फैलती । जब कोई व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति के आसपास लंबा समय बिताता है, तो वह भी इस बीमारी से प्रभावित हो सकता है।

टीबी कैसे फैलती है?
टीबी से संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने, बात करने, गाने या यहां तक कि हंसने के दौरान उसके मुंह से निकले जर्म्स आसपास के लोगों को संक्रमित कर सकते हैं। जिन लोगों को एक्टिव टीबी है, सिर्फ वे ही संक्रामक होते हैं।

इसकी खास बात ये है कि अगर हमारी सांस के जरिए शरीर में बैक्टीरिया चले गए हैं तो ज्यादातर लोगों का शरीर इन बैक्टीरिया से लड़ने और उन्हें बढ़ने से रोकने में सक्षम होता है। इन लोगों के शरीर में बैक्टीरिया निष्िक्रय होकर पड़े रहते हैं।

हालांकि ये शरीर में जीवित बने रहते हैं और बाद में कभी भी सक्रिय हो सकते हैं। इसे लेटेंट ट्यूबरकुलोसिस इंफेक्शन (एलटीबीआई) या गुप्त टीबी कहते हैं। अगर आगे चलकर इन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है तो ये बैक्टीरिया एक्टिव हो जाते हैं और हमला कर देते हैं।

टीबी के लक्षण क्या हैं?
जिन लोगों की टीबी एक्टिव नहीं है, उनमें किसी तरह के लक्षण नजर नहीं आते हैं। हालांकि इन लोगों की टीबी की स्क्रीनिंग होने पर बीमारी का पता लगाया जा सकता है।

एक्टिव टीबी वाले लोगों में कई लक्षण दिख सकते हैं
– टीबी के कई सामान्य लक्षण हैं, जो आमतौर पर फेफड़े इन्फेक्टेड होने पर सामने आते हैं। अगर टीबी के कारण दूसरे अंग भी प्रभावित हुए हैं तो इसके कारण अन्य लक्षण भी सामने आ सकते हैं।

– अगर टीबी से किडनी प्रभावित हुई है तो यूरिन में ब्लड आ सकता है और किडनी की फंक्शनिंग खराब हो सकती है।
– अगर टीबी रीढ़ की हड्डी को प्रभावित करती है तो पीठ में दर्द और अकड़न हो सकती है और मसल्स में ऐंठन हो सकती है।
– अगर टीबी ब्रेन तक फैल जाए तो मतली और उल्टी हो सकती है। कनफ्यूजन बना रहता है और चेतना (कॉन्शियसनेस) की हानि हो सकती है।

टीबी की डाइग्नोसिस के लिए
किस तरह के टेस्ट किए जाते हैं?
टीबी का पता लगाने के लिए दो तरह के स्क्रीनिंग टेस्ट होते हैं। मंटोक्स ट्यूबरकुलिन स्किन टेस्ट (टीएसटी) और ब्लड टेस्ट। इनमें स्किन और ब्लड का टेस्ट किया जाता है।

अगर कोई व्यक्ति स्क्रीनिंग में पॉजिटिव पाया जाता है तो टीबी के कारण फेफड़ों को हुए नुकसान का पता लगाया जाता है। लंग्स डैमेज के लेवल के आधार पर इलाज में मदद मिलती है और यह भी पता चलता है कि टीबी एक्टिव है या नहीं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation