• Latest
  • Trending
man-ki-bat

‘मन की बात’ का 101 वां एपिसोड, पीएम बोले यह दूसरी शताब्दी का प्रारंभ

June 2, 2023
भारत-जापान स्टार्टअप और डीप टेक 2026

अब भारत सस्ता नहीं, हुनर बेच रहा है

August 30, 2026
भारत की आर्थिक और कारोबारी गतिविधियाँ अगस्त 2026

सप्ताह की समीक्षा

August 30, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ पंजीकरण, 54.28% महिलाएँ

हर दिन पौने दो लाख नाम

August 30, 2026
CAG Railway Audit Report 2026: ₹1,130.92 Crore की 26 टिप्पणियाँ

छब्बीस टिप्पणियाँ, ग्यारह सौ करोड़

August 30, 2026
farmer

बानवे प्रतिशत खेत अब भी बाहर

August 30, 2026
जल जीवन मिशन, ई-श्रम, सूक्ष्म सिंचाई और रेलवे अपडेट

छात्र जाएँगे गाँव के नल तक

August 30, 2026
प्रधानमंत्री जन धन योजना 2026

हर दिन बहत्तर करोड़ रुपये की बचत

August 29, 2026
CAG रिपोर्ट 17 वैज्ञानिक अनुसंधान कोष 3490 करोड़

वह कोष जो बढ़ता ही रहा

August 29, 2026
nuclear

लक्ष्य सौ, असली आँकड़ा चार

August 29, 2026
daily-news

भारत की ताजा खबरें 29 अगस्त 2026

August 29, 2026
Sarbananda-Sonowal

फाइबर पहुँचा, पर चला एक तिहाई में

August 28, 2026
पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

गाय के पेट से निकला एक एंजाइम

August 28, 2026
Sunday, August 30, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘मन की बात’ का 101 वां एपिसोड, पीएम बोले यह दूसरी शताब्दी का प्रारंभ

युवा संगम विविधता और आपसी संपर्क को है बढ़ाता

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 2, 2023
in राष्ट्रीय
0
man-ki-bat

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 101वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने कहा इस बार ‘मन की बात’ का ये एपिसोड दूसरी शताब्दी का प्रारंभ है। पिछले महीने हम सभी ने इसकी स्पेशल सेंचुरी को सेलिब्रिट किया है। आप सबकी भागीदारी ही इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी ताकत है। आप सभी ने जो आत्मीयता और स्नेह ‘मन की बात’ के लिए दिखाया है, वो अभूतपूर्व है, भावुक कर देने वाला है। उन्होंने कहा जब ‘मन की बात’ का प्रसारण हुआ, तो उस समय दुनिया के अलग-अलग देशों में, अलग-अलग टाइम जोन में कहीं शाम हो रही थी तो कहीं देर रात थी, इसके बावजूद, बड़ी संख्या में लोगों ने 100वें एपिसोड को सुनने के लिए समय निकाला।

अरुणाचल के ग्यामर न्योकुम से किया संवाद
पीएम मोदी ने इस दौरान युवा संगम का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को ताकत देने वाला ऐसा ही एक और अनूठा प्रयास देश में हुआ है। पीएम ने अरुणाचल प्रदेश के ग्यामर न्योकुम से संवाद किया और कहा, युवा संगम में आपका कैसा अनुभव रहा, इसे लेकर एक ब्लॉग लिखिए ताकि देश के अन्य युवा साथियों को पता चले कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की योजना क्या है। युवा संगम को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की बेटी विशाखा सिंह से संवाद किया। उन्होंने विशाखा से भी अपने अनुभव पर ब्लॉग लिखने के लिए कहा।

YOU MAY ALSO LIKE

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कामयाबी पर अमेरिका से मुहर

‘दिमागी नक्सल’ पर सियासत: विपक्ष की छटपटाहट या ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’

क्या है युवा संगम?
पीएम ने बताया कि युवा संगम में युवा दूसरे राज्यों के शहरों और गांवों में जाते हैं, उन्हें अलग-अलग तरह के लोगों के साथ मिलने का मौका मिलता है। युवा संगम से देश की विविधता और आपसी संपर्क को बढ़ावा मिलता है। युवा संगम के पहले राउंड में लगभग 1200 युवा, देश के 22 राज्यों का दौरा कर चुके हैं। जो भी युवा इसका हिस्सा बने हैं, वे अपने साथ ऐसी यादें लेकर वापस लौट रहे हैं, जो जीवनभर उनके ह्रदय में बसी रहेंगी। हमारे भारत में इतना कुछ जानने और देखने के लिए है कि आपकी उत्सुकता हर बार बढ़ती ही जाएगी। मुझे उम्मीद है कि इन रोमांचक अनुभवों को जानकर आप भी देश के अलग-अलग हिस्सों की यात्रा के लिए जरूर प्रेरित होंगे।

जल संरक्षण से जुड़े स्टार्टअप्स की चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल संरक्षण को लेकर भी बात रखी। उन्होंने कहा, ‘हम सबने एक कहावत कई बार सुनी होगी, बार-बार सुनी होगी – बिन पानी सब सून। बिना पानी जीवन पर संकट तो रहता ही है, व्यक्ति और देश का विकास भी ठप पड़ जाता है। भविष्य की इसी चुनौती को देखते हुए आज देश के हर जिले में 75 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा रहा है। ये जल संरक्षण की दिशा में बहुत बड़ा कदम है।

वीर सावरकर जयंती का जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर सावरकर जयंती का भी जिक्र किया। उनके त्याग, साहस और संकल्प-शक्ति से जुड़ी गाथाएं आज भी हम सबको प्रेरित करती हैं। वीर सावरकर का व्यक्तित्व दृढ़ता और विशालता से समाहित था। उनके निर्भीक और स्वाभिमानी स्वभाव को गुलामी की मानसिकता बिल्कुल भी रास नहीं आती थी।

एनटी रामाराव जी की 100वीं जयंती पर किया याद
आगे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘कुछ दिन बाद 4 जून को संत कबीरदास जी की भी जयंती है। कबीरदास जी ने जो मार्ग हमें दिखाया है, वो आज भी उतना ही प्रासंगिक है। संत कबीर ने समाज को बांटने वाली हर कुप्रथा का विरोध किया, समाज को जागृत करने का प्रयास किया। पीएम मोदी ने दिग्गज अभिनेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव को याद करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation