• Latest
  • Trending

एक क्लिक में मिलेगी मार्कशीट की कॉपी

December 6, 2025
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Sunday, November 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एक क्लिक में मिलेगी मार्कशीट की कॉपी

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ने शुरू की डिजिटल सुविधा, नहीं पड़ेगा भटकना

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 6, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। स्टेट बोर्ड से दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा पास कर चुके स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है। अब मार्कशीट या अन्य दस्तावेज खो जाने पर बोर्ड या स्कूल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्टेट बोर्ड ने एक विशेष योजना शुरू की है, जिसके तहत डुप्लीकेट मार्कशीट, डुप्लीकेट सर्टिफिकेट, प्रोविजनल सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए सीधे ऑनलाइन आवेदन कर घर बैठे दस्तावेज प्राप्त किए जा सकेंगे। स्टेट बोर्ड के मुंबई विभाग की प्रभारी सचिव ज्योत्सना शिंदे पवार के मुताबिक, यह सुविधा 19 नवंबर 2025 से लागू हो चुकी है। इस संबंध में स्कूल और जूनियर कॉलेजों को एक सर्कुलर भेजकर सूचित किया गया है।
सर्कुलर के मुताबिक, अब तक स्टूडेंट को डुप्लीकेट मार्कशीट या अन्य प्रमाणपत्र के लिए अपनी स्कूल से शिफारस पत्र लेना अनिवार्य होता था। नई ऑनलाइन प्रणाली में यह प्रक्रिया पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है।
स्पीड पोस्ट से घर बैठे मिलेगा सर्टिफिकेट
बोर्ड ने यह भी बताया कि आवेदन के समय यदि स्टूडेंट्स स्पीड पोस्ट द्वारा दस्तावेज प्राप्त करने का विकल्प चुनते हैं, तो उन्हें सर्टिफिकेट सीधे घर भेज दिया जाएगा। इससे स्टूडेंट्स को बोर्ड ऑफिस जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और प्रक्रिया अधिक सरल तथा सुगम होगी।
वी. एल. नपू हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज के प्रिंसिपल निखिल पंड्या ने कहा कि स्टेट बोर्ड का यह निर्णय स्टूडेंट्स के लिए बेहद लाभदायक है, क्योंकि अब स्कूल से सिफारिश लेने का झंझट खत्म हो गया है। खोजा खान मोहम्मद हबीब भाई हाई स्कूल के प्रिंसिपल योगेश पांडेय ने कहा कि 35 साल पुराने शैक्षणिक दस्तावेज को ऑनलाइन उपलब्ध कराना एक सराहनीय कदम है।
1990 से सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध
बोर्ड के अनुसार, वर्ष 1990 के बाद की सभी मार्कशीट का डेटा ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया गया है।
स्टूडेंट्स और स्कूल दोनों आधार कार्ड आधारित ओटीपी प्रणाली के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। डुप्लीकेट मार्कशीट, प्रोविजनल या माइग्रेशन सर्टिफिकेट में से किसी भी दस्तावेज के लिए स्टूडेंट्स को प्रति प्रमाणपत्र 500 रुपये शुल्क देना होगा। भुगतान एक बार करने पर इसे किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

छात्रों को क्या फायदा होगा ?
• स्कूल से सिफारिश लेने का झंझट खत्म
• घर बैठे आसान ऑनलाइन आवेदन
•1990 के बाद वाले स्टूडेंट्स को रिकॉर्ड तुरंत उपलब्ध
• स्पीड पोस्ट से सुरक्षित डिलीवरी
• समय, मेहनत और पैसे, तीनों की बचत

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation