• Latest
  • Trending

एसआईआर पर अफसरों से बोले योगी, छूटने न पाए कोई पात्र मतदाता, अपात्रों को करें बाहर

December 13, 2025
भारत की GDP वृद्धि 7.8%: खेती, वाहन, रेलवे और निवेश के आंकड़े

तिपहिया, ट्रेन और खेत: तिमाही का असली हिसाब

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर CAG रिपोर्ट: 10 साल के कामकाज में बड़ी कमियां

September 3, 2026
daily-news

आईसीएमआर की तीन जाँच तकनीकें उद्योग के लिए

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर सीएजी की रिपोर्ट

September 3, 2026
daily-news

भारत के विभिन्न राज्यों की महत्वपूर्ण खबरें

September 2, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

August 31, 2026
पराली से बायो-बाइंडर तकनीक

पराली जो अब सड़क बनेगी

August 31, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

August 31, 2026
daily-news

भारत-उज़्बेकिस्तान सहयोग: शिक्षा, दवा, कृषि, योग और खेल में नई साझेदारी

August 31, 2026
प्रोजेक्ट इम्पोर्ट्स योजना CAG ऑडिट 2026

जिस फ़ाइल की कोई आख़िरी तारीख़ नहीं

August 31, 2026
भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

भारत का अपना पॉपकॉर्न बीज

August 31, 2026
daily-news

भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

August 31, 2026
Thursday, September 3, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एसआईआर पर अफसरों से बोले योगी, छूटने न पाए कोई पात्र मतदाता, अपात्रों को करें बाहर

एसआईआर अभियान को सफल बनाना संगठन की भी जिम्मेदारी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 13, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

तिपहिया, ट्रेन और खेत: तिमाही का असली हिसाब

हरित भारत मिशन पर CAG रिपोर्ट: 10 साल के कामकाज में बड़ी कमियां

ब्लिट्ज ब्यूरो

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंडल के जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों को एसआईआर (सघन मतदाता पुनरीक्षण) अभियान तेज करने के लिए निर्देशित किया है। इसके लिए एनेक्सी भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों से कहा है कि वे मनोयोग से लगकर यह सुनिश्चित करें कि एसआईआर प्रक्रिया में एक भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए। साथ ही अपात्र और फर्जी मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से बाहर किया जाना सुनिश्चित किया जाए। भाजपा की बूथ टोली हर बूथ और घर-घर जाए और एसआईआर प्रक्रिया पूर्ण कराए।
बैठक में एसआईआर को लेकर हर जिले से विधानसभावार फीडबैक लेने के बाद मुख्यमंत्री ने उन विधायकों के कार्य पर असंतोष जाहिर किया, जिनके क्षेत्र में अभियान की गति अपेक्षानुरूप नहीं है। योगी ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों को एसआईआर अभियान में सौ फीसदी योगदान देना होगा।
उन्होंने पूर्ण रूप से शुद्ध मतदाता सूची बनवाने के निर्देश देते हुए कहा कि हर मतदाता का एसआईआर फार्म, गणना प्रपत्र जमा कराने के लिए भाजपा की दस सदस्यीय बूथ टोली को सजग रहना होगा।
सबका गणना प्रपत्र जमा हो जाए, इसके लिए सभी जिलों में भाजपा महानगर की तर्ज पर गांवों में बूथ स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि बीएलओ ने जितने फार्म बांट दिए हैं, उन्हें जमा कराने में टीम भावना से काम करना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एसआईआर अभियान को सफल बनाना संगठन की भी जिम्मेदारी है, इसलिए जिन लोगों ने एसआईआर फार्म भर दिया है, उसको डिजिटल कराने के काम में भी भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपना योगदान सुनिश्चित करें। जो लोग छूट रहे हों, उनके फार्मो को भी भरवाकर डिजिटल कराएं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation