• Latest
  • Trending

30 नहीं अब 40 वर्गमीटर प्लॉट, यीडा की नई आवासीय योजना की तैयारी

December 20, 2025
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

30 नहीं अब 40 वर्गमीटर प्लॉट, यीडा की नई आवासीय योजना की तैयारी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 20, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

ब्लिट्ज ब्यूरो

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक अपना आशियाना बसाने का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) अब 30 वर्गमीटर के बजाय 40 वर्गमीटर के आवासीय प्लॉटों पर नई योजना लाने की तैयारी कर रहा है। आंतरिक सर्वेक्षण के बाद यह फैसला लिया गया है, जिसमें छोटे प्लॉट को निर्माण नियमों के लिहाज से अव्यावहारिक पाया गया। यह योजना चरणबद्ध तरीके से तीन सेक्टरों में करीब 3800 से अधिक प्लॉटों पर लागू की जाएगी।
30 वर्गमीटर प्लॉट एनसीआर मानकों
के अनुकूल नहीं
यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार पहले कम आय वर्ग और मजदूरों के लिए 30 वर्गमीटर प्लॉटों वाली आवासीय योजना तैयार की गई थी, जिसे बोर्ड की मंजूरी भी मिल चुकी थी। हालांकि, बाद में कराए गए सर्वे में यह स्पष्ट हुआ कि इतना छोटा प्लॉट राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के निर्माण नियमों और प्रक्रियाओं के अनुरूप नहीं है। इस साइज पर मकान का डिजाइन संतुलित नहीं बन पाता, कमरों का आकार छोटा रह जाता है, सीढ़ियां और ओपन स्पेस असुरक्षित हो जाते हैं और दूसरी मंजिल का निर्माण जोखिमपूर्ण हो सकता है।
40 वर्गमीटर प्लॉट को माना गया
ज्यादा सुरक्षित और व्यावहारिक
प्राधिकरण का कहना है कि 40 वर्गमीटर का प्लॉट निर्माण के लिहाज से ज्यादा उपयुक्त है। इस आकार में कमरे, रसोई और सीढ़ियां बेहतर तरीके से फिट हो जाती हैं, जिससे मकान ज्यादा मजबूत और सुरक्षित बनता है। यह प्लॉट साइज गाजियाबाद विकास प्राधिकरण जैसी अन्य सरकारी एजेंसियों द्वारा भी अपनाया जा रहा है, इसलिए इसे अधिक व्यावहारिक और भरोसेमंद माना गया है। इसके लिए सेक्टर-17, 18 और 20 में जमीन पहले ही आरक्षित कर ली गई है।
आय सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव
प्लॉट साइज के साथ-साथ यीडा ने आवेदकों की आय पात्रता में भी बड़ा बदलाव करने का प्रस्ताव रखा है। अब तक सालाना आय सीमा 3 लाख रुपये तय थी, जिसे बढ़ाकर 8 लाख रुपये करने की योजना है। अधिकारियों का कहना है कि पुरानी आय सीमा के चलते असंगठित क्षेत्र के कई ऐसे मजदूर योजना से बाहर रह जाते थे, जिनकी औपचारिक नौकरी नहीं है, लेकिन आय 3 लाख रुपये से अधिक है।
नई आय सीमा
यह केंद्र सरकार के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के मानकों से मेल खाती है। इससे फैक्ट्री वर्कर, ड्राइवर, क्लीनर, मैकेनिक, सिक्योरिटी गार्ड, लोडिंग-अनलोडिंग मजदूर, वेयरहाउस कर्मी, पैकेजिंग, सफाई और मेंटेनेंस से जुड़े कर्मचारी, ढाबा-कैंटीन और छोटी दुकानों में काम करने वाले लोग लाभान्वित हो सकेंगे।
तीन सेक्टरों में लॉन्च होगी योजना
नई आवासीय प्लॉट योजना के तहत सेक्टर-17 में 455 प्लॉट प्रस्तावित हैं। सेक्टर-18 में दो पॉकेट बनाए जाएंगे, जहां सबसे अधिक 2,880 प्लॉट होंगे। वहीं सेक्टर-20 में 463 प्लॉट विकसित किए जाएंगे। इस तरह कुल मिलाकर 3800 से अधिक प्लॉटों पर योजना लागू होगी।
बोर्ड के सामने रखा जाएगा प्रस्ताव
यीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि 40 वर्गमीटर के नए प्लॉट साइज और संशोधित आय सीमा के साथ नियम, मूल्य और समयसीमा सहित विस्तृत आवासीय योजना को जल्द ही बोर्ड के सामने रखा जाएगा। बोर्ड की मंजूरी के बाद योजना को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation