• Latest
  • Trending

मानेसर के 35 गांवों के प्रवेश मार्गों पर बनेंगे ‘स्वागत द्वार’

December 27, 2025
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मानेसर के 35 गांवों के प्रवेश मार्गों पर बनेंगे ‘स्वागत द्वार’

परियोजना पर खर्च होंगे 10 करोड़ रुपये

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 27, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

ब्लिट्ज ब्यूरो

गुरुग्राम। गुरुग्राम का मानेसर नगर निगम (एमसीएम) अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले गांवों को एक नई और विशिष्ट पहचान देने की तैयारी में है। निगम प्रशासन ने क्षेत्र के 35 गांवों के प्रवेश मार्गों पर ‘स्वागत द्वार’ बनाने की एक महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है। इस पूरी परियोजना पर लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।
‘स्वागत द्वार’ बनाने का यह मुद्दा मानेसर नगर निगम की पहली सदन की बैठक में निगम पार्षदों द्वारा प्रमुखता से उठाया गया था। पार्षदों का तर्क था कि निगम में शामिल होने के बाद गांवों के शहरीकरण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा। पार्षदों की इसी मांग और जनभावना को देखते हुए निगम प्रशासन ने 35 गांवों में ‘स्वागत द्वार’ बनाने की कार्ययोजना तैयार की है। निगम अधिकारियों के अनुसार, इन ‘स्वागत द्वारों’ के बनने से न केवल गांवों की सीमाओं का स्पष्ट निर्धारण होगा, बल्कि मानेसर के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच एक सामंजस्यपूर्ण दृश्य भी उभरकर सामने आएगा।
परियोजना को मंजूरी के लिए भेजा गया
नगर निगम के अनुसार, इस परियोजना का विस्तृत अनुमान तैयार कर लिया गया है। अब इसे अंतिम मंजूरी के लिए वित्त एवं संविदा समिति के पास भेजा जाएगा। समिति से प्रशासनिक और वित्तीय अनुमति मिलते ही निगम द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। निगम अधिकारियों का दावा है कि टेंडर अलॉट होने के बाद युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा ताकि समयबद्ध तरीके से गांवों को यह सौगात मिल सके।
गांवों को अलग पहचान
मानेसर निगम के इस कदम से ग्रामीणों में उत्साह है। उनका मानना है कि स्वागत द्वारों के निर्माण से उनके गांवों को एक अलग और गौरवशाली पहचान मिलेगी। इससे पहले कई प्रमुख गांवों के लोग लंबे समय से प्रवेश द्वारों की मांग कर रहे थे। अब 10 करोड़ रुपये के बजट से न केवल गांवों का सौंदर्यीकरण होगा, बल्कि यह निगम द्वारा ग्रामीण विकास की दिशा में एक बड़ा निवेश भी माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यह पहल नगर निगम मानेसर को एक आधुनिक और सुव्यवस्थित निकाय के रूप में स्थापित करने की दिशा में सिर्फ एक शुरुआत है।
हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखेगी
योजना की सबसे खास बात यह है कि सभी 35 गांवों में बनाए जाने वाले स्वागत द्वारों का डिजाइन और स्वरूप एक समान रखा जाएगा। एक ही डिजाइन होने से पूरे निगम क्षेत्र में एकरूपता नजर आएगी। डिजाइन में आधुनिकता के साथ-साथ हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक भी देखने को मिल सकती है। इन द्वारों के निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग किया जाएगा ताकि ये लंबे समय तक सुरक्षित और आकर्षक बने रहें।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation