• Latest
  • Trending
वैभव सूर्यवंशी ने 11 गेंद में फिफ्टी लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने 11 गेंद में फिफ्टी लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

July 4, 2026
भारत-जापान स्टार्टअप और डीप टेक 2026

अब भारत सस्ता नहीं, हुनर बेच रहा है

August 30, 2026
भारत की आर्थिक और कारोबारी गतिविधियाँ अगस्त 2026

सप्ताह की समीक्षा

August 30, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ पंजीकरण, 54.28% महिलाएँ

हर दिन पौने दो लाख नाम

August 30, 2026
CAG Railway Audit Report 2026: ₹1,130.92 Crore की 26 टिप्पणियाँ

छब्बीस टिप्पणियाँ, ग्यारह सौ करोड़

August 30, 2026
farmer

बानवे प्रतिशत खेत अब भी बाहर

August 30, 2026
जल जीवन मिशन, ई-श्रम, सूक्ष्म सिंचाई और रेलवे अपडेट

छात्र जाएँगे गाँव के नल तक

August 30, 2026
प्रधानमंत्री जन धन योजना 2026

हर दिन बहत्तर करोड़ रुपये की बचत

August 29, 2026
CAG रिपोर्ट 17 वैज्ञानिक अनुसंधान कोष 3490 करोड़

वह कोष जो बढ़ता ही रहा

August 29, 2026
nuclear

लक्ष्य सौ, असली आँकड़ा चार

August 29, 2026
daily-news

भारत की ताजा खबरें 29 अगस्त 2026

August 29, 2026
Sarbananda-Sonowal

फाइबर पहुँचा, पर चला एक तिहाई में

August 28, 2026
पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

गाय के पेट से निकला एक एंजाइम

August 28, 2026
Sunday, August 30, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

वैभव सूर्यवंशी ने 11 गेंद में फिफ्टी लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

50 रन पूरे करने तक उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 4, 2026
in the blitz
0
वैभव सूर्यवंशी ने 11 गेंद में फिफ्टी लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी ने वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी लगा दी है। उन्होंने ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए के खिलाफ 11 गेंद में पचास रन पूरे किए। 50 रन पूरे करने तक उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 5 छक्के लगाए। वैभव अब तक ट्राई सीरीज में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए थे, लेकिन फाइनल में श्रीलंकाई बल्लेबाजी की कमर तोड़कर रख दी। वैभव सूर्यवंशी ने पारी के चौथे ओवर में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

गजब की बात यह रही कि वैभव ने बाउंड्री से ही अपना अर्धशतक पूरा किए और पहली 11 गेंदों में उन्होंने सिर्फ एक बॉल डॉट खेली। इससे पहले लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी 12 बॉल में आई थी। रिकॉर्ड श्रीलंका के बल्लेबाज कौशल्या वीररत्ने के नाम पर था जिन्होंने 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

YOU MAY ALSO LIKE

अब भारत सस्ता नहीं, हुनर बेच रहा है

सप्ताह की समीक्षा

हालांकि सूर्यवंशी शतक लगाने से चूक गए। वैभव (94) की इस तूफानी शुरुआत के चलते इंडिया ए टीम ने ट्राई सीरीज के फाइनल में 9 विकेट खोकर 377 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ए टीम 47.1 ओवर में 311 रन ही बना सकी। तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम ने फाइनल मैच 66 रन से जीता। इस सीरीज में सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी पर थी। खासतौर पर इसलिए, क्योंकि उन्हें इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में चुना गया है। मगर पहले चार मैचों में उनके स्कोर 14, 44, 21, 38 रहे। वो चार मुकाबलों में केवल 117 रन बना पाए थे, लेकिन फाइनल में उन्होंने धुआंधार बैटिंग करते हुए सभी आलोचकों का मुंह बंद करने का काम किया।

वैभव ने श्रीलंका ए के खिलाफ फाइनल में 29 गेंद खेलकर 94 रन बनाए

श्रीलंका ए के खिलाफ मैच में वैभव 9वें ओवर में आउट हुए। जब तक वैभव आउट हुए, तब तक भारतीय टीम 8.5 ओवर में 132 रन बना चुकी थी।
वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका ए के खिलाफ फाइनल में 29 गेंद खेलकर 94 रन बनाए। आईपीएल 2026 के आंकड़ों को भी मिलाकर देखा जाए, तो पिछली 7 पारियों में यह तीसरी बार है, जब वैभव सूर्यवंशी नर्वस नाइंटी का शिकार बने हैं। याद दिला दें कि गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में वैभव क्रमशः 96 रन और 97 रन बनाकर आउट हो गए थे।

वैभव सूर्यवंशी को अलग चेंजिंग रूम मिलेगा, परिवार भी होटल में साथ रहेगा

15 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर अलग चेंजिंग रूम मिलेगा। ईसीबी के अधिकारी ने ब्रिटिश अखबार द गार्डियन को बताया कि उनकी फैमिली भी टीम होटल में उनके साथ ही रहेगी। हालांकि, वैभव मैचों के दौरान टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ रह सकेंगे। वे टीम मीटिंग्स में हिस्सा भी लेंगे। यह फैसला आईसीसी की चाइल्ड सेफगार्डिंग पॉलिसी के कारण लिया है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation