• Latest
  • Trending

यूपी में 114 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

February 26, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बारिश लौटी, बुवाई अब भी पीछे

August 10, 2026
आयुष्मान भारत योजना

70 पार हैं तो इलाज का हक़ अलग

August 10, 2026
student

चार साल की डिग्री, तो पीजी एक साल में

August 10, 2026
ev-scooter

हर नौवाँ स्कूटर बैटरी वाला

August 10, 2026
boxing

बॉक्सिंग में सात गोल्ड, अब आगे

August 10, 2026
student

अब सर्टिफ़िकेट पर नहीं, नौकरी पर पैसा

August 10, 2026
Makhana

दरभंगा का मखाना, अब जहाज़ से ऑस्ट्रेलिया

August 10, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

बारिश 11 फ़ीसदी कम, अब क्या करें

August 10, 2026
ई20 पेट्रोल से इंजन खराब नहीं होते: गडकरी

E20 पेट्रोल: जाँच में क्या निकला

August 10, 2026
milk

गाँव की समिति अब डिजिटल हो रही है

August 10, 2026
gale cricket stedium

गॉल से शुरुआत, और दो बड़े झटके

August 10, 2026
E20 पेट्रोल

ई20: आत्मनिर्भर भारत की नई क्रांति

August 10, 2026
Monday, August 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

यूपी में 114 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 26, 2026
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शहरी इलाकों में बढ़ती आबादी और आवास की मांग को देखते हुए राज्य सरकार ने 114 नई टाउनशिप विकसित करने की योजना तैयार की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले 100 टाउनशिप का लक्ष्य निर्धारित किया था। आवास विभाग ने विभिन्न शहरों से प्रस्ताव आमंत्रित किए। अब प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर 114 टाउनशिप विकसित करने की रूपरेखा तैयार की गई है।

राज्य के प्रमुख शहरों और उनके आसपास के क्षेत्रों में जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। इसके चलते कई स्थानों पर बिना अनुमोदन के प्लॉटिंग और कॉलोनियों का तेजी से विकास हो रहा है। ऐसी बस्तियों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव रहता है और बाद में कानूनी विवाद भी सामने आते हैं। सरकारी अधिकारियों का मानना है कि सुनियोजित टाउनशिप विकसित करने से अवैध निर्माण की प्रवृत्ति पर अंकुश लगेगा और शहरों का स्वरूप संतुलित तरीके से विकसित हो सकेगा।

YOU MAY ALSO LIKE

बारिश लौटी, बुवाई अब भी पीछे

70 पार हैं तो इलाज का हक़ अलग

आधुनिक सुविधाओं पर जोर
नई टाउनशिप में बुनियादी ढांचे को आधुनिक मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा। योजना के अनुसार बिजली की लाइनें भूमिगत होंगी, व्यवस्थित सड़कें बनाई जाएंगी और हरित क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। पार्कों के साथ पैदल चलने के लिए पाथवे भी योजना में प्रस्तावित हैं। आवास विभाग का कहना है कि इन टाउनशिप को इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि आवासीय जरूरतों के साथ-साथ सामुदायिक सुविधाएं भी उपलब्ध रहें। इससे नागरिकों को सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण मिलेगा।

विकास प्राधिकरणों से मिले प्रस्ताव
आवास विभाग को प्रदेश के विभिन्न विकास प्राधिकरणों और आवास विकास परिषद से कुल 114 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन प्रस्तावों में शहरों की जनसंख्या, भूमि उपलब्धता और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखा गया है। जिन शहरों में आवासीय दबाव अधिक है वहां प्राथमिकता के आधार पर परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। इससे मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों को भी नियोजित आवास उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

ग्रामीण विकास बजट में नई योजना को बढ़ावा
इसी बीच ग्रामीण विकास विभाग के बजट आवंटन को लेकर भी चर्चा हुई है। रिपोर्ट के अनुसार विकसित भारत रोजगार गारंटी और आजीविका मिशन के लिए विभागीय बजट का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा निर्धारित किया गया है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation