• Latest
  • Trending

टल सकता है यूपी पंचायत चुनाव

February 26, 2026
प्रधानमंत्री मोदी

भारत की विकास गाथा: स्टार्टअप, व्यापार, डेटा और खादी

October 13, 2026
प्याज

प्याज महंगा, सेना को 27 पदक और नई रक्षा पहल

October 13, 2026
dal

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

October 12, 2026
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
Tuesday, October 13, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

टल सकता है यूपी पंचायत चुनाव

समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन करेगी यूपी सरकार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 26, 2026
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित पंचायत चुनाव-2026 अब तय समय पर होंगे या नहीं, इस पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में योगी सरकार द्वारा दाखिल हलफनामे के बाद यह लगभग स्पष्ट माना जा रहा है कि चुनाव फिलहाल टल सकते हैं। सरकार ने अदालत को बताया है कि वह एक समर्पित पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आयोग का गठन करेगी और उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही पंचायत सीटों का आरक्षण तय किया जाएगा। इसके बाद ही चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

मामला कोर्ट तक कैसे पहुंचा
हाई कोर्ट में दायर याचिका में मौजूदा पिछड़ा वर्ग आयोग के अधिकारों को चुनौती दी गई थी। याचिकाकर्ताओं का तर्क था कि वर्तमान आयोग को स्थानीय निकाय चुनावों के लिए आरक्षण तय करने का वैधानिक अधिकार नहीं है। इस पर सुनवाई करते हुए जस्टिस राजन राय और जस्टिस अवधेश चौधरी की पीठ के समक्ष सरकार ने स्पष्ट किया कि वह सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप नया समर्पित आयोग गठित करेगी।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत की विकास गाथा: स्टार्टअप, व्यापार, डेटा और खादी

प्याज महंगा, सेना को 27 पदक और नई रक्षा पहल

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश क्या कहते हैं

सुप्रीम कोर्ट ने स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण लागू करने के लिए ट्रिपल टेस्ट की व्यवस्था अनिवार्य की है।

1- समर्पित आयोग का गठन

2- ओबीसी की वास्तविक आबादी का समकालीन सर्वे (रैपिड सर्वे)

3- कुल आरक्षण 50% की सीमा के भीतर रहे।

इन्हीं निर्देशों के तहत नया आयोग तीन साल के कार्यकाल के साथ गठित किया जाएगा। मौजूदा ओबीसी आयोग का मूल कार्यकाल अक्टूबर 2025 में समाप्त हो चुका है, भले ही सरकार ने उसे अक्टूबर 2026 तक बढ़ाया हो, लेकिन कानूनी रूप से उसे समर्पित आयोग का दर्जा नहीं मिला था, जिस पर सवाल उठे।

अब आगे क्या प्रक्रिया होगी?
1- नए समर्पित आयोग का गठन करने के लिए सरकार अधिसूचना जारी कर आयोग बनाएगी।

2- रैपिड सर्वे: आयोग प्रदेश भर में ओबीसी वर्ग की वास्तविक सामाजिक और राजनीतिक स्थिति का आकलन करेगा।

3- डेटा विश्लेषण और रिपोर्ट: सर्वे के आधार पर यह तय होगा कि पंचायतों में ओबीसी आरक्षण कितने प्रतिशत और किन सीटों पर लागू होगा।

4- राज्य सरकार द्वारा अधिसूचना: आयोग की अंतिम रिपोर्ट के बाद आरक्षण संबंधी अधिसूचना जारी होगी।

5- चुनाव आयोग द्वारा कार्यक्रम घोषित होगा, तभी पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान संभव होगा।

खुलकर पार्टी कार्यकर्ता और राजनीतिक दल भले ही इस मामले पर खुलकर न बोल रहे हों, लेकिन उनका मानना है कि इस पूरी प्रक्रिया में समय लगना तय है, इसलिए अप्रैल-मई में प्रस्तावित चुनाव का समय पर होना मुश्किल माना जा रहा है।

– उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही पंचायत सीटों का आरक्षण तय होगा

कार्यकाल पूरा होने पर क्या होगा
प्रदेश में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य का कार्यकाल मई के पहले सप्ताह में समाप्त हो रहा है। वहीं, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल जुलाई के पहले सप्ताह में खत्म होगा। यदि तब तक चुनाव नहीं होते हैं, तो सरकार संबंधित पदों पर प्रशासक (रिसीवर) नियुक्त कर सकती है, जो नए चुनाव तक कार्यभार संभालेंगे।

राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बीजेपी 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव कराने को लेकर सतर्क है। पार्टी के भीतर यह आशंका जताई जा रही है कि पंचायत चुनाव में प्रधान से लेकर जिला पंचायत स्तर तक टिकट और समर्थन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में आपसी टकराव बढ़ सकता है।

मानी जा रही ये रणनीति
पंचायत चुनाव आमतौर पर दलगत आधार पर नहीं लड़े जाते, लेकिन जमीनी स्तर पर राजनीतिक ध्रुवीकरण स्पष्ट रहता है। ऐसे में यदि पार्टी किसी एक प्रत्याशी का समर्थन करती है तो दूसरे गुट की नाराजगी विधानसभा चुनाव में नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए यह रणनीति मानी जा रही है कि पहले विधानसभा चुनाव हो जाएं, उसके बाद पंचायत चुनाव कराए जाएं, ताकि आंतरिक असंतोष का असर बड़े चुनाव पर न पड़े।

जानें क्या बोले राजनीतिक जानकार
राजनीतिक जानकार अमित शुक्ला ने बताया कि यूपी पंचायत चुनाव 2026 अब सीधे तौर पर समर्पित ओबीसी आयोग की रिपोर्ट पर निर्भर हो गए हैं। कानूनी प्रक्रिया, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और राजनीतिक गणित इन तीनों के बीच चुनाव की टाइमिंग तय होगी। फिलहाल संकेत यही हैं कि चुनाव टल सकते हैं और पहले आरक्षण का पूरा कानूनी ढांचा मजबूत किया जाएगा। आने वाले महीनों में आयोग के गठन और सर्वे की रफ्तार ही तय करेगी कि पंचायत चुनाव कब होंगे।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation