• Latest
  • Trending

नामी कंपनियां करेंगी करोड़ों का निवेश

March 4, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नामी कंपनियां करेंगी करोड़ों का निवेश

यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप ने किए 3 महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 4, 2026
in the blitz
0
संजय द्विवेदी

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन उत्तर प्रदेश को निवेश में एक बड़ी सफलता मिली। यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप ने प्रदेश में कुल 6650 करोड़ रुपये के निवेश के लिए तीन महत्वपूर्ण समझौतों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

ये निवेश ग्रुप हाउसिंग, लॉजिस्टिक्स पार्क और हाइपरस्केल डेटा सेंटर जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में किए जाएंगे। इन परियोजनाओं से 20 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी के अवसर मिलने की उम्मीद की जा रही है।

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

सीएम योगी ने निवेशकों को उत्तर प्रदेश की नीतिगत स्थिरता, बेहतर कानून-व्यवस्था, विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी और तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक ढांचे की सम्यक जानकारी दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार निवेशकों की हर स्तर पर मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने डेटा सेंटर परियोजना के सिलसिले में समूह को लखनऊ आने का आमंत्रण भी दिया।

जेवर एयरपोर्ट के पास विकसित होगी अंतरराष्ट्रीय टाउनशिप
पहली परियोजना के तहत यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के निकट 100 एकड़ भूमि पर अंतरराष्ट्रीय थीम आधारित ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट विकसित किया जाएगा। इस परियोजना में 3500 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। परियोजना के पूर्ण होने पर करीब 12 हजार लोगों को नौकरियां मिलने की आशा है। साल 2027 तक इसे शुरू करने की प्लानिंग है। यह टाउनशिप जेवर एयरपोर्ट के आसपास तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र को नई पहचान देगी और आधुनिक शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

कानपुर-लखनऊ हाईवे पर बनेगा लॉजिस्टिक्स पार्क
दूसरी परियोजना के तहत कानपुर और लखनऊ को जोड़ने वाले हाईवे पर 50 एकड़ भूमि में लॉजिस्टिक्स पार्क विकसित किया जाएगा। इस परियोजना में 650 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इससे लगभग 7500 लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है। 2027 में इस परियोजना की शुरुआत की योजना है। यह लॉजिस्टिक्स पार्क प्रदेश की औद्योगिक और निर्यात गतिविधियों को गति देने में अहम भूमिका निभाएगा।

नोएडा/ग्रेटर नोएडा में बनेगा हाइपरस्केल डेटा सेंटर
तीसरी परियोजना के तहत नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में 10 एकड़ भूमि पर 40 मेगावाट आईटी क्षमता वाला हाइपरस्केल डेटा सेंटर पार्क स्थापित किया जाएगा।

इस परियोजना में 2500 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इस डेटा सेंटर के माध्यम से लगभग 1500 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। साल 2028 तक इसे शुरू करने की योजना है। यह निवेश उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख डेटा सेंटर हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल
सिंगापुर दौरे के पहले दिन हुए ये तीन एमओयू प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने, शहरी विकास को नई दिशा देने और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन सुनिश्चित करने की दिशा में अहम उपलब्धि माने जा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस निवेश से उत्तर प्रदेश के ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को हासिल करने में तेजी आएगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation