• Latest
  • Trending

अपने ‘शागिर्द’ को एक और ‘गिफ्ट’ देने की तैयारी में तुर्की

December 13, 2025
131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

November 28, 2026
daily-news

आंकड़ों से आगे शक्ति का यथार्थ

November 28, 2026
इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

November 28, 2026
मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

November 28, 2026
संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

November 28, 2026
रूफटॉप सोलर

यूपी में 5 लाख घर, छतों पर लगे सोलर सिस्टम से होंगे रोशन

November 28, 2026
सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

November 28, 2026
उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

November 28, 2026
जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

November 28, 2026
छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

November 28, 2026
दिल्ली में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, सरकारी भर्ती में उम्र और PET में भी छूट

महाराष्ट्र, हरियाणा देंगे अग्निवीरों को आरक्षण

November 28, 2026
120 करोड़ के 'ठाकरे ऑडिटोरियम' के खुलने का रास्ता हुआ साफ

120 करोड़ के ‘ठाकरे ऑडिटोरियम’ के खुलने का रास्ता हुआ साफ

November 28, 2026
Sunday, November 29, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अपने ‘शागिर्द’ को एक और ‘गिफ्ट’ देने की तैयारी में तुर्की

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 13, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

ब्लिट्ज ब्यूरो

अंकारा। तुर्की अपने लड़ाकू ड्रोन को पाकिस्तान में असेंबल करने की तैयारी कर रहा है। इस सिलसिले में पाकिस्तान के अंदर एक फैसिलिटी स्थापित करने पर बातचीत तेज हो गई है। ब्लूमबर्ग ने सूत्रों के हवाले से इस बारे में जानकारी दी है। यह अंकारा की अपनी तेजी से बढ़ती डिफेंस इंडस्ट्री को नए मार्केट में फैलाने की कोशिश का हिस्सा है। रिपोर्ट के अनुसार तुर्की एक्सपोर्ट के लिए मानवरहित हवाई वाहन को असेंबल करने के लिए पाकिस्तान में एक प्लांट खोलने का इरादा रखता है। इस प्रोजेक्ट में स्टेल्थ और लंबे समय तक चलने वाले ड्रोन प्लेटफॉर्म शामिल होंगे।
मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि अक्टूबर से बातचीत में काफी प्रगति हुई है। तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने ब्लूमबर्ग के सवालों पर टिप्पणी से मना कर दिया, जबकि पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया है। यह संभावित सहयोग ऐसे समय में हो रहा है, जब तुर्की की डिफेंस और एयरोस्पेस इंडस्ट्री ने एक्सपोर्ट में अच्छी बढ़ोतरी देखी है।
तुर्की का रक्षा निर्यात 30 फीसदी बढ़ा
तुर्की के रक्षा निर्यात के बारे में जारी डेटा से पता चलता है कि जनवरी और नवम्बर के बीच एक्सपोर्ट पिछले साल इसी समय की तुलना में 30 प्रतिशत बढ़कर 7.5 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जो 2025 में अभी एक महीना बाकी होने पर ही तुर्की के पिछले सालाना उच्च स्तर को पार कर चुका है। तुर्की की डिफेंस इंडस्ट्री (एसएसबी) के हेड हलुक गोरगुन ने एक्स पर इन आंकड़ों की घोषणा की।
तुर्की की सबसे बड़ी ड्रोन बनाने वाली कंपनी बायकर है जिसने अब तक लगभग 35 देशों को ड्रोन निर्यात किए हैं। इनका इस्तेमाल यूक्रेन के अलावा अजरबैजान और लीबिया में लड़ाई के दौरान किया गया है। बायकर में मालिकाना हक रखने वालों में सेल्कुक बायरकतर हैं, जो राष्ट्रपति रेचेप तैयार एर्दोगन के दामाद हैं। कंपनी की सफलता में एर्दोगन का भी योगदान है, जो विदेश यात्राओं के दौरान खुद बायकर ड्रोन को प्रमोट करते हैं।
तुर्की और पाकिस्तान के बीच पहले से ही करीबी रक्षा संबंध हैं। अंकारा एक जॉइंट प्रोडक्शन समझौते के तहत पाकिस्तान की नेवी के लिए कॉर्वेट क्लास वॉरशिप बना रहा है। उसने पाकिस्तान के कई एफ-16 फाइटर जेट को मॉडर्न बनाया है। तुर्की के अधिकारियों ने ब्लूमबर्ग को बताया कि अंकारा अब पाकिस्तान को भी अपने पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट प्रोग्राम कान (केएएएन) में शामिल करने का इरादा रखता है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation