• Latest
  • Trending

मेरे काम में छुट्टी लेने की गुंजाइश नहीं: जयशंकर

January 10, 2026
vegetable

आपकी थाली और महंगाई का आंकड़ा

August 11, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बुवाई पटरी पर, अब नज़र अगस्त की बारिश पर

August 11, 2026
badminton-court

असम की अस्मिता, कोरिया में पहला खिताब

August 11, 2026
hospital

सत्तर पार हैं? कार्ड बनवा लीजिए

August 11, 2026
neet-exam

भर्ती का कैलेंडर तय हो, बात यहीं अटकी है

August 11, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बारिश लौटी, बुवाई अब भी पीछे

August 10, 2026
आयुष्मान भारत योजना

70 पार हैं तो इलाज का हक़ अलग

August 10, 2026
student

चार साल की डिग्री, तो पीजी एक साल में

August 10, 2026
ev-scooter

हर नौवाँ स्कूटर बैटरी वाला

August 10, 2026
boxing

बॉक्सिंग में सात गोल्ड, अब आगे

August 10, 2026
student

अब सर्टिफ़िकेट पर नहीं, नौकरी पर पैसा

August 10, 2026
Makhana

दरभंगा का मखाना, अब जहाज़ से ऑस्ट्रेलिया

August 10, 2026
Tuesday, August 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मेरे काम में छुट्टी लेने की गुंजाइश नहीं: जयशंकर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 10, 2026
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर कामकाजी लोगों के बीच बहस जारी है। सभी इस बात की हिमायत करते हैं कि कामकाजी और निजी जीवन में संतुलन बहुत जरूरी है ताकि मेंटल बैलेंस बना रहे। इस बारे में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि उनका जो काम है उसमें छुट्टी लेने की गुंजाइश नहीं है, और वह पारंपरिक तौर पर सोमवार से शुक्रवार तक काम करने के नियमों का पालन नहीं करते।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) मद्रास में एक कार्यक्रम में जयशंकर ने कहा, ‘मेरे जीवन में छुट्टी का दिन नहीं है। ऐसा नहीं है कि मैं सोमवार से शुक्रवार तक काम करता हूं और कहता हूं कि शनिवार-रविवार को मैं कुछ नहीं करूंगा क्योंकि दुनिया ऐसा नहीं करती।’
मीडिया से बात करते हुए जयशंकर ने कहा कि उनकी जिंदगी एक टाइम जोन पर नहीं चलती। उन्होंने कहा, ‘मेरी जिंदगी बहुत उलझी हुई है; यह एक टाइम जोन पर काम नहीं करती, और इसमें कोई ऑफ स्विच या ऑन स्विच नहीं है।’

YOU MAY ALSO LIKE

आपकी थाली और महंगाई का आंकड़ा

बुवाई पटरी पर, अब नज़र अगस्त की बारिश पर

जिंदगी में बैलेंस की कमी नहीं
हालांकि, विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया कि उनकी जिंदगी में बैलेंस की कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि वह आदतें बनाते हैं और शौक डेवलप करते हैं, जो उन्हें बाकी दुनिया से निपटने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं जो करने की कोशिश करता हूं, वह यह है कि इसके अंदर ऐसी आदतें, प्रैक्टिस और शौक बनाऊं जो आपको एक स्थिर, समझदार और मिलनसार इंसान बनाएं जो बाकी दुनिया से निपट सके।’

जयशंकर का मानना है कि एक अच्छी तरह से बनाया गया रोजाना का रूटीन जिसमें पढ़ना, लिखना, सोचना और बात करना शामिल हो, तो डिजिटल डिटॉक्स या ब्रेक की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने कहा, ‘अगर आप अपने रूटीन में फिजिकल एक्टिविटी शामिल करते हैं, खुद को पढ़ने, लिखने, सोचने, बात करने, देखने के लिए कुछ समय देते हैं, तो मैं आपको बता सकता हूं कि आपका रोजाना का रूटीन इतना संतुलित होगा कि आपको अनप्लग यानी छुट्टी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।’

हल्के-फुल्के अंदाज में, जयशंकर ने कहा कि जरूरी नहीं कि वर्क-लाइफ बैलेंस पर उनके विचारों से घर पर सभी सहमत हों। उन्होंने कहा, ‘लेकिन मेरी पत्नी यहां बैठी हैं, और वह मुझसे असहमत हो सकती हैं।’ विदेश मंत्री की इस बात पर कार्यक्रम मौजूद लोग हंस पड़े।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation