• Latest
  • Trending
The world's largest museum will be built in India

दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय बनेगा भारत में

May 3, 2024
गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

October 28, 2026
ब्रिक्स से किसान आईडी तक भारत की 10 बड़ी खबरें

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

October 27, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
Wednesday, October 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय बनेगा भारत में

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 3, 2024
in the blitz
0
The world's largest museum will be built in India
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत में बहुत जल्द दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय बनने वाला है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अनुसार इसका नाम होगा ‘युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय’। इसे देश की राजधानी दिल्ली के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में बनाया जाएगा। अगर इस संग्रहालय की खासियत के बारे में बात करें तो इसमें आठ विषयगत खंड होंगे जो भारत का 5 हजार साल पुराना इतिहास बताएंगे। यह संग्रहालय 1.17 लाख वर्गमीटर क्षेत्र में फैला होगा जिसमें एक भूमिगत तल और तीन मंजिलों पर 950 कमरे होंगे | आपको बता दें कि फ्रांस की सरकार दिल्ली में बनने वाले नए राष्ट्रीय संग्रहालय के लिए भारत के साथ साझेदारी करेगी |

पीएम मोदी ने पिछले साल किया था राष्ट्र को समर्पित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 26 जुलाई को दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-सम्मेलन केंद्र परिसर राष्ट्र को समर्पित किया था। इसी दौरान युगे-युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय की घोषणा की थी।

YOU MAY ALSO LIKE

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

-‘युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय’ होगा नाम
– दिखेगी भारत की प्राचीन टाउन प्लानिंग, मेडिकल नालेज व अन्य विशेषताएं

नेशनल म्यूजियम की कलाकृतियों को रखा जाएगा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जनपथ स्थित नेशनल म्यूजियम की कलाकृतियों और अन्य संग्रह को अब इसी म्यूजियम में रखा जाएगा।
पीएम ने किया था वर्चुअल वॉक थ्रू लॉन्च
पीएम मोदी ने पिछले साल 18 मई को प्रगति मैदान में इंटरनेशनल म्यूजियम एक्सपो के मौके पर इस म्यूजियम का वर्चुअल वॉक थ्रू लॉन्च किया था जहां डिजिटल माध्यम से प्रोजेक्ट पूरे होने के बाद गैलरी और उद्यान कैसे दिखेंगे, इसकी झलक दिखाई गई थी ।

युगे युगीन संग्रहालय में भारत की प्राचीन नगर नियोजन प्रणाली यानी टाउन प्लानिंग सिस्टम, वेद, उपनिषद, प्राचीन चिकित्सा ज्ञान यानी एन्शियंट मेडिकल नॉलेज), मौर्य से गुप्त साम्राज्य, विजयनगर साम्राज्य, मुगल साम्राज्य, औपनिवेशिक शासन जब डच, ब्रिटिश, पुर्तगाली और अन्य लोग भारत आए थे और कई अन्य राजवंशों के शासन का जिक्र किया गया था। फ्रांस के अधिकारियों और विशेषज्ञों की टीम के दौरे के बाद भारत में फ्रांस के दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि फ्रांस नयी दिल्ली में बनने वाले नए राष्ट्रीय संग्रहालय के लिए भारत के साथ साझेदारी करेगा। फ्रांस के दूतावास ने बैठक की तस्वीरें भी साझा की थीं।

ये होंगी खासियतें
– आठ विषयगत खंड होंगे
– भारत का 5 हजार साल का इतिहास बताया जाएगा
– 1.17 लाख वर्गमीटर क्षेत्र में फैला होगा संग्रहालय
– एक भूमिगत तल और तीन मंजिलों पर बनेंगे 950 कमरे
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation