• Latest
  • Trending

एक्सप्रेसवे व राजमार्गों पर बढ़ते हादसों पर शीर्ष कोर्ट गंभीर, कहा-तय करेंगे दिशा निर्देश

December 27, 2025
dal

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

October 12, 2026
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
Monday, October 12, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एक्सप्रेसवे व राजमार्गों पर बढ़ते हादसों पर शीर्ष कोर्ट गंभीर, कहा-तय करेंगे दिशा निर्देश

राजमार्गों के दोनों तरफ निर्मित अवैध ढाबे दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बने

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 27, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

राजेश दुबे
नई दिल्ली। राजस्थान के फलौदी में हुए भीषण सड़क हादसे के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क हादसों को रोकने के लिए पूरे भारत के लिए दिशा-निर्देश बनाने पर विचार किया। जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस विजय बिश्नोई की पीठ ने राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ बने अवैध ढाबों को सड़क हादसों कासंभावित कारण बताया और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से ऐसे भोजनालयों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए कानूनी नियमों और विनियमों को पेश करने के लिए कहा। मेहता भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से पेश हुए थे।
कोर्ट ने इस बारे में अब तक की गई कार्रवाई के बारे में भी जानना चाहा। कोर्ट ने पूछा कि कौन अथॉरिटी इसके लिए जिम्मेदार है और कौन से निकाय प्रावधानों को लागू नहीं कर रहे हैं। कोर्ट ने आदेश दिया, न्याय मित्र वरिष्ठ अधिवक्ता एएनएस नाडकर्णी और सॉलिसिटर जनरल के बीच चर्चा के बाद उनके द्वारा हल किए गए मुद्दों को भी पीठ के सामने पेश किया जाए वयोंकि ये दिशानिर्देश जारी करने में मददगार हो सकते हैं। पीठ ने कहा कि इस बीच पक्षकारों को गूगल इमेज का आदान-प्रदान करने की छूट है, जो असली समस्या को हल करने में मददगार हो सकती हैं। जस्टिस माहेश्वरी ने कहा कि कोर्ट मौजूदा प्रावधानों में कमियों को भरने और फलोदी जैसे हादसों को दोबारा होने से रोकना सुनिश्चित करने के लिए दिशानिर्देश बनाना चाहता है। यह मामला 2 नवंबर को राजस्थान के फलोदी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे से जुड़ा है जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 10 महिलाएं और चार बच्चे शामिल थे। दुर्घटना उस समय हुई, जब एक टेम्पो ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर ट्रक से टकरा गया। हादसा फलोदी के मटोड़ा गांव के पास भारत माला परियोजना के तहत बने राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation