• Latest
  • Trending

प्रदेश अब बनेगा ग्लोबल ‘टेक डेस्टिनेशन’

January 17, 2026
dal

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

October 12, 2026
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
Monday, October 12, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

प्रदेश अब बनेगा ग्लोबल ‘टेक डेस्टिनेशन’

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 17, 2026
in the blitz
0

संजय द्विवेदी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश जो ‘इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन’ के रूप में अपनी पहचान बना चुका है, अब वैश्विक स्तर पर ‘टेक डेस्टिनेशन’ बनने की ओर अग्रसर है। लखनऊ में आयोजित सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने स्पष्ट किया कि एआई के क्षेत्र में भारत की बढ़ती ताकत और उत्तर प्रदेश की सक्रियता इसे तकनीक की एक बड़ी शक्ति बनाएगी।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब केवल चर्चा नहीं करेगा, बल्कि कृषि, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में एआई का वास्तविक इस्तेमाल शुरू करेगा। जितिन प्रसाद लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय एआई सम्मेलन ‘यूपी एआई एंड हेल्थ इनोवेशन कॉन्फ्रेंस’ को संबोधित कर रहे थे।
डीप फेक और साइबर खतरों पर सख्त प्रहार
जितिन प्रसाद ने तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ आने वाली चुनौतियों पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ‘साइबर थ्रेट’ और ‘डीप फेक’ वर्तमान समय की बड़ी चुनौतियां हैं। इससे निपटने के लिए सरकार ने डीप फेक पर एक सख्त नीति तैयार कर ली है जिसे शीघ्र ही लागू किया जाएगा। उन्होंने ‘डिजिटल हाइजीन’ पर जोर देते हुए कहा कि लोगों को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक करना सरकार की प्राथमिकता है।
युवाओं के लिए सस्ती दरों पर
जीपीयू और शोध की सुविधा
भारत को दुनिया का ‘एआई प्रोवाइडर’ बनाने के विजन के साथ मंत्री ने घोषणा की कि युवाओं को शोध – और रिसर्च के लिए सस्ती दरों पर जीपीयू (ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट) उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यूपी के छोटे शहर इस एआई क्रांति के अगुआ बनेंगे। सरकार का लक्ष्य तब तक नहीं रुकेगा जब तक तकनीक का लाभ उत्तर प्रदेश के गांवों तक न पहुंच जाए।
स्थिर सरकार और एआई का विस्तार
जितिन प्रसाद ने वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत की स्थिरता का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार का बनना देश की मजबूती का प्रमाण है। उन्होंने भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश में भी तीसरी बार योगी जी के नेतृत्व में ऐसा ही होगा। उन्होंने एआई के प्रभाव को दर्शाते हुए बताया कि भारत ‘एआई पेनिट्रेशन’ में नंबर एक पर है, जिसका आधार जनधन, आधार और 100 करोड़ से अधिक मोबाइल कनेक्शन हैं।
अगले महीने दिल्ली में होगा ‘इंपैक्ट समिट’
तकनीकी क्षेत्र में भारत की बढ़ती साख को प्रदर्शित करने के लिए 15-20 फरवरी के बीच दिल्ली में ‘इंपैक्ट समिट’ का आयोजन किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विभिन्न देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे और एआई के भविष्य पर चर्चा करेंगे।

डीप फेक पर जल्द लागू होगी सख्त नीतिः जितिन
– यूपी के छोटे शहर एआई क्रांति के बनेंगे अगुआ
– भारत ‘एआई पेनिट्रेशन’ में नंबर एक पर

YOU MAY ALSO LIKE

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation