• Latest
  • Trending

उम्मीदों से भरी है स्किल इंडिया 2026 रिपोर्ट… भारत बन रहा ग्लोबल टैलेंट हब

November 22, 2025
dhaan

धान 72 रुपये महँगा, 14 फ़सलों का दाम बढ़ा

August 13, 2026
मानसून

फ़सल बीमा का आख़िरी दिन 15 अगस्त, अब देर मत कीजिए

August 13, 2026
Defence-Secretary-Rajesh-Kumar-Singh

प्राचीर पर पहली बार वंदे मातरम्, और मेहमानों की नई सूची

August 13, 2026
ev-scooter

जुलाई में हर आठवीं गाड़ी बिजली से चली

August 13, 2026
New teacher training B.Ed programme is rolled out

19 बच्चे, जो शनिवार को लाल क़िले की प्राचीर पर बैठेंगे

August 13, 2026
rekha-gupta

नौवीं की बेटियों को साइकिल, इस साल 1.40 लाख तक पहुँचेगी योजना

August 12, 2026
farmer

अगस्त ही तय करता है पूरे ख़रीफ़ साल का हिसाब

August 12, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सुझाव दीजिए, और सरकार भरेगी NEET-JEE की कोचिंग फ़ीस

August 12, 2026
ज्योतिरादित्य सिंधिया

अब 1601 से आएगी बिजली, गैस और कूरियर की कॉल

August 12, 2026
अर्जुन राम मेघवाल

ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक संसद से पास, अब बनेगा राष्ट्रीय आयोग

August 12, 2026
pasport

अमेरिका का फॉर्म अब सिर्फ़ ऑनलाइन

August 12, 2026
jewellery shop india

सोना फिर चढ़ा, तेल नब्बे डॉलर के पास

August 12, 2026
Friday, August 14, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

उम्मीदों से भरी है स्किल इंडिया 2026 रिपोर्ट… भारत बन रहा ग्लोबल टैलेंट हब

रोजगार क्षमता बढ़कर हुई 56.35 फीसदी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 22, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

– इंडिया स्किल 2026 रिपोर्ट में रोजगार क्षमता का डेटा देश के 7 इंडस्ट्री सेक्टर पर आधारित है। इसके लिए एक लाख से अधिक लोगों से बातचीत करने का दावा किया गया है।
– 2026 का विषय गिग वर्क, फ्रीलांसिंग, एआई-समर्थित भूमिकाएं, दूरस्थ कार्य और उद्यमिता पर केंद्रित है। असल में ये रिपोर्ट ईटीएस की 13वीं रिपोर्ट है। ये एक ग्लोबल एजुकेशन और टैलेंट सॉल्यूशन संगठन है।

विनोद शील

YOU MAY ALSO LIKE

धान 72 रुपये महँगा, 14 फ़सलों का दाम बढ़ा

फ़सल बीमा का आख़िरी दिन 15 अगस्त, अब देर मत कीजिए

नई दिल्ली। स्किल मूल्यांकन प्लेटफॉर्म और प्रॉक्टरिंग समाधान कंपनी व्हीबॉक्स ईटीएस ने अपने सहयोगी संस्थानों के साथ इंडिया स्किल रिपोर्ट 2026 जारी कर दी है। भारत के युवाओं के लिए साल 2026 उम्मीदों से भरा नजर आ रहा है। इंडिया स्किल्स रिपोर्ट 2026 के मुताबिक, देश में युवाओं की एम्प्लॉयबिलिटी यानी नौकरी के लिए तैयार होने की क्षमता 56.35 प्रतिशत पहुंच गई है, जो पिछले साल 54.81 प्रतिशत थी। इसका मतलब है कि अब हर 100 युवाओं में से 56 ऐसे हैं जो सीधे नौकरी के लिए तैयार हैं।
इंडिया स्किल रिपोर्ट 2026 को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई), अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई), भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) और डिजिटल रिक्रूटमेंट प्लेटफॉर्म से संबद्ध टीएजीजीडी के सहयोग से तैयार किया गया है। रिपोर्ट में भारत में कुशल कार्यबल में हुई बढ़ोतरी और इसकी बढ़ती वैश्विक प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला गया है। रिपोर्ट के अनुसार भारत ग्लोबल टैलेंट सेंटर के तौर पर उभरा है।
कितनी बढ़ी देश की रोजगार क्षमता
भारत की रोजगार क्षमता 2025 में 54.81 प्रतिशत थी जो बढ़कर 2026 में 56.35 प्रतिशत हो गई है। साल 2022 में रोजगार क्षमता 46.2 प्रतिशत थी इस तरह 4 साल में भारत की रोजगार क्षमता में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
ग्लोबल टैलेंट पूल में भारत का योगदान
इंडिया स्किल रिपोर्ट 2026 के अनुसार भारत की रोजगार क्षमता में ये बढ़ोतरी तेजी से एआई अपनाने, डिजिटल क्षमता और बढ़ती ग्लोबल प्रतिभा गतिशीलता द्वारा संचालित कौशल-आधारित अर्थव्यवस्था की ओर एक मजबूत बदलाव को दर्शाती है। रिपोर्ट में भारत को ग्लोबल टैलेंट पूल में एक प्रमुख योगदानकर्ता के रूप में स्थान दिया गया है।
इन सेक्टर में डिमांड
इंडिया स्किल रिपोर्ट 2026 के अनुसार टेक्नोलॉजी, बीएफएसआई, विनिर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा और स्वास्थ्य सेवा जैसे सेक्टर नई नियुक्तियों को बढ़ावा दे रहे हैं। वहीं रिपोर्ट में टॉप स्किल्स के तौर पर एआई, डेटा एनालिटिक्स, क्लाउड कंप्यूटिंग और साइबर सिक्योरिटी को शामिल किया गया है।
7 इंडस्ट्री सेक्टर पर आधारित रिपोर्ट
इंडिया स्किल 2026 रिपोर्ट में रोजगार क्षमता का डेटा देश के 7 इंडस्ट्री सेक्टर पर आधारित है। इसके लिए एक लाख से अधिक लोगों से बातचीत करने का दावा किया गया है। 2026 का विषय गिग वर्क, फ्रीलांसिंग, एआई-समर्थित भूमिकाएं, दूरस्थ कार्य और उद्यमिता पर केंद्रित है। असल में ये रिपोर्ट ईटीएस की 13वीं रिपोर्ट है। ईटीएस के बारे में बात करें तो ये एक ग्लोबल एजुकेशन और टैलेंट सॉल्यूशन संगठन है जो व्यक्तियों को अपने स्किल प्रदर्शित करने और भविष्य के करियर के लिए तैयार करने में मदद करने के लिए समर्पित है।

एम्प्लॉयबिलिटी का प्रतिशत अब तक का सबसे ऊंचा
इंडिया स्किल्स रिपोर्ट 2026 के मुताबिक, भारत की एम्प्लॉयबिलिटी का प्रतिशत अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। पहली बार महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ा है और एआई स्किल्स ने देश के युवाओं को नई दिशा दी है। रिपोर्ट बताती है कि अब 71 प्रतिशत जेन जी फ्रीलांसर एआई में ट्रेनिंग ले चुके हैं और 2026-27 में जॉब के मौके 40 प्रतिशत तक बढ़ने वाले हैं। टियर-2 शहरों से लेकर मैन्युफैक्चरिंग और टेक सेक्टर तक भारत तेजी से “स्किल कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड” बनने की ओर बढ़ रहा है।

सरकार की स्कीम्स का असर
रिपोर्ट ने एनईपी 2020, स्किल इंडिया डिजिटल और एसओएआर (स्किलिंग फॉर एआई रेडीनेस) जैसी योजनाओं की तारीफ की है।
इन कार्यक्रमों ने युवाओं को डिजिटल और टेक्निकल स्किल्स से लैस करने में अहम भूमिका निभाई है। हालांकि, रिपोर्ट का मानना है कि बदलाव में और तेजी लाने के लिए कॉलेज, इंडस्ट्री और सरकार को मिलकर स्किल इकोसिस्टम को गति प्रदान करनी चाहिए ताकि प्रभाव का दायरा और विस्तार ले सके।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation