• Latest
  • Trending

तय हुई ग्राम प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के खर्च की सीमा

November 8, 2025
एयरपोर्ट बोर्डिंग पास मुहर खत्म

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए बोर्डिंग पास पर मुहर लगाने की प्रथा समाप्त

September 6, 2026
हब एंड स्पोक एयरपोर्ट सिस्टम

अहमदाबाद एयरपोर्ट से हब एंड स्पोक सिस्टम शुरू

September 6, 2026
solar

पीएम सोलर पैनल योजना ने हर घर में उजाले, हर घर में समृद्धि की जगाई अलख

September 6, 2026
गोसन मूनराइडर 27 सोलर इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर

किसानों की बल्ले-बल्ले करेगा ‘मूनराइडर 27’

September 6, 2026
बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस 2026

6 फिल्मों ने इस साल हासिल किया ‘ब्लॉकबस्टर’ का तमगा

September 6, 2026
हनुमान अंश फिल्म 2026

अर्थशास्त्र की छात्रा ने संत की कहानी को सिनेमा बना दिया

September 6, 2026
बर्बादी के कगार पर हॉलीवुड ट्रंप बोले, टैक्स घटाया जाना जरूरी

बर्बादी के कगार पर हॉलीवुड ट्रंप बोले, टैक्स घटाया जाना जरूरी

September 6, 2026
हुमा कुरैशी एमी अवॉर्ड्स 2026

हुमा करेंगी एमी में शिरकत

September 6, 2026
सोनू सूद नेपाल बाढ़ राहत

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए नेपाल पहुंचे सोनू सूद

September 6, 2026
जॉन टर्नस एपल के नए सीईओ

टिम कुक की पारी खत्म, जॉन टर्नस ने संभाली एपल की कमान

September 6, 2026
एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा

रचा इतिहास : शक्ति शर्मा बनीं पहली गैर चिकित्सकीय महिला एयर वाइस मार्शल

September 6, 2026
एयर मार्शल संदीप थरेजा डीजीएएफएमएस

एयर मार्शल संदीप थरेजा को मिली नई जिम्मेदारी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

तय हुई ग्राम प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के खर्च की सीमा

अधिकतम सवा लाख रुपये खर्च कर सकेंगे ग्राम प्रधान प्रत्याशी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 8, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए बोर्डिंग पास पर मुहर लगाने की प्रथा समाप्त

अहमदाबाद एयरपोर्ट से हब एंड स्पोक सिस्टम शुरू

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए विभिन्न स्तरों के प्रत्याशियों के लिए अधिकतम व्यय की सीमा तय कर दी है। ग्राम प्रधान प्रत्याशी अधिकतम सवा लाख रुपये खर्च कर सकेंगे। सदस्य ग्राम पंचायतों के लिए अधिकतम सीमा 10 हजार रुपये तय की गई है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य अधिकतम एक लाख रुपये, जिला पंचायत सदस्य 2.5 लाख रुपये, क्षेत्र पंचायत प्रमुख 3.5 लाख रुपये और जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकतम 7 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे। इसी तरह से अलग-अलग वर्गों के लिए पर्चा खरीदने और जमानत की राशि भी निर्धारित कर दी गई है।
प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू
उत्तर प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रारंभ हो गया। इसमें बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) 4 नवंबर से 4 दिसंबर के बीच कुल 15.44 करोड़ मतदाताओं के पतों पर जाएंगे। बीएलओ, मतदाताओं को भरने के लिए गणना फॉर्म दो प्रतियों में देंगे। वहीं, एक फॉर्म मतदाताओं से साइन करवाकर अपने पास रखेंगे। बीएलओ कम से कम 3 बार मतदाता के घर जाकर गणना प्रपत्र वितरण और इन्हें संग्रह करने का काम करेंगे।
गणना प्रपत्र में मतदाता का नाम, एपिक संख्या, भाग संख्या, क्रम संख्या, विधानसभा क्षेत्र का नाम और राज्य की प्रविष्टियां पहले से ही भरी होंगी। फोटो भी पहले से छपा होगा। हालांकि, मतदाता अपने नवीनतम पासपोर्ट साईज फोटो भी गणना प्रपत्र पर चस्पां कर सकते हैं। मतदाता गणना प्रपत्र में विवरणों को भरने में बीएलओ की मदद ले सकते हैं।
मतदाता चुनाव आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in से वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपना या अपने संबंधी का नाम देख सकते हैं। इसका विवरण भी गणना प्रपत्र में भर सकते हैं। गणना प्रपत्र वितरण एवं संग्रहण के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार का कोई दस्तावेज नहीं देना है। जो मतदाता गणना प्रपत्र भरकर अपना विवरण बीएलओ के पास जमा करेंगे, उन मतदाताओं का नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।
विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के प्रारूप का प्रकाशन 9 दिसंबर को होगा। इन पर दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 9 दिसंबर से 8 जनवरी तक रहेगी। नोटिस का चरण 9 दिसंबर से 31 जनवरी तक चलेगा। इसमें नोटिस जारी करने, सुनवाई और सत्यापन, गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावे व आपत्तियों का निस्तारण होगा। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 7 फरवरी को होगा।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्णय से असहमत किसी मतदाता की ओर से दाखिल की गई प्रथम अपील की सुनवाई जिला मजिस्ट्रेट करेंगे और जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय के विरुद्ध द्वितीय अपील की सुनवाई प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी करेंगे।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation