• Latest
  • Trending
Railways

रेल यात्रियों की गोरखपुर से बरेली तक यात्रा हुई सुगम

November 30, 2025
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बारिश लौटी, बुवाई अब भी पीछे

August 10, 2026
आयुष्मान भारत योजना

70 पार हैं तो इलाज का हक़ अलग

August 10, 2026
student

चार साल की डिग्री, तो पीजी एक साल में

August 10, 2026
ev-scooter

हर नौवाँ स्कूटर बैटरी वाला

August 10, 2026
boxing

बॉक्सिंग में सात गोल्ड, अब आगे

August 10, 2026
student

अब सर्टिफ़िकेट पर नहीं, नौकरी पर पैसा

August 10, 2026
Makhana

दरभंगा का मखाना, अब जहाज़ से ऑस्ट्रेलिया

August 10, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

बारिश 11 फ़ीसदी कम, अब क्या करें

August 10, 2026
ई20 पेट्रोल से इंजन खराब नहीं होते: गडकरी

E20 पेट्रोल: जाँच में क्या निकला

August 10, 2026
milk

गाँव की समिति अब डिजिटल हो रही है

August 10, 2026
gale cricket stedium

गॉल से शुरुआत, और दो बड़े झटके

August 10, 2026
E20 पेट्रोल

ई20: आत्मनिर्भर भारत की नई क्रांति

August 10, 2026
Monday, August 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

रेल यात्रियों की गोरखपुर से बरेली तक यात्रा हुई सुगम

गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस के रूट को इज्जतनगर तक विस्तार देने की शुरुआत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 30, 2025
in the blitz
0
Railways

YOU MAY ALSO LIKE

बारिश लौटी, बुवाई अब भी पीछे

70 पार हैं तो इलाज का हक़ अलग

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर से बरेली तक की ट्रेन यात्रा अब पहले से कहीं अधिक सुगम हो गई है। लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस के रूट विस्तार को हरी झंडी दिखा दी गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ट्रेन को इज्ज़तनगर (बरेली) तक हरी झंडी दिखाकर सेवाओं की औपचारिक शुरुआत कर दी है। यह ट्रेन पहले गोरखपुर-लखीमपुर के बीच चलती थी, जिसे कुछ महीने पहले ही पीलीभीत तक बढ़ाया गया था और अब इसे बरेली तक विस्तार दे दिया गया है।
गोरखपुर से बरेली तक यात्रा
करना हुआ आसान
दरअसल, प्रदेश के तराई क्षेत्र में इस सेवा के विस्तार को बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे आवागमन और व्यापार दोनों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे कि गोरखपुर से बरेली तक सीधी रेल सेवा उपलब्ध हो जिससे यात्रियों की सुविधा बढ़े और क्षेत्र के विकास को गति मिले। अब दावा किया जा रहा है कि कृषि और वन उत्पादों को नए बाजार मिलेंगे। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इस कदम से बेहतर कनेक्टिविटी से तराई क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक गतिविधियां और ज्यादा सशक्त होने की संभावना है।
ट्रेन को विस्तार देने के लिए हरी झंडी दिखाने के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पिछले 11 सालों में राज्य में 5,272 किलोमीटर नई रेल लाइन बिछाई गई है, जो स्विट्जरलैंड के रेल नेटवर्क से भी ज्यादा है। साथ ही प्रदेश के सभी रेल मार्गों का 100% विद्युतीकरण पूरा किया जा चुका है। इसी अवधि में 1,660 फ्लाईओवर और रोड अंडरब्रिज का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से लंबित 48 प्रमुख रेल परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं, जिनमें लखनऊ-पीलीभीत, पीलीभीत-शाहजहांपुर और बरेली-टनकपुर गेज परिवर्तन शामिल हैं।
कार्यक्रम के दौरान पीलीभीत से सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने पीलीभीत को प्राथमिकता देने के लिए अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। जितिन प्रसाद ने कहा कि किसी चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहली बार पीलीभीत में आगमन हुआ था और उन्हीं की मंशा के अनुरूप रेलवे मंत्री ने यहां पीलीभीत के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन को पहले पीलीभीत और अब बरेली से जोड़ दिया गया है। ये ट्रेन खासतौर पर पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटकों के लिए बड़ी सुविधा के तौर पर उभरेगी और विकास के नए आयाम बनाएगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation