• Latest
  • Trending

गंगा एक्सप्रेसवे के साथ-साथ पूरा हो जाएगा बरेली-मथुरा हाईवे का निर्माण

December 20, 2025
vegetable

आपकी थाली और महंगाई का आंकड़ा

August 11, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बुवाई पटरी पर, अब नज़र अगस्त की बारिश पर

August 11, 2026
badminton-court

असम की अस्मिता, कोरिया में पहला खिताब

August 11, 2026
hospital

सत्तर पार हैं? कार्ड बनवा लीजिए

August 11, 2026
neet-exam

भर्ती का कैलेंडर तय हो, बात यहीं अटकी है

August 11, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बारिश लौटी, बुवाई अब भी पीछे

August 10, 2026
आयुष्मान भारत योजना

70 पार हैं तो इलाज का हक़ अलग

August 10, 2026
student

चार साल की डिग्री, तो पीजी एक साल में

August 10, 2026
ev-scooter

हर नौवाँ स्कूटर बैटरी वाला

August 10, 2026
boxing

बॉक्सिंग में सात गोल्ड, अब आगे

August 10, 2026
student

अब सर्टिफ़िकेट पर नहीं, नौकरी पर पैसा

August 10, 2026
Makhana

दरभंगा का मखाना, अब जहाज़ से ऑस्ट्रेलिया

August 10, 2026
Tuesday, August 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

गंगा एक्सप्रेसवे के साथ-साथ पूरा हो जाएगा बरेली-मथुरा हाईवे का निर्माण

7700 करोड़ की योजना पर चार फेज में चल रहा काम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 20, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

बरेली। मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे के साथ ही बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे का निर्माण भी वर्ष 2027 के अंत तक पूरा हो जाएगा। चार फेज में काम चल रहा है। कासगंज तक काफी काम पूरा हो गया है। कासगंज से बदायूं के बीच भी 50 फीसदी से ज्यादा काम हो चुका है। फेज फोर में बरेली-बदायूं के बीच निर्माण जारी है। इस बीच चार बाइपास बनाए जाने हैं। बिनावर में यह हाईवे गंगा एक्सप्रेस से जुड़ेगा। यहां जंक्शन बनाया जाएगा। यह जंक्शन बरेली-मथुरा, मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे और गंगा एक्सप्रेस-वे को आपस में जोड़ेगा।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के मुताबिक, बरेली-बदायूं के बीच अलग-अलग स्थानों पर बाइपास निर्माण पर 650 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बदायूं बाइपास से कासगंज की सीमा तक 1,200 करोड़ रुपये की परियोजना पर काम चल रहा है। हाईवे का निर्माण और इस हाईवे को गंगा एक्सप्रेस-वे व मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे से जोड़े जाने के बाद 25 से ज्यादा जिलों के लोगों को फायदा होगा। बरेली-मथुरा-आगरा नेशनल हाईवे आगरा, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बदायूं और बरेली के बीच बेहतर कनेक्टिविटी देगा। 228 किमी के हाईवे की लागत 7,700 करोड़ आने का अनुमान है।
बांटा गया 1,527 करोड़ मुआवजा
बरेली-बदायूं के बीच एनएचएआई ने काम शुरू करा दिया है। किसानों की भूमि के अधिग्रहण के बदले अब तक 1,527 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया जा चुका है। अब भूमि संबंधी कोई प्रकरण लंबित नहीं है। बरेली से बदायूं और बदायूं से बरेली की ओर पेड़ों की कटान के साथ मिट्टी के भराव और चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है।
भमोरा-देवचरा के बीच पांच किमी का बाइपास
बरेली-मथुरा हाईवे पर बरेली-बदायूं के बीच सबसे लंबा पांच किलोमीटर का बाइपास बरेली की सीमा में भमोरा और देवचरा के बीच बनाया जाएगा। इसके लिए भी काम शुरू हो गया है। बदायूं में बिनावर और मलगांव के पास बाइपास बनाया जाएगा। बदायूं के मलगांव में रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण भी होगा।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि बरेली-मथुरा-आगरा एक्सप्रेस वे (आगरा-बरेली ग्रीन कॉरिडोर) का निर्माण तेजी से चल रहा है। बरेली-बदायूं के बीच काम शुरू हो चुका है। वर्ष 2027 तक गंगा एक्सप्रेस-वे के साथ ही बरेली-मथुरा-आगरा एक्सप्रेस वे का निर्माण भी पूरा कर लिया जाएगा। यह हाईवे गंगा एक्सप्रेसवे के अलावा मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे को भी कनेक्ट करेगा।

परियोजना पर एक नजर
कुल लागत- 7700 करोड़
लंबाई- 228 किमी
फ्लाईओवर- 20
अंडरपास- 26
बड़े पुल- 05
रेलवे ओवरब्रिज- 06

YOU MAY ALSO LIKE

आपकी थाली और महंगाई का आंकड़ा

बुवाई पटरी पर, अब नज़र अगस्त की बारिश पर

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation