• Latest
  • Trending

February 2, 2026
dal

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

October 12, 2026
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
Monday, October 12, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एमएसएमई को लोकल से ग्लोबल बनने की ताकत देगा बजट : मोदी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 2, 2026
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 9वें बजट को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये बजट एमएसएमई को लोकल से ग्लोबल बनने की ताकत देगा। उन्होंने इसे ‘युवा शक्ति बजट’ भी बताया।
बजट पेश किए जाने के बाद पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया और कहा कि यह कैपेक्स और फिस्कल डेफिसिट में संतुलन बनाता है, नारी शक्ति, एमएसएमई, युवाओं और विकसित भारत 2047 के विजन को मजबूती देता है। पीएम ने कहा कि बजट कई सेक्टर्स को बराबर अहमियत देता है। उन्होंने कहा कि यह नारी शक्ति यानी महिला सशक्तिकरण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दिखाता है। एक महिला वित्त मंत्री के तौर पर, निर्मला जी ने लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है। पीएम मोदी ने कहा, ‘आज भारत जिस रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है, इस बजट से उसे नई ऊर्जा, नई गति मिलेगी।
भारत दुनिया का ट्रस्टेड डेमोक्रेटिक पार्टनर’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, दुनिया के एक ट्रस्टेड डेमोक्रेटिक पार्टनर और ट्रस्टेड क्वालिटी सप्लायर के रूप में भारत की भूमिका लगातार बढ़ रही है। हाल ही में जो बड़ी-बड़ी ट्रेड डील्स भारत ने की हैं, ‘मदर ऑफ आल डील्स’ का अधिकतम लाभ भारत के युवाओं को मिले, भारत के लघु और मध्यम उद्योग वालों को मिले, इस दिशा में बजट में बड़े-बड़े कदम उठाए गए हैं।

देशवासियों की आकांक्षाओं का बजट
लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र ने आज विकसित भारत का रोडमैप पेश किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस बजट के लिए धन्यवाद दिया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह बजट 145 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं और उम्मीदों को दर्शाता है। इसमें 12 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का पूंजीगत निवेश इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए रखा गया है, जिसमें सात रेल कॉरिडोर भी शामिल हैं। बजट में आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र पर खास जोर दिया गया है। यह आम लोगों और महिलाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया बजट है, जो जीवन को आसान बनाने वाले सुधारों से भरा है।

YOU MAY ALSO LIKE

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

उन्होंने कहा कि यह बजट भारत की ग्लोबल भूमिका को और मजबूत करता है। भारत के 1.4 अरब नागरिक सिर्फ़ सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने से संतुष्ट नहीं हैं। हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं। यह लाखों देशवासियों का संकल्प है। पीएम मोदी ने कहा कि ये बजट भारत की वैश्विक भूमिका को नए सिरे से सशक्त करता है।
अश्विनी वैष्णव – रोजगार और स्टार्टअप को नई ताकत मिलेगी
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बजट में मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर, आईटी सर्विसेज और डेटा सेंटर्स को लेकर किए गए एलानों को ऐतिहासिक बताया और कहा कि इससे रोजगार और स्टार्टअप को नई ताकत मिलेगी, वहीं रेलवे के लिए 7 हाई-स्पीड कॉरिडोर और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को बड़ा कदम बताया।
बजट गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर केंद्रित ः मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बजट को गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर केंद्रित बताया। उन्होंने कहा कि बजट की दिशा और उद्देश्य भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की ओर ले जाने वाले हैं और इसमें आर्थिक विकास को प्राथमिकता दी गई है। साथ ही भारत को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं।
अमित शाह – सपनों को पूरा करने वाला बजट
वित्त मंत्री के बजट के बाद गृहमंत्री अमित शाह का पहला रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक, स्वास्थ्य से लेकर टूरिज्म तक, ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर एआई तक, स्पोर्ट्स से लेकर तीर्थों तक, विकसित भारत बजट हर गांव, हर कस्बे और हर शहर के युवाओं, महिलाओं तथा किसानों के सपनों को शक्ति देकर उन्हें पूरा करने वाला बजट है।

राजनाथ बोले- रक्षा क्षेत्र में आधुनिकीकरण पर खास फोकस

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बजट को जनता की उम्मीदों के अनुरूप बताया और कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव रखता है, जिसमें रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है और तीनों सेनाओं के आधुनिकीकरण पर खास फोकस है।

‘सबका साथ, सबका विकास, वाला बजटः विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि वर्ष 2026-27 का बजट प्रधानमंत्री के मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ को साकार करने वाला है। यह बजट देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के लिए भी बेहद लाभकारी साबित होगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation