• Latest
  • Trending

ठाणे से भिवंडी सिर्फ 7 मिनट में!

November 22, 2025
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ठाणे से भिवंडी सिर्फ 7 मिनट में!

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 22, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। ठाणे और भिवंडी के बीच यात्रा करने वालों को व्यस्त समय में आधे घंटे से पंद्रह मिनट तक का सफर तय करना पड़ता है। शहरवासी ट्रैफिक जाम से जूझ रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण एक नई महत्वाकांक्षी परियोजना लेकर आया है। वसई क्रीक पर छह लेन का फ्लाईओवर बनाकर ठाणे और भिवंडी को सीधे जोड़ने की योजना तैयार की गई है। दावा किया जा रहा है कि इस पुल के बन जाने के बाद यह सफर सिर्फ 5 से 7 मिनट में पूरा हो जाएगा।
कहां बनेगा पुल?
यह पुल ठाणे के कोलशेत से शुरू होकर भिवंडी के कल्हेर तक जाएगा। वसई क्रीक पर बनने वाला यह पुल लगभग 2.2 किलोमीटर लंबा है और इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 430 करोड़ रुपये होगी। इस छह लेन वाले पुल के बनने से वर्तमान 45 मिनट का सफर कुछ ही मिनटों में सिमट जाएगा। गुरुवार को एमएमआरडीए ने इस परियोजना के लिए निविदा की घोषणा की और अगले तीन वर्षों में पुल का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
तेज और सुविधाजनक कनेक्टिविटी
आने वाले सालों में भिवंडी में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का एक महत्वपूर्ण स्टेशन बनने जा रहा है। इसलिए भिवंडी से तेज और सुविधाजनक कनेक्टिविटी जरूरी हो गई है। कपड़ा व्यवसाय और औद्योगिक क्षेत्र के कारण भिवंडी श्रमिकों और व्यापारियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है। ठाणे और मुंबई से बड़ी संख्या में श्रमिक वर्ग प्रतिदिन भिवंडी आता-जाता है।
यात्रा आसान होगी
वर्तमान में यात्रियों को कोलशेत और कल्हेर के बीच बालकुम नाका और पुराने काशेली पुल से होकर यात्रा करनी पड़ती है। यहां यातायात काफी व्यस्त रहता है और त्योहारों के मौसम में यह यात्रा 2 घंटे तक बढ़ जाती है। नया पुल बन जाने से यह व्यस्तता काफी कम हो जाएगी और भिवंडी के कपड़ा उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। ठाणे जिले के पालक मंत्री और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व्यक्तिगत रूप से इस परियोजना पर नजर रख रहे हैं।
पहले कितनी आंकी थी लागत?
कुछ साल पहले इस पुल की प्रारंभिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी। उस समय 1.64 किलोमीटर लंबे पुल के निर्माण की योजना थी और इस परियोजना की लागत लगभग 274 करोड़ रुपये आंकी गई थी। हालांकि जगह का चयन न होने के कारण काम में देरी हुई। अब जब सभी आवश्यक रिपोर्टें प्रस्तुत कर दी गई हैं, तो उम्मीद है कि यह बहुप्रतीक्षित परियोजना तीन सालों के भीतर पूरी हो जाएगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation