• Latest
  • Trending

तेजस की डिलिवरी पहले, फिर 24-24 के बैच में मिलेंगे फाइटर

November 22, 2025
प्याज बफर स्टॉक की नपी-तुली निकासी, दाम पर सरकार की नजर

नपी-तुली मात्रा में निकाला जा रहा हैप्याज का सफर स्टाक

September 5, 2026
भारत की आर्थिक और कारोबारी गतिविधियाँ अगस्त 2026

जापान की जेसीआर ने बढ़ाई भारत की क्रेडिट रेटिंग, A− हुई

September 5, 2026
vikram

भारत की अंतरिक्ष में नई छलांग, इसरो ने भेजा पहरेदार

September 5, 2026
भारत की GDP वृद्धि 7.8%: खेती, वाहन, रेलवे और निवेश के आंकड़े

तिपहिया, ट्रेन और खेत: तिमाही का असली हिसाब

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर CAG रिपोर्ट: 10 साल के कामकाज में बड़ी कमियां

September 3, 2026
daily-news

आईसीएमआर की तीन जाँच तकनीकें उद्योग के लिए

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर सीएजी की रिपोर्ट

September 3, 2026
daily-news

भारत के विभिन्न राज्यों की महत्वपूर्ण खबरें

September 2, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

August 31, 2026
पराली से बायो-बाइंडर तकनीक

पराली जो अब सड़क बनेगी

August 31, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

August 31, 2026
daily-news

भारत-उज़्बेकिस्तान सहयोग: शिक्षा, दवा, कृषि, योग और खेल में नई साझेदारी

August 31, 2026
Saturday, September 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

तेजस की डिलिवरी पहले, फिर 24-24 के बैच में मिलेंगे फाइटर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 22, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

नपी-तुली मात्रा में निकाला जा रहा हैप्याज का सफर स्टाक

जापान की जेसीआर ने बढ़ाई भारत की क्रेडिट रेटिंग, A− हुई

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस की डिलिवरी की पूरी टाइमलाइन सामने आ गई है। शुरू में इंजन की सप्लाई चेन स्थापित होने में समय लगने की वजह से डिलिवरी थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन उसके बाद 24-24 विमानों की खेप तैयार होने लगेगी।
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल ) पहले 8 तेजस एमके1ए फाइटर जेट की डिलिवरी करेगा। जनरल इलेक्टि्रक (जीई) के साथ इंजनों की सप्लाई के लिए समझौता होने के बाद कंपनी की यह योजना सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार 8 तेजस हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) की पहली खेप की डिलिवरी अगले 24–36 महीनों में होगी। रिपोर्ट के अनुसार इसके बाद इंजन की सप्लाई चेन तेज होने के साथ ही, आने वाले वर्षों बहुत ही तेजी के साथ उत्पादन होने लगेगा।
शुरू में धीमा उत्पादन, फिर तेज रफ्तार
मनी कंट्रोल ने सरकारी सूत्रों के हवाले से जो रिपोर्ट दी है, उसके अनुसार शुरू में उत्पादन की गति धीमी होगी, लेकिन चौथे साल से इसमें बहुत ही तेजी आ जाएगी। एचएएल और जीई के बीच 7 नवंबर को हुए समझौते के अनुसार अमेरिकी इंजन कंपनी 97 हल्के लड़ाकू विमान तेजस एमके1ए के लिए 113 (एफ404-जीई-आईएन20) इंजन देगा। शुरुआत में उत्पादन की धीमी गति भी इंजन की सप्लाई की रफ्तार के ही हिसाब से है।
तीन खेप में 72 तेजस की सप्लाई
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का इंटरनल चार्ट दिखाता है कि बाद में यह भारतीय वायु सेना को 24-24 फाइटर जेट की डिलिवरी तीन खेप में करेगा। यह डिलिवरी 37वें महीने, 49वें महीने और 61वें महीने में होगी। आखिर के 12 स्वदेशी फाइटर जेट की खेप 2031 के आखिर और 2032 के अंत के बीच होगी। इस गति से उत्पादन के लिए एचएएल की तीनों असेंबली लाइन पर काम चलेगा।
आगे के लिए 16 इंजन एक्सट्रा
97 तेजस के लिए 113 इंजन मंगवाए जाने के बारे में सूत्र ने बताया कि यह आगे की जरूरत को ध्यान में रखकर किया जा रहा है, ‘इंजनों की एक तय शेल्फ लाइफ होती है। बाद में उन्हें बदलने की जरूरत पड़ सकती है। अभी 113 इंजनों का करार हुआ है। जब बेड़े में विस्तार होगा तो और इंजनों के ऑर्डर दिए जाएंगे।’
कई उन्नत क्षमताओं से लैस है तेजस
तेजस एमके1ए भारत के स्वदेशी फाइटर जेट का पहले से ज्यादा उन्नत वेरिएंट है। इसका एवियोनिक्स आर्किटेक्चर नया है, रडार ज्यादा उन्नत हैं, यह हवा में ईन्धन भरे जाने की क्षमता से लैस है और बड़े युद्धों के लिए भी कारगर है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation