• Latest
  • Trending

सुप्रीम कोर्ट ने तलाक-ए-हसन को रद करने का दिया संकेत

November 22, 2025
मक्का की कम बुवाई से एथेनॉल होगा महंगा लेकिन नहीं घटाया जाएगा उत्पादन

मक्का की कम बुवाई से एथेनॉल होगा महंगा लेकिन नहीं घटाया जाएगा उत्पादन

August 10, 2026
माइलेज कम होने का ई20 पेट्रोल से लेना-देना नहीं : सरकार

माइलेज कम होने का ई20 पेट्रोल से लेना-देना नहीं : सरकार

August 10, 2026
देश में एथेनॉल उत्पादन क्षमता 2,000 करोड़ लीटर

देश में एथेनॉल उत्पादन क्षमता 2,000 करोड़ लीटर

August 10, 2026
फ्लेक्स फ्यूल गाड़ियों ने तस्वीर बदल दी ब्राजील की

फ्लेक्स फ्यूल गाड़ियों ने तस्वीर बदल दी ब्राजील की

August 10, 2026
पेट्रोल में एथेनॉल 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ाने पर अभी कोई फैसला नहीं

पेट्रोल में एथेनॉल 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ाने पर अभी कोई फैसला नहीं

August 10, 2026
2016 से पहले बनीं गाड़ियां नहीं झेल पाएंगी ई20 पेट्रोल

2016 से पहले बनीं गाड़ियां नहीं झेल पाएंगी ई20 पेट्रोल

August 10, 2026
माइलेज कम होने का ई20 पेट्रोल से लेना-देना नहीं : सरकार

सरकार ने कहा, सुरक्षित और परीक्षित ईंधन है ई20

August 10, 2026
किसान की बेटी ने क्रैक किया यूपीएससी, अब कलेक्टर बनीं मिशा सिंह

किसान की बेटी ने क्रैक किया यूपीएससी, अब कलेक्टर बनीं मिशा सिंह

August 10, 2026
जामिया मिलिया इस्लामिया

बिना कॉलेज जाए करें पढ़ाई, जामिया ने 49 ऑनलाइन-डिस्टेंस कोर्सेज में खोले एडमिशन

August 10, 2026
विदेश में एमबीबीएस से पहले जांच लें मान्यता, नहीं मिलेगी प्रैक्टिस की अनुमति

असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों पर निकली भर्ती

August 10, 2026
कबाड़ बीनने वाले सुनील लोहार बनेंगे डॉक्टर

कबाड़ बीनने वाले सुनील लोहार बनेंगे डॉक्टर

August 10, 2026
neet-exam

नीट यूजी ग्रेस मार्क्स पर सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को दी क्लीन चिट, याचिका खारिज

August 10, 2026
Monday, August 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सुप्रीम कोर्ट ने तलाक-ए-हसन को रद करने का दिया संकेत

पूछा- क्या सभ्य समाज को इसकी इजाजत देनी चाहिए?

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 22, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

मक्का की कम बुवाई से एथेनॉल होगा महंगा लेकिन नहीं घटाया जाएगा उत्पादन

माइलेज कम होने का ई20 पेट्रोल से लेना-देना नहीं : सरकार

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को मुस्लिम समाज में प्रचलित तलाक-ए-हसन की वैधता पर सवाल खड़े किए हैं। कोर्ट ने संकेत दिया कि वह तलाक-ए-हसन को रद करने पर विचार कर सकता है। यह एक ऐसी प्रथा है जिसके तहत एक मुस्लिम पुरुष तीन महीने तक हर महीने में एक बार “तलाक” शब्द कहकर अपनी पत्नी को तलाक दे सकता है।
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की कि क्या 2025 में एक सभ्य समाज में महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली ऐसी प्रथा को अनुमति दी जानी। कोर्ट के मुताबिक तीन तलाक के बाद अब तलाक-ए-हसन को रद करने पर विचार किया जा सकता है।
कानूनी पहलू
जस्टिस सूर्य कांत, जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और जस्टिस एन कोटेश्वर सिंह की तीन-न्यायाधीशों की बेंच ने संकेत दिया कि वह इस प्रथा को असंवैधानिक घोषित करने पर गंभीरता से विचार कर सकती है और इसके कानूनी पहलुओं को देखते हुए इसे 5-न्यायाधीशों की संविधान पीठ के पास भेजने पर भी विचार कर रही है। इसके लिए बेंच ने संबंधित पक्षों से विचार के लिए उठने वाले व्यापक प्रश्नों के साथ नोट प्रस्तुत करने को कहा।
कोर्ट ने क्या कहा
कोर्ट ने कहा कि एक बार जब आप हमें संक्षिप्त नोट दे देंगे तो हम मामले को 5 न्यायाधीशों की पीठ को सौंपने की वांछनीयता पर विचार करेंगे। हमें मोटे तौर पर वे प्रश्न बताइए जो उठ सकते हैं। फिर हम देखेंगे कि वे मुख्यतः कानूनी प्रकृति के हैं और न्यायालय को उनका समाधान करना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि चूंकि यह प्रथा बड़े पैमाने पर समाज को प्रभावित करती है, इसलिए न्यायालय को सुधारात्मक उपाय करने के लिए कदम उठाना पड़ सकता है।
‘अगर भेदभावपूर्ण प्रथाएं हैं, तो
कोर्ट को दखल देना होगा’
जस्टिस सूर्य कांत ने कहा कि जब कोई प्रथा बड़े पैमाने पर समाज को प्रभावित करती है, तो कोर्ट को सुधारात्मक उपाय करने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अगर घोर भेदभावपूर्ण प्रथाएं हैं, तो कोर्ट को दखल देना होगा। उन्होंने कहा कि इसमें पूरा समाज शामिल है। कुछ सुधारात्मक उपाय किए जाने चाहिए। यदि घोर भेदभावपूर्ण व्यवहार हो रहा है, तो न्यायालय को हस्तक्षेप करना होगा’।
प्रथा की प्रासंगिकता पर सवाल उठाते हुए बेंच ने कहा ‘ यह किस तरह की चीज है? आप 2025 में इसे कैसे बढ़ावा दे रहे हैं?. हम चाहे जो भी सर्वश्रेष्ठ धार्मिक प्रथा अपनाएं, क्या आप इसकी अनुमति देते हैं? क्या इसी तरह एक महिला की गरिमा बरकरार रखी जाएगी?

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation