• Latest
  • Trending

केसी- 390 का सुपर ऑफर, पूरी फैक्ट्री भारत में लगाने को तैयारी

November 30, 2025
dhaan

धान 72 रुपये महँगा, 14 फ़सलों का दाम बढ़ा

August 13, 2026
मानसून

फ़सल बीमा का आख़िरी दिन 15 अगस्त, अब देर मत कीजिए

August 13, 2026
Defence-Secretary-Rajesh-Kumar-Singh

प्राचीर पर पहली बार वंदे मातरम्, और मेहमानों की नई सूची

August 13, 2026
ev-scooter

जुलाई में हर आठवीं गाड़ी बिजली से चली

August 13, 2026
New teacher training B.Ed programme is rolled out

19 बच्चे, जो शनिवार को लाल क़िले की प्राचीर पर बैठेंगे

August 13, 2026
rekha-gupta

नौवीं की बेटियों को साइकिल, इस साल 1.40 लाख तक पहुँचेगी योजना

August 12, 2026
farmer

अगस्त ही तय करता है पूरे ख़रीफ़ साल का हिसाब

August 12, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सुझाव दीजिए, और सरकार भरेगी NEET-JEE की कोचिंग फ़ीस

August 12, 2026
ज्योतिरादित्य सिंधिया

अब 1601 से आएगी बिजली, गैस और कूरियर की कॉल

August 12, 2026
अर्जुन राम मेघवाल

ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक संसद से पास, अब बनेगा राष्ट्रीय आयोग

August 12, 2026
pasport

अमेरिका का फॉर्म अब सिर्फ़ ऑनलाइन

August 12, 2026
jewellery shop india

सोना फिर चढ़ा, तेल नब्बे डॉलर के पास

August 12, 2026
Friday, August 14, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

केसी- 390 का सुपर ऑफर, पूरी फैक्ट्री भारत में लगाने को तैयारी

मेक इन इंडिया की सबसे बड़ी ऑफर डील

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 30, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

धान 72 रुपये महँगा, 14 फ़सलों का दाम बढ़ा

फ़सल बीमा का आख़िरी दिन 15 अगस्त, अब देर मत कीजिए

ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। दुबई एयरशो में एंब्रेयर डिफेंस एंड सिक्योरिटी ने भारतीय वायुसेना के सामने बड़ा प्रस्ताव रखा है। कंपनी ने कहा कि यदि आईएएफ अपने मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट की जरूरत के लिए केसी-390 मिलेनियम को चुनती है तो उसकी पूरी प्रोडक्शन लाइन भारत में लगाई जाएगी। इसमें फाइनल असेंबली, टेस्टिंग और डिलीवरी सब कुछ शामिल होगा। कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ लोकल असेंबली नहीं होगी। कुछ ही सालों में 60% से ज्यादा भारतीय हिस्सेदारी के साथ एक फुल मेक इन इंडिया मॉडल होगा। ऐसा वे सऊदी अरब और हंगरी में टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के साथ कर रहे हैं।
ब्लाक-20 स्टैंडर्ड वाला मॉडल
दुबई में प्रदर्शित केसी-390 नवीनतम बला-20 स्टैंडर्ड वाला मॉडल है जो हाल ही में पुर्तगाल, हंगरी और नीदरलैंड में सेवा में शामिल हुआ है। यह विमान 26 टन पेलोड, टि्वन प्रैट एंड व्हिटनी वी 2500-ई5 इंजन, फ्लाई भाई वायर सिस्टम के साथ आता है। 10000 फीट ऊंचाई वाले बेस से भी फुल लोड के साथ उड़ान भरने की क्षमता रखता है। यह वही परफॉर्मेंस है जिसकी आईएएफ को लद्दाख और अरुणाचल के लिए सबसे ज्यादा जरूरत है। जहां तेज तैनाती और हाई एल्टीट्यूड ऑपरेशन बेहद जरूरी हैं।
मल्टी-रोल प्लेटफॉर्म एम्ब्रेयर ने बताया कि केसी-390 सिर्फ एक टेक्टिकल एयरलिफ्टर नहीं है बल्कि शुरुआत से ही एक मल्टी-रोल प्लेटफॉर्म है। इसमें एयर टू एयर रीफ्यूलिंग, नाटो-स्टैंडर्ड लिंक-16 के साथ भारतीय डेटा लिंक का इंटीग्रेशन है। इसमें मिसाइल वॉर्निंग सिस्टम, डीआईआरसीएम, फ्लेयर चैफ डिस्पेंसर्स और बड़े रियर रैम्प जैसे फीचर्स पहले से मौजूद हैं। विमान कम ऊंचाई पर फॉर्मेशन उड़ान, शॉर्ट-फील्ड लैंडिंग और 23 टन के लोड के साथ ऑपरेशन के लिए बनाई गई है।
केसी-390 के खास वेरिएंट
कंपनी ने यह भी संकेत दिया कि अगर भारत चाहे तो केसी-390 के कई खास वेरिएंट भारत में मिलकर विकसित किए जा सकते हैं। जैसे टैंकर वर्शन, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर मॉडल, स्पेशल ऑपरेशन वेरिएंट, मैरीटाइम पेट्रोल वर्शन है। इसे भविष्य में पी-8I के पूरक के रूप में देखा जा सकता है। एम्ब्रेयर के मुताबिक केसी-390 को एक फैमिली प्लेटफॉर्म के तौर पर डिजाइन किया गया है जो आने वाले दशक में आईएएफ की जरूरतों के हिसाब से बदल सकता है। चाहे वह हिमालय में तेजस को ईंन्धन भरना हो या स्पेशल ऑपरेशन फोर्सेज को दुश्मन की लाइन के पीछे पहुंचाना हो।
आईएएफ का मीडियम ट्रांसपोर्ट प्रोग्राम पिछले एक दशक से अटका हुआ है। एयरबस टाटा सी 295 तो एवरो 748 का हल्का विकल्प है लेकिन 15-20 टन श्रेणी के असली ट्रांसपोर्ट विमान की जरूरत अभी भी पूरी नहीं हुई है। वहीं रूस का Il-214 प्रोजेक्ट खत्म होने के बाद आईएएफ अब केसी-390 को लाकहीड मार्टिन एलएम-100जे के मुकाबले में गंभीरता से देख रही है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation