• Latest
  • Trending

सुनेत्रा पवार संभालेंगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी

February 26, 2026
प्रधानमंत्री मोदी

भारत की विकास गाथा: स्टार्टअप, व्यापार, डेटा और खादी

October 13, 2026
प्याज

प्याज महंगा, सेना को 27 पदक और नई रक्षा पहल

October 13, 2026
dal

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

October 12, 2026
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
Tuesday, October 13, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सुनेत्रा पवार संभालेंगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी

-प्रफुल्ल पटेल ने सब कुछ कर दिया साफ

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 26, 2026
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार में अजित पवार की मौत के बाद डिप्टी सीएम बनीं सुनेत्रा पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की जिम्मेदारी संभालेंगी। महाराष्ट्र के एनसीपी के नए अध्यक्ष और दोनों धड़ों के विलय की चर्चाओं के बीच अजित पवार के करीबी और एनसीपी के वर्किंग प्रेसीडेंट प्रफुल्ल पटेल ने सब कुछ साफ कर दिया है। उन्होंने कहा है कि सुनेत्रा पवार राष्ट्रीय अध्यक्ष की एकमात्र उम्मीदवार हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है कि जल्द ही उन्हें एनसीपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। कांग्रेस से अलग होने के बाद शरद पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का गठन किया था। इसके बाद वह एनसीपी के अध्यक्ष रहे। जुलाई, 2024 में एनसीपी के दो फाड़ होने पर अजित पवार राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए थे। ऐसे में करीब 26 साल पुरानी पार्टी के अध्यक्ष पद पर सुनेत्रा पवार बैठेंगी। वह पार्टी की पहली महिला अध्यक्ष होंगी।

दो हफ्ते में हो जाएगा फैसला
प्रफुल्ल पटेल ने कहा है कि सुनेत्रा पार्टी की नेशनल प्रेसिडेंट पोस्ट के लिए अकेली कैंडिडेट हैं और इस पर आम सहमति का कोई सवाल ही नहीं है। वह विधायक दल को लीड करेंगी क्योंकि वह उप मुख्यमंत्री हैं और वह राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगी। इस पर फैसला आने वाले दो हफ़्तों में होने की उम्मीद है। प्रफुल्ल पटेल ने दोनों एनसीपी के विलय के सवाल पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि विलय से पहले एनसीपी के संगठन को मजबूत करने पर फोकस है। पहले ऐसी अटकलें लगी थीं कि प्रफुल्ल पटेल खुद एनसीपी अध्यक्ष बन सकते हैं। बाद में पटेल ने खुद इन बातों का खंडन कर दिया था। एनसीपी को शरद पवार ने पीए संगमा और तारिक अनवर के साथ मिलकर बनाया था।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत की विकास गाथा: स्टार्टअप, व्यापार, डेटा और खादी

प्याज महंगा, सेना को 27 पदक और नई रक्षा पहल

31 जनवरी को बनीं थीं डिप्टी सीएम
अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत के बाद सुनेत्रा पवार ने तीन दिन के राजकीय शोक के बाद डिप्टी सीएम की शपथ ली थी। सुनेत्रा पवार ने तेहरवीं के बाद डिप्टी सीएम का कामकाज संभाला था। इसके बाद वह दिल्ली के दौरे पर गई थीं। उन्होंने इस दौरे में पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इन मुलाकातों के वक्त पर प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे मौजूद रहे थे। पार्टी नेताओं की भी यही इच्छा है कि सुनेत्रा पवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालें। अजित पवार एनसीपी के अध्यक्ष के साथ महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम भी थे। सुनेत्रा पवार डिप्टी सीएम के बाद पुणे और बीड की पालक मंत्री की जिम्मेदारी भी ले चुकी हैं। अजित पवार के वित्त विभाग पर फैसला बजट पेश होने के बाद होगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation