• Latest
  • Trending

पाकिस्तानी घुसपैठियों पर टूटेगा ‘सुमित्रा’ का कहर

January 10, 2026
daily-news

भारत के विभिन्न राज्यों की महत्वपूर्ण खबरें

September 2, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

August 31, 2026
पराली से बायो-बाइंडर तकनीक

पराली जो अब सड़क बनेगी

August 31, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

August 31, 2026
daily-news

भारत-उज़्बेकिस्तान सहयोग: शिक्षा, दवा, कृषि, योग और खेल में नई साझेदारी

August 31, 2026
प्रोजेक्ट इम्पोर्ट्स योजना CAG ऑडिट 2026

जिस फ़ाइल की कोई आख़िरी तारीख़ नहीं

August 31, 2026
भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

भारत का अपना पॉपकॉर्न बीज

August 31, 2026
daily-news

भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

August 31, 2026
भारतीय मानक समय नियम 2026

अब पूरे देश की घड़ी एक होगी

August 31, 2026
भारत-जापान स्टार्टअप और डीप टेक 2026

अब भारत सस्ता नहीं, हुनर बेच रहा है

August 30, 2026
भारत की आर्थिक और कारोबारी गतिविधियाँ अगस्त 2026

सप्ताह की समीक्षा

August 30, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ पंजीकरण, 54.28% महिलाएँ

हर दिन पौने दो लाख नाम

August 30, 2026
Wednesday, September 2, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पाकिस्तानी घुसपैठियों पर टूटेगा ‘सुमित्रा’ का कहर

युद्धक ऑपरेशन में लगे ड्रोन को फौरन चार्ज कर देगा नया सिस्टम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 10, 2026
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान-चीन जैसे पड़ोसियों के छल से निपटने के लिए बड़ी तैयारी कर ली है। उसने एक ऐसा तेजी से चार्ज करने वाला सिस्टम बनाया है, जो सीमा की निगरानी कर रहे या युद्धक ऑपरेशन में लगे ड्रोन को फौरन चार्ज कर देगा। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने यह कमाल किया है। अभी तक दूरदराज क्षेत्रों में तैनात ड्रोन लंबे समय तक टिक नहीं पाते थे, क्योंकि उनकी बैटरी खत्म होते ही वो एक्टिव नहीं रह पाते थे। इसे ‘सुमित्रा’ (सर्वेलांस यूजिंग मल्टीप्लेयर इंटेलीजेंट ट्रैकिंग, रिस्पोंस एंड एनालिसिस) नाम दिया गया है।

घुसपैठियों को फौरन पकड़ लेगा ये सिस्टम
‘सुमित्रा’ का उद्देश्य किसी भी रक्षा प्रतिष्ठान की सुरक्षा को बढ़ाना है। इसमें हाई पेलोड मल्टी कॉप्टर भी एकीकृत है, जो पाकिस्तान से आने वाले घुसपैठियों और आतंकियों का पता लगा सकता है, ताकि प्रतिष्ठान में मौजूद त्वरित प्रतिक्रिया दल मौके पर पहुंच सके।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत के विभिन्न राज्यों की महत्वपूर्ण खबरें

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

क्या है ‘सुमित्रा’ की खासियत
भारत का स्काईडॉक ‘सुमित्रा’ को डीआरडीओ और सागर डिफेंस इंजीनियरिंग ने मिलकर विकसित किया है। यह वायरलेस फास्ट चार्जिंग स्टेशन है, जो ड्रोन स्वार्म्स के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में तैनाती और तत्काल लॉन्च की सुविधा देता है। भारत के इस कदम से पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ करने वाले आतंकी अब बच नहीं पाएंगे। यह पहाड़ों में उड़ने के लिहाज से डिजाइन किया गया है।

झाड़ी या बंकर में भी छिप नहीं पाएंगे घुसपैठिये
मीडिया की एक खबर के अनुसार, ‘सुमित्रा’ में कई सेंसर लगे हैं जो घुसपैठियों का पता लगाते हैं। सेंसर से प्राप्त डेटा नियंत्रण केंद्र को जाता है, जहां से यूएवी (इस मामले में एक हाई पेलोड मल्टी कॉप्टर) को घुसपैठियों का पता लगाने का संकेत मिलता है। अगर कोई घुसपैठिया झाड़ी या बंकर के पीछे भी छिप जाता है, तो ड्रोन उसके ऊपर मंडराएगा और क्यूआरटी (सुरक्षा बल) आवश्यक कार्रवाई कर सकता है।

सुरक्षाकर्मियों और घुसपैठियों में करेगा फर्क
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित होने की वजह से सुमित्रा हमारे गश्ती सुरक्षा कर्मियों और घुसपैठियों के बीच आसानी से अंतर कर सकता है। स्वदेशी रूप से विकसित प्रणाली होने के कारण, यह विदेशी समाधानों पर हमारी निर्भरता को समाप्त कर देगा, जिससे हमारे महत्वपूर्ण रक्षा प्रतिष्ठानों की गोपनीयता सुनिश्चित होगी। सुमित्रा में हवाई खतरों की पहचान करने के लिए अंतर्निर्मित हवाई खतरा पहचान प्रणाली भी है।

300 मीटर की ऊंचाई पर उड़ेगा
‘सुमित्रा’ वर्तमान में चित्रदुर्ग स्थित वैमानिकी परीक्षण रेंज में स्थापित है। हाई पेलोड मल्टी कॉप्टर की भार वहन क्षमता बहुत अधिक है। यह भार ले जाकर निर्धारित स्थान पर छोड़ सकता है और वापस अपने मूल स्थान पर लौट सकता है। इसकी रेंज 5 किलोमीटर है और यह 300 मीटर की ऊंचाई पर उड़ सकता है। इसकी उड़ान अवधि 30 मिनट है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation