• Latest
  • Trending
Kanpur airport now 16 times bigger

जनवरी से वकीलों की मौखिक दलीलों के लिए सख्त समय सीमा लागू होगी

December 20, 2025
भारत की GDP वृद्धि 7.8%: खेती, वाहन, रेलवे और निवेश के आंकड़े

तिपहिया, ट्रेन और खेत: तिमाही का असली हिसाब

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर CAG रिपोर्ट: 10 साल के कामकाज में बड़ी कमियां

September 3, 2026
daily-news

आईसीएमआर की तीन जाँच तकनीकें उद्योग के लिए

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर सीएजी की रिपोर्ट

September 3, 2026
daily-news

भारत के विभिन्न राज्यों की महत्वपूर्ण खबरें

September 2, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

August 31, 2026
पराली से बायो-बाइंडर तकनीक

पराली जो अब सड़क बनेगी

August 31, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

August 31, 2026
daily-news

भारत-उज़्बेकिस्तान सहयोग: शिक्षा, दवा, कृषि, योग और खेल में नई साझेदारी

August 31, 2026
प्रोजेक्ट इम्पोर्ट्स योजना CAG ऑडिट 2026

जिस फ़ाइल की कोई आख़िरी तारीख़ नहीं

August 31, 2026
भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

भारत का अपना पॉपकॉर्न बीज

August 31, 2026
daily-news

भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

August 31, 2026
Thursday, September 3, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जनवरी से वकीलों की मौखिक दलीलों के लिए सख्त समय सीमा लागू होगी

घंटों दलीलें देते हैं स्टार वकील, निराश लौट जाता है गरीब: सीजेआई

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 20, 2025
in the blitz
0
Kanpur airport now 16 times bigger
गुलशन वर्मा

नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट में एक ऐतिहासिक घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जनवरी से हर केस में वकीलों की मौखिक दलीलों के लिए सख्त समय सीमा लागू की जाएगी। इसका उद्देश्य न्यायिक समय का समान बंटवारा सुनिश्चित करना है ताकि गरीब और साधारण मुवक्कि लों के मामले भी निर्धारित तारीख पर सुने जा सकें।
सीजेआई ने यह टिप्पणी पूरे देश में जारी मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़ी कई जनहित याचिकाओं की सुनवाई के दौरान की। बेंच के सामने कई वरिष्ठ अधिवक्ता लंबी-लंबी दलीलें दे रहे थे, तभी सीजेआई ने कहा- जो हो रहा है, वह पूरी तरह अन्यायपूर्ण और असंगत है। एक गरीब व्यक्ति मोटर दुर्घटना मुआवजे या जमानत के लिए अदालत आता है, लेकिन कुछ मशहूर वकीलों की घंटों दलीलें देने की वजह से उसका केस नहीं लिया जाता और वह निराश लौट जाता है। मुख्य न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि अब से कोई भी वकील मनमाने ढंग से घंटों दलील नहीं दे सकेगा।
लंबे समय से यह शिकायत आती रही है कि कुछ स्टार सीनियर वकील और कुछ एक्टिविस्ट वकील/याचिकाकर्ता घंटों दलील देकर या बार-बार पीआईएल दाखिल करते हैं, जिससे साधारण मुवक्कि लों के केस पीछे छूट जाते हैं। कई बार तो ऐसी याचिकाओं को तुरंत सूचीबद्ध न करने को आधार बनाकर जजों पर असंवेदनशीलता का आरोप तक लगा दिया जाता है। अब न्यायिक समय का न्यायसंगत वितरण होगा।
विधवा की 23 साल पुरानी
कहानी ने झकझोर दिया
सुनवाई के दौरान सीजेआई ने एक मार्मिक घटना सुनाई। उन्होंने कहा- एक गरीब महिला के पति की रेलवे ट्रैक पर मृत्यु हो गई थी। मुआवजे के लिए उसने मुकदमा लड़ा। 23 साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने उसे 8 लाख रुपए मुआवजा दिया लेकिन तब तक वह न्याय व्यवस्था से इतनी निराश हो चुकी थी कि गुमनामी में खो गई थी। एक युवा वकील ने अतिरिक्त मेहनत कर उसे ढूंढ़ा। पता चला कि उसका बैंक खाता तक नहीं था। खाता खुलवाया गया और पैसा जमा किया गया। 23 साल बाद उसके चेहरे पर जो मुस्कान आई, वही न्याय व्यवस्था का असली काम है। हमें हर मुवक्कि ल के चेहरे पर समय से न्याय देकर मुस्कान लानी है।

नए नियम के तहत
हर वकील को अंतिम सुनवाई वाले मामलों में लिखित सबमिशन दाखिल करना अनिवार्य होगा।
उसमें स्पष्ट लिखना होगा कि वह अपनी मौखिक दलीलें कितने समय में पूरी करेगा।
अंतिम सुनवाई के लिए सूचीबद्ध मामलों में कोई स्थगन नहीं दिया जाएगा।

YOU MAY ALSO LIKE

तिपहिया, ट्रेन और खेत: तिमाही का असली हिसाब

हरित भारत मिशन पर CAG रिपोर्ट: 10 साल के कामकाज में बड़ी कमियां

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation