• Latest
  • Trending
ईडी में 1200 से अधिक कर्मचारियों की होगी भर्ती

ईडी में 1200 से अधिक कर्मचारियों की होगी भर्ती

July 4, 2026
Fire

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 4, 2026
pm-modi-addresses-ias-trainee-officers-citizen-devo-bhava-viksit-bharat-2047.webp

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 4, 2026
International-Yoga-Day-2026.webp

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 4, 2026
rajasthan-pakistan-border-special-watch-zone-security-plan.webp

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 4, 2026
highway-750x375.webp

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 4, 2026
metro

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 4, 2026
दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

July 4, 2026
सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

July 4, 2026
देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

July 4, 2026
बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

July 4, 2026
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

July 4, 2026
विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

July 4, 2026
Sunday, July 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ईडी में 1200 से अधिक कर्मचारियों की होगी भर्ती

संशोधन के लिए 29 जून से 1 जुलाई तक खुलेगा पोर्टल

by Blitzindiamedia
July 4, 2026
in the blitz
0
ईडी में 1200 से अधिक कर्मचारियों की होगी भर्ती

दीपक सहगल

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए 1,200 से अधिक अतिरिक्त जांचकर्ताओं और कर्मचारियों के पद सृजित किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी के कैडर के पुनर्गठन का लंबे समय से इंतजार था, अब वित्त मंत्रालय ने उसे मंजूरी दे दी है। इससे एजेंसी के पदों की संख्या बढ़कर 2,029 से 3,256 हो जाएगी। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी डिप्टी डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर, एनफोर्समेंट ऑफिसर और असिस्टेंट एनफोर्समेंट ऑफिसर के पदों में की गई है।

नई व्यवस्था के तहत एडिशनल डायरेक्टर के पद 10 से बढ़ाकर 24 किए गए हैं। वहीं, ज्वाइंट डायरेक्टर के पद 28 से बढ़ाकर 49 हो गए हैं। डिप्टी डायरेक्टर के पद 148 से बढ़ाकर 267 करने के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर की संख्या भी 255 से बढ़कर 531 हो गई है। एनफोर्समेंट ऑफिसर के पद 355 से बढ़कर 606 हो गए हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

सीजीएल भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) एग्जाम 2026 के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, संगठनों और विभिन्न संवैधानिक निकायों, सांविधिक निकायों, न्यायाधिकरणों आदि ने ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 जून की रात 11 बजे तक है और ऑनलाइन फीस 23 जून की रात 11 बजे तक जमा होगी। आवेदन में त्रुटि संशोधन के लिए 29 जून से एक जुलाई की रात 11 बजे तक पोर्टल खुलेगा। इसके लिए पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा अगस्त-सितंबर में प्रस्तावित है। दूसरे चरण की परीक्षा दिसंबर में संभावित है।

आयु सीमा: ग्रुप बी के लिए 18 से 32 वर्ष तक और ग्रुप सी के लिए 18 से 27 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। कुछ पदों के लिए 18 से 27 वर्ष, कुछ के लिए 20 से 30 वर्ष और 18 से 30 वर्ष और कुछ के लिए जैसे जेसीओ के लिए 18 से 32 वर्ष (जन्म 02-08-1994 से 01-08-2008 के बीच) होनी चाहिए। एससी व एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।

पदों की डिटेल्स : विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ के पदों पर भर्तियां की जाएंगी

पे लेवल-8 (ग्रुप बी गैजेटेड): असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (सेंट्रल और स्टेट कैडर) और असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर (स्टेट कैडर)।

पे लेवल-7 (ग्रुप बी): असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (सीएसएस, आईबी, रेलवे, विदेश मंत्रालय आदि), इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर (सेंट्रल एक्साइज, प्रिवेंटिव ऑफिसर, एग्जामिनर), असिस्टेंट एन्फोर्समेंट ऑफिसर, सब-इंस्पेक्टर (सीबीआई ) और इंस्पेक्टर पोस्ट्स।

पे लेवल-6 (ग्रुप बी): एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट, रिसर्च असिस्टेंट, डिवीजनल अकाउंटेंट, सब-इंस्पेक्टर (एनआईए, एनसीबी), जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (जेसीओ) और स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर ग्रेड-।।।

पे लेवल-5 और 4 (ग्रुप सी): ऑडिटर, अकाउंटेंट, पोस्टल सॉर्टिंग असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट और टैक्स असिस्टेंट।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

Plugin Install : Popular Post Widget need JNews - View Counter to be installed
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation