• Latest
  • Trending

सोमनाथः श्रद्धा, संघर्ष और स्वाभिमान की अजेय लौ

May 22, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सोमनाथः श्रद्धा, संघर्ष और स्वाभिमान की अजेय लौ

150 फुट ऊंचे शिखर, 10 टन के कलश, अरब सागर की गर्जन करती लहरों के बीच खड़ा है सोमनाथ

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 22, 2026
in the blitz
0

ब्लिट्ज ब्यूरो

सोमनाथ। भगवान शिव के 12ज्योतिर्लिंगों में प्रथम माने जाने वाले सोमनाथ की गाथा भारत की सभ्यता, चेतना, सांस्कृतिक अस्मिता और अटूट विश्वास की अमर कहानी है।

अरब सागर की लहरों के किनारे खड़ा सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का वह शाश्वत स्वर है, जिसने हजारों वर्षों के संघर्ष, आक्रमण और पुनर्निर्माण के बाद भी अपनी आस्था की लौ को कभी बुझने नहीं दिया। आज 75 वर्ष बाद सोमनाथ फिर इतिहास के एक महत्वपूर्ण पड़ाव का साक्षी बना है।

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मंदिर पर 1026 में हुए पहले आक्रमण के 1000 वर्ष और 1951 में पुनर्प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो सोमनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष भी है, इस अवसर पर सोमवार को मंदिर पहुंचे। उन्होंने सोमनाथ को ‘भारत की अजेय भावना’ का प्रतीक बताया। लेकिन गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में प्रभास पाटन स्थित सोमनाथ मंदिर के इतिहास को समझते है, जो सदियों से श्रद्धा का सबसे बड़ा केंद्र रहा है। मान्यता है कि चंद्रदेव ने भगवान शिव की आराधना कर यहां ज्योतिर्लिंग की स्थापना की थी। द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तोत्र में भी सोमनाथ को प्रथम स्थान दिया गया है, जो इसकी आध्यात्मिक महत्ता को और अधिक ऊंचाई प्रदान करता है। लेकिन सोमनाथ का इतिहास केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है। यह संघर्ष और पुनर्जन्म की ऐसी कथा है, जिसने हर भारतीय के मन में स्वाभिमान का दीप जलाए रखा। वर्ष 1026 में महमूद गजनवी ने इस मंदिर पर पहला बड़ा आक्रमण किया।

इसके बाद 11वीं से 18वीं शताब्दी तक सोमनाथ को बार-बार तोड़ा गया, लूटा गया, मिटाने की कोशिश की गई। मगर हर बार मंदिर फिर खड़ा हुआ। जैसे कोई सभ्यता यह घोषित कर रही हो कि आस्था को तलवारों से पराजित नहीं किया जा सकता। राजा कुमारपाल से लेकर जूनागढ़ के शासकों और मराठा साम्राज्ञी लोकमाता अहिल्याबाई होलकर तक अनेक राजाओं और भक्तों ने सोमनाथ का पुनर्निर्माण कराया। वीर हमीरजी गोहिल जैसे योद्धाओं ने मंदिर की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। यही कारण है कि सोमनाथ केवल पत्थरों से बना मंदिर नहीं, बल्कि त्याग, श्रद्धा और राष्ट्रचेतना का प्रतीक बन गया।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation