• Latest
  • Trending

स्मृति मंधाना दुनिया की नंबर- वनडे बैटर बनीं

March 11, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

August 31, 2026
पराली से बायो-बाइंडर तकनीक

पराली जो अब सड़क बनेगी

August 31, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

August 31, 2026
daily-news

भारत-उज़्बेकिस्तान सहयोग: शिक्षा, दवा, कृषि, योग और खेल में नई साझेदारी

August 31, 2026
प्रोजेक्ट इम्पोर्ट्स योजना CAG ऑडिट 2026

जिस फ़ाइल की कोई आख़िरी तारीख़ नहीं

August 31, 2026
भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

भारत का अपना पॉपकॉर्न बीज

August 31, 2026
daily-news

भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

August 31, 2026
भारतीय मानक समय नियम 2026

अब पूरे देश की घड़ी एक होगी

August 31, 2026
भारत-जापान स्टार्टअप और डीप टेक 2026

अब भारत सस्ता नहीं, हुनर बेच रहा है

August 30, 2026
भारत की आर्थिक और कारोबारी गतिविधियाँ अगस्त 2026

सप्ताह की समीक्षा

August 30, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ पंजीकरण, 54.28% महिलाएँ

हर दिन पौने दो लाख नाम

August 30, 2026
CAG Railway Audit Report 2026: ₹1,130.92 Crore की 26 टिप्पणियाँ

छब्बीस टिप्पणियाँ, ग्यारह सौ करोड़

August 30, 2026
Monday, August 31, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

स्मृति मंधाना दुनिया की नंबर- वनडे बैटर बनीं

हरमनप्रीत कौर की टॉप-10 में वापसी, दीप्ति शर्मा ऑलराउंडर्स में पांचवें नंबर पर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 11, 2026
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना एक बार फिर दुनिया की नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बन गई हैं। आईसीसी की ओर से जारी ताजा महिला वनडे रैंकिंग में मंधाना ने साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ट को पीछे छोड़ दिया। वहीं, गेंदबाजी रैंकिंग में चार साल से टॉप पर बरकरार सोफी एकलस्टन को पीछे छोड़कर अलाना किंग टॉप पर पहुंच गई है।

-ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग 775 पॉइंट्स के साथ अब दुनिया की नंबर-1 वनडे गेंदबाज बन गई हैं
मंधाना की रेटिंग पॉइंट्स 790 हो गई है, जबकि लौरा वोल्वार्ट के रेटिंग पॉइंट्स 782 हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में मंधाना ने 58 और 31 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेली थीं। हालांकि, वोल्वार्ड्ट के पास मार्च और अप्रैल में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में दोबारा नंबर-1 बनने का मौका होगा।

YOU MAY ALSO LIKE

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

पराली जो अब सड़क बनेगी

हरमनप्रीत कौर की वापसी
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में बेहतर खेलने का फायदा मिला है। वह टॉप-10 में पहुंच गई हैं। उन्होंने सीरीज में 53, 54 और 25 रनों की पारियां खेलीं, जिसकी बदौलत वह चार पायदान की छलांग लगाकर 9वें स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स बल्लेबाजी रैंकिंग में 12वें स्थान पर मौजूद हैं।

एलिसा हीली ने चौथे स्थान के साथ वनडे करियर को कहा अलविदा
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एलिसा हीली ने अपने आखिरी वनडे मैच में शतक जड़कर शानदार विदाई ली। वह 744 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर रहीं। बल्लेबाजी रैंकिंग में बेथ मूनी 749 पॉइंट्स के साथ तीसरे और एशले गार्डनर 724 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की ही जॉर्जिया वोल ने सीरीज में 54 की औसत से रन बनाए, जिससे उन्हें 23 अंकों का फायदा हुआ और वह 34वें स्थान पर पहुंच गईं।

गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग नंबर-1 बनीं
गेंदबाजी रैंकिंग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग 775 पॉइंट्स के साथ अब दुनिया की नंबर-1 वनडे गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने सोफी एकलस्टन के करीब चार साल पुराने दबदबे को खत्म कर दिया है। अलाना ने भारत के खिलाफ सीरीज में 16.71 की औसत से सबसे ज्यादा 7 विकेट झटके। टॉप-8 गेंदबाजों में 5 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की हैं, जिनमें एशले गार्डनर (तीसरे), एनाबेल सदरलैंड (पांचवें), मेगन शुट्ट (सातवें) और किम गार्थ (आठवें) शामिल हैं।

ऑलराउंडर्स में दीप्ति शर्मा टॉप-5 में बरकरार
भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स दोनों श्रेणियों में टॉप-10 में अपनी जगह बनाए रखी है। वह गेंदबाजी रैंकिंग में 10वें स्थान पर हैं, जबकि ऑलराउंडर्स की सूची में वह पांचवें पायदान पर काबिज हैं। ऑलराउंडर्स रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की एशले गार्डनर 516 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर हैं, जो दूसरे स्थान पर मौजूद वेस्टइंडीज की हेले मैथ्यूज (418) से लगभग 100 पॉइंट्स आगे हो गई।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation