• Latest
  • Trending

पैसे से पैसा बनाना सीखें

May 7, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पैसे से पैसा बनाना सीखें

अलमारी में बेकार न पड़ी रहने दें अपनी नकदी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 7, 2026
in the blitz
0

नई दिल्ली। आज की दुनिया में बेकार पड़ा कैश एक खोया हुआ अवसर है। महंगाई की वजह से, आपकी अलमारी में रखे पैसे की वैल्यू समय के साथ कम होती जाती है। आपको बस यह सुनिश्चित करना है कि आपका पैसा भी उतनी ही मेहनत करे, जितनी आप करते हैं

अपने पास पड़े कैश को बाजार के डर या कम ब्याज दर के चक्क र में यूं ही बेकार न छोड़ें। शॉर्ट टर्म कैश मैनेजमेंट से पैसे को ऐसी जगह रखें, जहां वह सुरक्षित भी रहे, जरूरत पड़ने पर तुरंत मिल जाए और बचत खाते से बेहतर रिटर्न भी दे।

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

देहरादून में रहने वाले मयंक खंडूरी पिछले कुछ दिनों से थोड़े परेशान हैं। दरअसल, तीन साल पहले उन्होंने ऊंची ब्याज दर पर एक बड़ी एफडी कराई थी। पिछले हफ्ते वह एफडी मैच्योर हो गई और मोटा पैसा उनके बचत खाते में आ गया। मयंक को लगा था कि वह दोबारा उसी दर पर एफडी करा लेंगे, लेकिन जब वह बैंक पहुंचे तो पता चला कि ब्याज दरें अब पहले जैसी नहीं रहीं।

मयंक अब इस उलझन में हैं कि इस ‘कैश’ का क्या करें? बाजार में इतनी उथल-पुथल है, तो वहां डर लग रहा है और बैंक बचत खाते का ब्याज महंगाई के मुकाबले नाकाफी है। मयंक को चिंता है कि यह पैसा अगर सही जगह नहीं रखा गया, तो महंगाई इसकी वैल्यू धीरे-धीरे चट कर जाएगी।

आज की दुनिया में बेकार पड़ा कैश एक खोया हुआ अवसर है। महंगाई की वजह से, आपकी अलमारी में रखे पैसे की वैल्यू समय के साथ कम होती जाती है। आपको बस यह सुनिश्चित करना है कि आपका पैसा भी उतनी ही मेहनत करे, जितनी आप करते हैं।

बेकार पड़ा कैश समस्या क्यों है?

लोग कैश को अपने पास इसलिए रखते हैं, क्योंकि वे चाहते हैं कि किसी आपात स्थिति में वे इसे तुरंत निकाल सकें। यह बात समझ में आती है लेकिन इसके बीच का भी एक रास्ता है। आपको जोखिम भरे शेयर बाजार और सुस्त बचत खाते में से किसी एक को चुनने की जरूरत नहीं है। आप ऐसी जगह ढूंढ़ सकते हैं, जहां आपका पैसा सुरक्षित रहे, जरूरत पड़ने पर आसानी से मिल जाए और साथ ही बढ़ता भी रहे।

सेविंग अकाउंट का स्मार्ट विकल्प हैं लिक्विड फंड्स

अगर आपको पैसे की जरूरत कभी भी पड़ सकती है, तो सेविंग अकाउंट के बजाय लिक्विड फंड्स बेहतर हैं। इसमें रिस्क बहुत कम है और लिक्विडिटी इतनी शानदार है कि 24 घंटे के भीतर पैसा आपके खाते में आ जाता है। यह बैंक सेविंग अकाउंट से आमतौर पर 2-3% ज्यादा रिटर्न देते हैं।

टैक्स बचाने का ब्रह्मास्त्र

आर्बिट्राज फंड्स जो लोग ऊंचे टैक्स स्लैब (30%) में हैं, उनके लिए एफडी का ब्याज घाटे का सौदा है क्योंकि उस पर पूरा टैक्स लगता है। आर्बिट्राज फंड्स कैश मार्केट और फ्यूचर मार्केट के बीच कीमतों के अंतर से मुनाफा कमाते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा टैक्स स्ट्रक्चर है। इसे इक्विटी की तरह ट्रीट किया जाता है।

एफडी और सेविंग का हाइब्रिड मॉडल है स्वीप-इन डिपॉजिट

अगर आपको तकनीकी झंझटों में नहीं पड़ना, तो अपने मौजूदा बैंक खाते में स्वीप-इन सुविधा शुरू कर सकते हैं। इसमें बैंक एक सीमा (जैसे 25,000 रुपये) के ऊपर की रकम को अपने आप एफडी में बदल देता है।

जब आपको पैसे की जरूरत होती है, तो बैंक अपने आप उस एफडी को बिना किसी पेनल्टी के तोड़कर आपके खाते में पैसा डाल देता है। यानी सुरक्षा सेविंग अकाउंट वाली और ब्याज एफडी वाला।

ट्रेजरी बिल… सरकार को दीजिए उधार

सुरक्षा के मामले में इससे ऊपर कुछ नहीं है। ट्रेजरी बिल भारत सरकार की ओर से जारी किए जाते हैं। ये 91 दिन, 182 दिन और 364 दिन की अवधि के लिए होते हैं। चूंकि इसे रिजर्व बैंक प्रबंधित करता है, इसलिए पैसा डूबने का खतरा शून्य है। अब रिटेल डायरेक्ट पोर्टल के जरिए आम लोग भी सीधे सरकार के इन बिलों में निवेश कर सकते हैं।

बाजार को भय न बनाएं

बाजार के डर को अपनी वित्तीय स्थिति को स्थिर (फ्रीज) न करने दें। लिक्विड या आर्बिट्राज फंड जैसे टूल का उपयोग करने से आपका पैसा आपात स्थिति के लिए तैयार रहता है और फिर भी बढ़ता रहता है। अपने कैश को केवल कागज के ढेर के रूप में सोचना बंद करें। इसे एक ऐसे औजार के रूप में देखें, जिसे अपनी कमाई खुद करनी चाहिए।

कैश को कागज का ढेर न समझें

बाजार के डर को अपनी वित्तीय स्थिति को स्थिर (फ्रीज) न करने दें। लिक्विड या आर्बिट्राज फंड जैसे टूल का उपयोग करने से आपका पैसा आपात स्थिति के लिए तैयार रहता है और फिर भी बढ़ता रहता है। अपने कैश को केवल कागज के ढेर के रूप में सोचना बंद करें।

छोटी अवधि में निवेश के लिए 5 सूत्रीय फॉर्मूला

विकल्प जोखिम लिक्विडिटी अनुमानित रिटर्न टैक्स का हाल
सेविंग अकाउंट बहुत कम सबसे ज्यादा 3-4% टैक्स स्लैब के अनुसार
स्वीप-इन एफडी बहुत कम बहुत अच्छी 6-7% टैक्स स्लैब के अनुसार
लिक्विड फंड कम बहुत अच्छी 6.5-7.5% टैक्स स्लैब के अनुसार
आर्बिट्राज फंड कम कम अच्छी 7-8% शेयर जैसा टैक्स (कम)
ट्रेजरी बिल शून्य औसत 6.5-7% टैक्स स्लैब के अनुसार
ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation