• Latest
  • Trending

गोरखपुर विवि में स्टाइपेंड के साथ मिलेगी कौशल विकास की ट्रेनिंग

November 15, 2025
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Monday, October 12, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

गोरखपुर विवि में स्टाइपेंड के साथ मिलेगी कौशल विकास की ट्रेनिंग

70 प्रतिशत प्रतिभागियों को प्लेसमेंट के अवसर भी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 15, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों के रोजगारोन्मुखी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल कर रहा है। वह कौशल विकास का एक ट्रेनिंग कार्यक्रम चलाने जा रहा है, वह भी स्टाइपेंड के साथ। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योग आधारित प्रशिक्षण, स्टाइपेंड और रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। ट्रेनिंग कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों के चयन को पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।
इस पहल के अंतर्गत लगभग 400 विद्यार्थियों का चयन कर विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को आठ हजार रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा। इस तरह से कुल 32 लाख रुपये की धनराशि विद्यार्थियों में वितरित की जाएगी। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 70 प्रतिशत से अधिक प्रतिभागियों को प्लेसमेंट के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
विश्वविद्यालय यह कार्यक्रम हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड और नेशनल स्किल डेवलपमेंट कार्पोरेशन के संयुक्त तत्वावधान में मैपिंग स्किल्स टेक्नोलाजी प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से संचालित कर रहा है। गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि ट्रेनिंग में हिस्सा लेने के इच्छुक विद्यार्थियों की सुविधा के लिए क्यूआर कोड जारी कर दिया गया है, जिसके माध्यम से आनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। आवेदन प्राप्त होने के बाद स्क्रीनिंग प्रक्रिया पूरी कर पात्र विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के लिए चयनित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सीमित सीटों वाला है, इसलिए इच्छुक विद्यार्थी अतिशीघ्र पंजीकरण सुनिश्चित करें। यह पहल न केवल विद्यार्थियों को स्किल डेवलपमेंट का अवसर देगी, बल्कि उन्हें उद्योग जगत से सीधा जुड़ने और अपने करियर को नई दिशा देने का अवसर भी प्रदान करेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समन्वयक के रूप में बसु अग्रहरि को सिंगल पॉइंट ऑफ कन्टैक्ट नियुक्त किया गया है, जो संपूर्ण प्रशिक्षण गतिविधियों की निगरानी और प्रशासनिक समन्वयक का कार्य करेंगे।
तीन विभागों में चलेगा ट्रेनिंग प्रोग्राम
प्रो. अजय शुक्ला ने बताया कि विश्वविद्यालय के तीन विभाग कामर्स, एमबीए और इलेक्ट्रानिक्स को ट्रेनिंग सेंटर के रूप में चयनित किया गया है। इन विभागों में क्रम से अकाउंट असिस्टेंट, रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव और कंप्यूटिंग एवं परिधीय उपकरण तकनीशियन के प्रशिक्षण सत्र संचालित किए जाएंगे।

आज के प्रतिस्पर्धी युग में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है। कम्युनिकेशन स्किल, पर्सनालिटी डेवलपमेंट और इंडस्ट्री एक्सपोजर भी उतना ही महत्वपूर्ण हैं। इसे ध्यान में रखकर ही यह ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। विद्यार्थियों के लिए यह बहुत ही उपयोगी साबित होगा, ऐसा मेरा विश्वास है। इससे विद्यार्थियों को बेहतर प्लेसमेंट प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
-प्रो. पूनम टंडन, कुलपति
दीदउ गोरखपुर विश्ववविद्यालय

YOU MAY ALSO LIKE

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation