• Latest
  • Trending

संचार साथी एप अनिवार्य नहीं, उपयोगकर्ता हटाने के लिए स्वतंत्र : दूरसंचार मंत्री

December 6, 2025
भारत की GDP वृद्धि 7.8%: खेती, वाहन, रेलवे और निवेश के आंकड़े

तिपहिया, ट्रेन और खेत: तिमाही का असली हिसाब

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर CAG रिपोर्ट: 10 साल के कामकाज में बड़ी कमियां

September 3, 2026
daily-news

आईसीएमआर की तीन जाँच तकनीकें उद्योग के लिए

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर सीएजी की रिपोर्ट

September 3, 2026
daily-news

भारत के विभिन्न राज्यों की महत्वपूर्ण खबरें

September 2, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

August 31, 2026
पराली से बायो-बाइंडर तकनीक

पराली जो अब सड़क बनेगी

August 31, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

August 31, 2026
daily-news

भारत-उज़्बेकिस्तान सहयोग: शिक्षा, दवा, कृषि, योग और खेल में नई साझेदारी

August 31, 2026
प्रोजेक्ट इम्पोर्ट्स योजना CAG ऑडिट 2026

जिस फ़ाइल की कोई आख़िरी तारीख़ नहीं

August 31, 2026
भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

भारत का अपना पॉपकॉर्न बीज

August 31, 2026
daily-news

भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

August 31, 2026
Friday, September 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

संचार साथी एप अनिवार्य नहीं, उपयोगकर्ता हटाने के लिए स्वतंत्र : दूरसंचार मंत्री

कांग्रेस ने जासूसी का लगाया था आरोप

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 6, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

तिपहिया, ट्रेन और खेत: तिमाही का असली हिसाब

हरित भारत मिशन पर CAG रिपोर्ट: 10 साल के कामकाज में बड़ी कमियां

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। मोबाइल निर्माताओं को भारत के लिए बनने वाले स्मार्टफोन में संचार साथी एप पहले से अपलोड करने के निर्देश के बाद छिड़े विवाद पर सरकार ने अगले ही दिन स्पष्टीकरण दिया है।
केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, संचार साथी एप निगरानी नहीं, जनभागीदारी पर आधारित नागरिक सुरक्षा प्लेटफॉर्म है। यह अनिवार्य नहीं है, उपयोगकर्ता जब चाहें, इस एप को अपने मोबाइल फोन से हटा सकते हैं। सिंधिया ने कहा कि इस एप को रखने या नहीं रखने का निर्णय लेने के लिए उपयोगकर्ता पूरी तरह स्वतंत्र हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि मोबाइल फोन में पहले से सरकारी एप डलवाने के पीछे सरकार का उद्देश्य लोगों की जासूसी करना है। विवाद बढ़ने पर सिंधिया ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा, यह एप ठगी व चोरी से बचाने के लिए है। यदि आप इसे हटाना चाहते हैं, तो हटा सकते हैं। इस एप को सभी तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए मोबाइल निर्माताओं को यह निर्देश दिया गया। जो लोग संचार साथी एप नहीं रखना चाहते वे इसे पंजीकृत न करें।
साथी एप से 7.23 लाख फोन वापस मिले, 40.98 लाख फर्जी कनेक्शन बंद
संचार साथी एप लोकतांत्रिक, स्वैच्छिक और ग्राहक केंद्रित है। अभी तक 21.5 करोड़ लोगों ने साथी एप पोर्टल को विजिट किया है और 1.4 करोड़ से अधिक ने एप को डाउनलोड किया है। इसके जरिये 7.23 लाख खोये फोन वापस मिले हैं। 40.96 लाख फर्जी कनेक्शन बंद किए गए हैं। इस एप की मदद से 475 करोड़ रुपये की संपत्ति को आर्थिक नुकसान से बचाया गया है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation