• Latest
  • Trending

रूस ने फिर निभाई दोस्ती, भारत को चौथा एस-400 सिस्टम भेजा

May 18, 2026
भारत के सरकारी, कौशल, प्रवासी और जनकल्याण अपडेट

भारत के कौशल, प्रवासी, रक्षा, खाद्य और सरकारी योजनाओं से जुड़े प्रमुख अपडेट

September 24, 2026
भारत स्वास्थ्य, रेलवे, रक्षा और विकास अपडेट

भारत के स्वास्थ्य, रेलवे, रक्षा, आयुर्वेद और विकास से जुड़े प्रमुख अपडेट

September 24, 2026
infra

भारत का निर्यात, मैन्युफैक्चरिंग, एफटीए और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर: प्रमुख आर्थिक अपडेट

September 24, 2026
भारत मंडपम, नई दिल्ली में 9वें भारत अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह का उद्घाटन करते उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, 22 सितंबर 2026। श्रेय : पीआईबी।

भारत की सरकारी योजनाएं, उड़ान, जल सप्ताह और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: प्रमुख अपडेट

September 24, 2026
आयुर्वेद, कोयला, सेमीकंडक्टर, MMA और सिने हब

22 सितंबर 2026 की प्रमुख खबरें: आयुर्वेद, कोयला, सेमीकंडक्टर, MMA और सिने हब

September 23, 2026
EPF स्कीम 2026 नए नियम

22 सितंबर 2026 की प्रमुख खबरें: पीएफ सीमा, न्यूजीलैंड FTA, फिल्म पुरस्कार और CAG रिपोर्ट

September 22, 2026
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 22 सितंबर 2026: बुजुर्ग योजना, कोर सेक्टर, हाईवे और रक्षा

September 22, 2026
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 21 सितंबर 2026: तेजस उड़ान, ग्वालियर टेलीकॉम जोन, खेल और फिल्म पुरस्कार

September 21, 2026
ब्रिक्स ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

ब्रिक्स 2026: भारत की कूटनीतिक विजय

September 21, 2026
केदारनाथ यात्रा 2026

केदारनाथ पर बढ़ता प्राकृतिक जोखिम

September 21, 2026
पीएम मोदी का ‘दिमागी नक्सल’ बयान: विपक्ष की प्रतिक्रिया और वैचारिक बहस

सेवा के 25 वर्ष सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की सतत यात्रा।

September 21, 2026
modi

पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’

September 21, 2026
Friday, September 25, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

रूस ने फिर निभाई दोस्ती, भारत को चौथा एस-400 सिस्टम भेजा

मोदी सरकार ने दी 5 और यूनिट्स की मंजूरी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 18, 2026
in the blitz
0

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ से ठीक पहले भारत की हवाई सुरक्षा से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। रूस से बहुप्रतीक्षित चौथा एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम भारत के लिए रवाना कर दिया गया है। इसके मई के मध्य तक भारतीय बंदरगाह पर पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, ‘ऑपरेशन सिंदूर में अपने शानदार प्रदर्शन का लोहा मनवाने वाले पांचवें एस-400 सिस्टम के इस साल नवंबर में भारत आने की संभावना है।

चौथे सिस्टम की राजस्थान में तैनाती

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने 18 अप्रैल को ही भारत आने वाले इस चौथे सिस्टम का प्री-डिस्पैच निरीक्षण पूरा कर लिया था, जिसके बाद पिछले सप्ताह इसे रूस से भारत के लिए शिप कर दिया गया। पाकिस्तान के खिलाफ मिसाइल रक्षा ग्रिड को और अभेद्य बनाने के लिए इस नए सिस्टम को राजस्थान सेक्टर में तैनात किए जाने की उम्मीद है।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत के कौशल, प्रवासी, रक्षा, खाद्य और सरकारी योजनाओं से जुड़े प्रमुख अपडेट

भारत के स्वास्थ्य, रेलवे, रक्षा, आयुर्वेद और विकास से जुड़े प्रमुख अपडेट

दुश्मन में दहशत

एस-400 की लंबी दूरी के रडार और मारक क्षमता का खौफ इतना ज्यादा था कि पाकिस्तान को यह समझ आ गया था कि सिंधु नदी के पूर्व में उसका कोई भी हवाई प्लेटफॉर्म सुरक्षित नहीं है। मजबूर होकर पाकिस्तान को अपने सभी सक्रिय लड़ाकू विमानों और हवाई प्लेटफॉर्म्स को भारतीय मिसाइलों की जद से बचाने के लिए क्वेटा व पेशावर एयरबेस पर शिफ्ट करना पड़ा था।

पाकिस्तानी साजिश नाकाम

बौखलाए पाकिस्तान ने पंजाब और गुजरात में तैनात भारत के दो एस-400 सिस्टम्स को निशाना बनाने की हताश कोशिश भी की थी, जो पूरी तरह से विफल रही।

5 नए सिस्टम और 280 मिसाइलों की खरीद को हरी झंडी

केंद्र की मोदी सरकार ने अपनी हवाई सुरक्षा को और अधिक विस्तार देते हुए पांच और एस-400 सिस्टम के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। इनकी रेंज 400 किलोमीटर तक होगी। चूंकि ‘ऑपरेशन सिंदूर अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए भारत ने इस दौरान इस्तेमाल की गई मिसाइलों के स्टॉक की भरपाई करने और स्टैंड-ऑफ हथियारों का एक मजबूत रिजर्व बनाने का फैसला किया है। इसके लिए भारत 280 छोटी और लंबी दूरी की एस-400 मिसाइलों की खरीद करेगा।

चीन सीमा पर नजर और ‘मेक इन इंडिया’ की ओर कदम

जहां चौथा सिस्टम पाकिस्तान सीमा पर तैनात होगा, वहीं उम्मीद है कि पांचवां एस-400 सिस्टम चीन के साथ लगते ‘मिडिल सेक्टर’ में तैनात किया जाएगा। भारत निजी क्षेत्र की मदद से एस-400 के लिए देश में ही ‘मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल’ सुविधा स्थापित करने की योजना बना रहा है। इसमें ‘ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी’ के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है ताकि भविष्य में भारत इस तकनीक में आत्मनिर्भर बन सके।

एस-400 की सुरक्षा के लिए ‘पैंटसिर’ सिस्टम

एस-400 जैसे बहुमूल्य सिस्टम को दुश्मन के ड्रोन या लोइटरिंग म्यूनिशन (आत्मघाती ड्रोन) से बचाने के लिए भारत रक्षा कवच को और मजबूत कर रहा है। भारत रूस से सरकार-से-सरकार (जी2जी) सौदे के तहत कम से कम 12 पैंटसिर एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने की योजना बना रहा है। इसके अलावा, ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत भारत में ही ऐसे 40 और सिस्टम बनाए जाएंगे, जिससे स्वदेशी रक्षा उत्पादन को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान पर दिखा एस-400 का खौफ

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान रूसी एस-400 प्रणाली ने अपनी मारक क्षमता का जबरदस्त प्रदर्शन किया था। इस ऑपरेशन के दौरान भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 11 लंबी दूरी की एस-400 मिसाइलें दागीं। इन मिसाइलों ने दुश्मन देश के लड़ाकू विमानों, एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग सिस्टम (अवाक्स ) और परिवहन विमानों को सटीक निशाना बनाकर मार गिराया।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation