• Latest
  • Trending

यमुना सिटी में 7 सेक्टरों के किनारे बनेगा रिवरफ्रंट

November 22, 2025
प्याज बफर स्टॉक की नपी-तुली निकासी, दाम पर सरकार की नजर

नपी-तुली मात्रा में निकाला जा रहा हैप्याज का सफर स्टाक

September 5, 2026
भारत की आर्थिक और कारोबारी गतिविधियाँ अगस्त 2026

जापान की जेसीआर ने बढ़ाई भारत की क्रेडिट रेटिंग, A− हुई

September 5, 2026
vikram

भारत की अंतरिक्ष में नई छलांग, इसरो ने भेजा पहरेदार

September 5, 2026
भारत की GDP वृद्धि 7.8%: खेती, वाहन, रेलवे और निवेश के आंकड़े

तिपहिया, ट्रेन और खेत: तिमाही का असली हिसाब

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर CAG रिपोर्ट: 10 साल के कामकाज में बड़ी कमियां

September 3, 2026
daily-news

आईसीएमआर की तीन जाँच तकनीकें उद्योग के लिए

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर सीएजी की रिपोर्ट

September 3, 2026
daily-news

भारत के विभिन्न राज्यों की महत्वपूर्ण खबरें

September 2, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

August 31, 2026
पराली से बायो-बाइंडर तकनीक

पराली जो अब सड़क बनेगी

August 31, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

August 31, 2026
daily-news

भारत-उज़्बेकिस्तान सहयोग: शिक्षा, दवा, कृषि, योग और खेल में नई साझेदारी

August 31, 2026
Saturday, September 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

यमुना सिटी में 7 सेक्टरों के किनारे बनेगा रिवरफ्रंट

शहर को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए विशेष परियोजना

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 22, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

नपी-तुली मात्रा में निकाला जा रहा हैप्याज का सफर स्टाक

जापान की जेसीआर ने बढ़ाई भारत की क्रेडिट रेटिंग, A− हुई

ब्लिट्ज ब्यूरो

नोएडा। यमुना सिटी में सात सेक्टरों के पास सुरक्षित दूरी पर कई किलोमीटर लंबा यमुना रिवर फ्रंट बनेगा। शहर को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए इसे विशेष परियोजना की श्रेणी में रखा गया है, जिसे विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र यमुना नदी के आसपास बसाया जा रहा है। यमुना सिटी के सेक्टर-26बी, 27, 26, 25, 24, 24ए, 23डी और अन्य नदी के किनारे पर ही विकसित हो रहे हैं। ऐसे में इन सेक्टरों के आसपास रिवर फ्रंट बनाने की योजना है।
रिवर फ्रंट के तहत नदी और सेक्टरों के बीच एक लंबा चौड़ा रास्ता तैयार होगा। यहां पर घास के टीले, शेड, फूलों की क्यारियां, रंग बिरंगी रोशनी से सराबोर फव्वारे, जोगिंग और साइकिल ट्रैक, आकर्षक लैंडस्केपिंग, खानपान संबंधी क्यिोस्क, नदी देखने और बैठने के व्यू पॉइंट बनेंगे।
ये सुविधाएं नदी तट से सुरक्षा के साथ ही जल गुणवत्ता में सुधार भी करेंगी। यहां एक तटबंध बनाया जाएगा, जो मानसून में बाढ़ से क्षेत्र की रक्षा करेगा। क्षेत्र की उन्नत जल निकासी प्रणाली व रियल टाइम मॉनिटरिंग बाढ़ से सुरक्षा करेगी।
तालाबों-नहरों के आसपास
30 मीटर में ग्रीन बेल्ट होगी
फेज-1 में कुल 10 प्रमुख झीले, नहर व 135 तालाब हैं। ये तालाब और नहर भूजल पुनर्भरण में सहायता करती हैं। इनमें 38 तालाबों के जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। मास्टर प्लान के अनुसार तालाबों व नहरों को हरित संरक्षण क्षेत्र माना गया और इसके आसपास खुले हरित क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। नहरों के दोनों ओर 30 मीटर और प्राकृतिक जलधाराओं के दोनों ओर 15 मीटर में ग्रीन बेल्ट बनेगी।
नोएडा एयरपोर्ट और अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी को देखते हुए फेज-1 में 15 प्रतिशत हरित क्षेत्र निर्धारित किया गया है। शहर को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए यह पहल होगी, जिससे यहां आने वाले लोग अलग अनुभव कर सकेंगे।
नए आगरा शहर में भी ग्रीन रिवर बफर जोन
नए आगरा शहर में भी 823. 7 हेक्टेयर में ग्रीन रिवर बफर जोन बनेगा। यहां पर रंग-बिरंगे फूलों की प्रजातियां के साथ ही दुर्लभ पेड़-पौधे और वाटर बॉडी को विकसित किया जाएगा। पर्यटकों के लिए बोटिंग, वॉकवे, फूड स्टॉल रहेंगे। यहां पर वेलनेस टूरिज्म एक्टिविटी होगी। यह एक ऐसी यात्रा होगी, जिसमें योग, आयुर्वेदिक मसाज से लोग अपने शरीर को मन को स्वस्थ बना सकेंगे।
धनौरी वेटलैंड पर्यटन स्थल बनेगा
100 एकड़ में फैला धनौरी वेटलैंड क्षेत्र के उत्तर पूर्व भाग में स्थित है, जिसका कुल 46.35 हेक्टेयर क्षेत्रफल दलदली और जलभराव वाला भाग हैं। यहां विभिन्न प्रजातियों के विदेशी जलीय जीव व सारस मौजूद है, हालांकि पर्यटकों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। इस वेटलैंड के सरंक्षण के लिए 112.89 हेक्टेयर का प्रभाव क्षेत्र (जोन ऑफ इन्फ्लुएंस) चिन्हित किया गया है, जिसके चारों तरफ 100 मीटर का हरित बफर जोन तैयार होगा। यहां हरे भरे घास के टीले, वॉकवे, रंग-बिरंगे फव्वारे आदि लगेंगे, जिससे लोगों को अलग आनंद का अनुभव हो सकेगा। साथ ही इसके पास ही 10 हेक्टेयर में पशु बचाव व पुनर्वास केंद्र भी बन रहा है। जो क्षेत्र के काले हिरण व अन्य वन्य जीवों का आश्रय बनेगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation