• Latest
  • Trending
jail

जेल में रहकर इलाज का अधिकार, अंतरिम जमानत जरूरी नहीं : कोर्ट

July 4, 2026
Fire

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 4, 2026
pm-modi-addresses-ias-trainee-officers-citizen-devo-bhava-viksit-bharat-2047.webp

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 4, 2026
International-Yoga-Day-2026.webp

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 4, 2026
rajasthan-pakistan-border-special-watch-zone-security-plan.webp

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 4, 2026
highway-750x375.webp

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 4, 2026
metro

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 4, 2026
दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

July 4, 2026
सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

July 4, 2026
देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

July 4, 2026
बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

July 4, 2026
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

July 4, 2026
विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

July 4, 2026
Sunday, July 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जेल में रहकर इलाज का अधिकार, अंतरिम जमानत जरूरी नहीं : कोर्ट

उच्च न्यायालय ने जेल में बंद हत्या के आरोपी को सीटी स्कैन-अन्य जांचों के लिए दिए निर्देश

by Blitzindiamedia
July 4, 2026
in the blitz
0
jail

YOU MAY ALSO LIKE

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने हाल के एक फैसले में कहा कि स्वास्थ्य का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के मूलभूत अधिकार का अभिन्न अंग है। यह अधिकार कैदियों और हिरासत में बंद आरोपियों तक भी लागू होता है, भले ही वे गंभीर अपराध जैसे हत्या के आरोपी हों।
जगरनाथ शाह उर्फ लाला बनाम दिल्ली राज्य मामले में कोर्ट ने आरोपी को अंतरिम जमानत पर रिहा करने के बजाय जेल में रहते हुए आवश्यक न्यूरोलॉजिकल जांच (सीटी स्कैन और एमआरआई) कराने की अनुमति दी।
आरोपी ने न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के कारण सफदरजंग अस्पताल में 22 जनवरी को सीटी स्कैन और 11 मई को एमआरआई जांच कराने की आवश्यकता बताई थी।
उन्होंने चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत की मांग की थी। सुनवाई के दौरान राज्य पक्ष ने बताया कि सत्र न्यायालय ने 29 अक्टूबर 2025 को आरोपी की अंतरिम चिकित्सा जमानत बढ़ाने से इनकार कर दिया था, जिसे हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में छिपाया गया था। आरोपी के वकील ने जमानत याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी। न्यायमूर्ति विकास महाजन की एकल पीठ ने याचिका वापस लेने की अनुमति देते हुए निर्देश दिया कि एम्स में आरोपी की जांच को प्राथमिकता दी जाए। एक हफ्ते में जांच पूरी की जाए।
हिरासत में भी उचित चिकित्सा सुविधा जरूरी
कोर्ट ने स्पष्ट किया कि हिरासत में बंद व्यक्ति को उचित चिकित्सा सुविधा से वंचित नहीं किया जा सकता। साथ ही कहा, राज्य और शिकायतकर्ता के हितों का भी संतुलन बनाए रखना आवश्यक है कोर्ट ने कहा ऐसे मामलों में न्यायालय को हितों का संतुलन करना पड़ता है ताकि बंद व्यक्ति को उचित चिकित्सा उपचार से वचित न किया जाए और राज्य व शिकायतकर्ता को भी कोई नुकसान न हो।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

Plugin Install : Popular Post Widget need JNews - View Counter to be installed
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation