• Latest
  • Trending

दुष्कर्म पीड़िताओं की मुखर आवाज बनीं रेखा पात्रा

May 21, 2026
भारत के सरकारी, कौशल, प्रवासी और जनकल्याण अपडेट

भारत के कौशल, प्रवासी, रक्षा, खाद्य और सरकारी योजनाओं से जुड़े प्रमुख अपडेट

September 24, 2026
भारत स्वास्थ्य, रेलवे, रक्षा और विकास अपडेट

भारत के स्वास्थ्य, रेलवे, रक्षा, आयुर्वेद और विकास से जुड़े प्रमुख अपडेट

September 24, 2026
infra

भारत का निर्यात, मैन्युफैक्चरिंग, एफटीए और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर: प्रमुख आर्थिक अपडेट

September 24, 2026
भारत मंडपम, नई दिल्ली में 9वें भारत अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह का उद्घाटन करते उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, 22 सितंबर 2026। श्रेय : पीआईबी।

भारत की सरकारी योजनाएं, उड़ान, जल सप्ताह और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: प्रमुख अपडेट

September 24, 2026
आयुर्वेद, कोयला, सेमीकंडक्टर, MMA और सिने हब

22 सितंबर 2026 की प्रमुख खबरें: आयुर्वेद, कोयला, सेमीकंडक्टर, MMA और सिने हब

September 23, 2026
EPF स्कीम 2026 नए नियम

22 सितंबर 2026 की प्रमुख खबरें: पीएफ सीमा, न्यूजीलैंड FTA, फिल्म पुरस्कार और CAG रिपोर्ट

September 22, 2026
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 22 सितंबर 2026: बुजुर्ग योजना, कोर सेक्टर, हाईवे और रक्षा

September 22, 2026
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 21 सितंबर 2026: तेजस उड़ान, ग्वालियर टेलीकॉम जोन, खेल और फिल्म पुरस्कार

September 21, 2026
ब्रिक्स ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

ब्रिक्स 2026: भारत की कूटनीतिक विजय

September 21, 2026
केदारनाथ यात्रा 2026

केदारनाथ पर बढ़ता प्राकृतिक जोखिम

September 21, 2026
पीएम मोदी का ‘दिमागी नक्सल’ बयान: विपक्ष की प्रतिक्रिया और वैचारिक बहस

सेवा के 25 वर्ष सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की सतत यात्रा।

September 21, 2026
modi

पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’

September 21, 2026
Friday, September 25, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दुष्कर्म पीड़िताओं की मुखर आवाज बनीं रेखा पात्रा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 21, 2026
in the blitz
0

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में हुए चुनाव के परिणाम सिर्फ राजनीतिक बदलाव की कहानी नहीं हैं, बल्कि आम लोगों के असाधारण साहस का जीवंत उदाहरण भी हैं। जमीनी स्तर से उठीं कई आवाजें सत्ता के गलियारों तक पहुंचीं हैं।

पांच राज्यों में हुए चुनावों से कुछ ऐसे चेहरे उभर कर सामने आए जो लोगों के लिए मिसाल बनेंगे। संदेशखाली में हिंसा और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने वाली रेखा पात्रा की बात करें या फिर आरजी कर पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ की। इन्होंने अपने साहस और लोगों के भरोसे के बल पर जीत हासिल की। इनकी जीत दिखाती है कि अब राजनीति केवल बड़े नेताओं तक सीमित नहीं रही, बल्कि जमीनी स्तर से उठने वाली आवाजें भी सत्ता तक पहुंच सकती है।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत के कौशल, प्रवासी, रक्षा, खाद्य और सरकारी योजनाओं से जुड़े प्रमुख अपडेट

भारत के स्वास्थ्य, रेलवे, रक्षा, आयुर्वेद और विकास से जुड़े प्रमुख अपडेट

गृहिणी से राजनेता बनी रेखा पात्रा पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना की रहने वाली हैं। संदेशखाली में हिंसा, उत्पीड़न और जमीन से जुड़े विवादों की कथित घटनाओं पर खुलकर बोलने के बाद उनकी ओर लोगों का ध्यान गया। पीड़ितों का सार्वजनिक रूप से समर्थन करने और जवाबदेही की मांग करने के बाद उनका नाम पश्चिम बंगाल से बाहर भी सुर्खियों में रहा। उनका चुनाव प्रचार मुख्य रूप से सुशासन, महिलाओं की सुरक्षा और उत्तरी बंगाल में ग्रामीण संकट के कथित मुद्दों पर केंद्रित रहा।

घरों में काम करने वाली कलिता बनीं विधायक
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने लोकतंत्र की ताकत को उजागर किया है। घरों में काम करने वाली कलिता माझी न केवल चुनाव लड़ी, बल्कि जीत भी दर्ज की। भाजपा की उम्मीदवार कलिता ने ऑसग्राम (एससी) सीट से जीत हासिल की है। वह चार घरों में काम करके हर महीने लगभग 2500 रुपये कमाती हैं। चुनाव प्रचार के दौरान भी वह लोगों के घरों में काम करती रहीं। हालांकि, लोगों ने उन्हें प्रचार पर ध्यान देने की सलाह दी और पूरा समर्थन भी दिया।

दुष्कर्म पीड़िता की मां न्याय के लिए राजनीति में आईं
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में दुष्कर्म के बाद हत्या की शिकार हुई पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ ने न्याय पाने के लिए राजनीति का रास्ता चुना। भाजपा ने उन्हें पनिहाटी सीट से टिकट देकर मैदान में उतारा था। इन्होंने टीएमसी उम्मीदवार को 28,000 से ज्यादा वोटों से हराया। रत्ना ने कहा था कि उन्होंने इस बार चुनाव लड़ने का फैसला इसलिए लिया, ताकि वे अपनी बेटी के लिए न्याय की लड़ाई जारी रख सकें और पानिहाटी को बुरे लोगों से दूर रख सकें।

तमिलनाडु में ड्राइवर के बेटे ने चौंकाया
तमिलनाडु में भी एक ऐसी कहानी है। टीवीके प्रमुख विजय के ड्राइवर के बेटे आर सबरीनाथ ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की। इस वर्ष मार्च महीने में टीवीके जब अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही थी, तब विजय ने खुद अपने हाथों से राजेंद्रन के बेटे सबरीनाथ को विरुगंबक्कम से टिकट सौंपा था।

उस दौरान सबरीनाथ के साथ राजेंद्रन भी मौजूद थे। सबरीनाथ थलपति विजय से टिकट लेते समय काफी भावुक भी हो गए थे।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation