• Latest
  • Trending

शुरू हुई 25487 पदों पर भर्ती

December 6, 2025
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Monday, October 12, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

शुरू हुई 25487 पदों पर भर्ती

एसएससी की परीक्षा फरवरी से अप्रैल, 2026 के बीच

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 6, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय सुरक्षा बलों में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जबरदस्त खबर आई है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने कांस्टेबल (जीडी) 2025-26 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसमें सीएपीएफ, असम राइफल्स और एसएसएफ में नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 दिसंबर रात 11:00 बजे तक भरा जा सकता है।
कमीशन के नोटिस के अनुसार, फीस भुगतान की अंतिम तिथि 1 जनवरी (रात 11 बजे) तय की गई है, जबकि आवेदन में संशोधन का मौका उम्मीदवारों को 8 जनवरी से 10 जनवरी तक मिलेगा। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) का आयोजन फरवरी से अप्रैल के बीच संभावित है।
आयोग ने नोटिस में यह भी स्पष्ट किया है कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) का आयोजन फरवरी से अप्रैल के बीच प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि इस परीक्षा में पहले के मुकाबले प्रतिस्पर्धा अधिक होगी, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को समय रहते तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। नोटिफिकेशन में फॉर्म भरने से लेकर चयन प्रक्रिया तक की सभी जानकारी विस्तार से जारी की गई है। सीआईएसएफ और सीआरपीएफ समेत कुल 25,487 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें पुरुषों के लिए 23,467 और महिलाओं के लिए 2,020 सीटें निर्धारित हैं। सीआईएसएफ में सबसे ज़्यादा 14,595 पद उपलब्ध हैं, जबकि सीआरपीएफ में 5,490, अहम राइफल्स में 1,706 और आईटीबीपी में 1,293 रिक्तियां निकली हैं। इसके अलावा बीएसएफ में 616, एसएसबी में 1,764 और एसएसएफ में 23 पद शामिल हैं। इनमें 10% पद पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित रहेंगे। एसएसएफ को छोड़कर अन्य सभी बलों में राज्य/केंद्रशासित प्रदेश के आधार पर रिक्तियां आवंटित होंगी।
योग्यता, आयु सीमा और आवश्यक शर्तें
आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए और 1 जनवरी 2026 तक 10वीं/मैट्रिक पास होना जरूरी है। आयु सीमा 18 से 23 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 2003 से 1 जनवरी 2008 के बीच होना चाहिए। अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और नियमानुसार अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु में छूट सरकार के नियमों के अनुसार मिलेगी।
क्या है चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई), शारीरिक दक्षता परीक्षण , शारीरिक मानक परीक्षण , मेडिकल टेस्ट (डीएमई/ आरएमई) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। सीबीई में कुल 80 प्रश्न होंगे और प्रत्येक सही उत्तर के दो अंक मिलेंगे। गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी सहित 13 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध रहेगी।
शुरुआती पगार 21,700 से 69,100 तक
चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक वेतन मिलेगा। इसके साथ ही जवानों को भत्ते, चिकित्सा सुविधाएं, आवास, राशन और अन्य लाभ भी प्राप्त होंगे। यह नौकरी न सिर्फ स्थिर आय का माध्यम है, बल्कि वर्दी में देश सेवा करने का अवसर भी प्रदान करती है।
क्या है आवेदन की पूरी प्रक्रिया
आवेदन के लिए उम्मीदवार ssc.gov.in पर जाकर नया वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करें। पहले के पोर्टल (ssc.nic.in) की प्रोफाइल यहां मान्य नहीं होगी, इसलिए नए सिरे से पंजीकरण करना ज़रूरी है। लॉगिन के बाद SSC Constable GD 2026 फॉर्म खुलेगा, जहां व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और लाइव फोटोग्राफी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सिग्नेचर जेपीईजी फॉर्मेट (10-20 केबी) में अपलोड किया जाएगा। अंत में शुल्क भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें और उसकी कॉपी डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation