• Latest
  • Trending

चीन का खेल खत्म! ईवी और डिफेंस सेक्टर में भारत की लंबी छलांग

March 11, 2026
भारत के सरकारी, कौशल, प्रवासी और जनकल्याण अपडेट

भारत के कौशल, प्रवासी, रक्षा, खाद्य और सरकारी योजनाओं से जुड़े प्रमुख अपडेट

September 24, 2026
भारत स्वास्थ्य, रेलवे, रक्षा और विकास अपडेट

भारत के स्वास्थ्य, रेलवे, रक्षा, आयुर्वेद और विकास से जुड़े प्रमुख अपडेट

September 24, 2026
infra

भारत का निर्यात, मैन्युफैक्चरिंग, एफटीए और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर: प्रमुख आर्थिक अपडेट

September 24, 2026
भारत मंडपम, नई दिल्ली में 9वें भारत अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह का उद्घाटन करते उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, 22 सितंबर 2026। श्रेय : पीआईबी।

भारत की सरकारी योजनाएं, उड़ान, जल सप्ताह और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: प्रमुख अपडेट

September 24, 2026
आयुर्वेद, कोयला, सेमीकंडक्टर, MMA और सिने हब

22 सितंबर 2026 की प्रमुख खबरें: आयुर्वेद, कोयला, सेमीकंडक्टर, MMA और सिने हब

September 23, 2026
EPF स्कीम 2026 नए नियम

22 सितंबर 2026 की प्रमुख खबरें: पीएफ सीमा, न्यूजीलैंड FTA, फिल्म पुरस्कार और CAG रिपोर्ट

September 22, 2026
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 22 सितंबर 2026: बुजुर्ग योजना, कोर सेक्टर, हाईवे और रक्षा

September 22, 2026
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 21 सितंबर 2026: तेजस उड़ान, ग्वालियर टेलीकॉम जोन, खेल और फिल्म पुरस्कार

September 21, 2026
ब्रिक्स ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

ब्रिक्स 2026: भारत की कूटनीतिक विजय

September 21, 2026
केदारनाथ यात्रा 2026

केदारनाथ पर बढ़ता प्राकृतिक जोखिम

September 21, 2026
पीएम मोदी का ‘दिमागी नक्सल’ बयान: विपक्ष की प्रतिक्रिया और वैचारिक बहस

सेवा के 25 वर्ष सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की सतत यात्रा।

September 21, 2026
modi

पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’

September 21, 2026
Friday, September 25, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

चीन का खेल खत्म! ईवी और डिफेंस सेक्टर में भारत की लंबी छलांग

लोहम ने की रेयर अर्थ मैग्नेट्स की शुरुआत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 11, 2026
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। इलेक्टि्रक वाहनों (ईवी), पवन ऊर्जा, रक्षा और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में उपयोग होने वाले रेयर अर्थ मैग्नेट्स को लेकर भारत लंबे समय से चीन पर निर्भर रहा है लेकिन अब इस निर्भरता को कम करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। बैटरी रीसाइक्लिंग और क्रिटिकल मिनरल्स क्षेत्र की अग्रणी कंपनी लोहम ने भारत में घरेलू स्तर पर रेयर अर्थ मैगनेट रीसाइक्लिंग की शुरुआत की है।

अब तक भारत में इस्तेमाल होने वाले अधिकांश नियोडिमियम-आयरन-बोरॉन मैग्नेट चीन से आयात किए जाते रहे हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत के कौशल, प्रवासी, रक्षा, खाद्य और सरकारी योजनाओं से जुड़े प्रमुख अपडेट

भारत के स्वास्थ्य, रेलवे, रक्षा, आयुर्वेद और विकास से जुड़े प्रमुख अपडेट

हाल के महीनों में चीन द्वारा रेयर अर्थ से जुड़े कच्चे माल और मैग्नेट्स की सप्लाई पर लगाए गए प्रतिबंधों ने वैश्विक सप्लाई चेन को प्रभावित किया है। इससे ईवी, रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे उद्योगों पर दबाव बढ़ा है। ऐसे में लोहम की यह पहल भारत के लिए रणनीतिक आत्मनिर्भरता और घरेलू उद्योगों की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

लोहम अपनी उन्नत मेटलर्जिकल और सर्कुलर इकॉनॉमी आधारित तकनीक के ज़रिये ईवी मोटर्स, विंड टर्बाइंस, इलेक्ट्रॉनिक स्क्रैप और औद्योगिक कचरे से रेयर अर्थ मैग्नेट्स की रिकवरी और रीसाइक्लिंग कर रही है। इसका उद्देश्य भारत में ही डोमेस्टिक सेकेंडरी सप्लाई चेन विकसित करना है, जिससे घरेलू ईवी और रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों को स्थिर, किफायती और भरोसेमंद कच्चा माल उपलब्ध हो सके।

यह पहल हालिया केंद्रीय बजट और सरकार की नीतिगत प्राथमिकताओं के भी अनुरूप है। बजट में क्रिटिकल मिनरल्स, क्लीन मोबिलिटी, सर्कुलर इकॉनॉमी और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने पर विशेष ज़ोर दिया गया है। सरकार का फोकस आयात निर्भरता घटाने, वैल्यू-एडेड मैन्युफैक्चरिंग और रिसोर्स एफिशिएंसी बढ़ाने पर है, जिसमें रेयर अर्थ मैगनेट रीसाइक्लिंग को अहम कड़ी माना जा रहा है।

लोहम के निदेशक तरुण सिंघल ने कहा, “भारत के लिए रेयर अर्थ मैगनेट रीसाइक्लिंग केवल एक व्यावसायिक अवसर नहीं, बल्कि नीतिगत आवश्यकता है। हमारी उन्नत तकनीक के माध्यम से हम आयात निर्भरता कम करते हुए एक स्थायी, लो-कार्बन और सर्कुलर सप्लाई चेन बना रहे हैं, जो ईवी, रिन्यूएबल एनर्जी और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को दीर्घकालिक स्थिरता प्रदान करेगी।”

कंपनी सूत्रों के अनुसार, रीसाइक्लिंग के ज़रिये प्राप्त रेयर अर्थ एलिमेंट्स का उपयोग भारत में ही मैग्नेट मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोटर्स और अन्य हाई-टेक इंडस्ट्री में किया जाएगा। इससे आयात लागत में कमी आएगी और विदेशी आपूर्ति पर निर्भरता घटेगी। साथ ही, पारंपरिक रेयर अर्थ माइनिंग की तुलना में रीसाइक्लिंग एक पर्यावरण-अनुकूल और सस्टेनेबल विकल्प के रूप में उभर रही है, जिससे कार्बन फुटप्रिंट और पर्यावरणीय नुकसान भी कम होता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में भारत में ईवी और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर के तेज़ विस्तार के साथ रेयर अर्थ मैग्नेट्स की मांग कई गुना बढ़ेगी. ऐसे में लोहम जैसी घरेलू कंपनियों की यह पहल ‘मेक इन इंडिया’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और क्रिटिकल मिनरल्स मिशन के लक्ष्यों को मज़बूती देने के साथ-साथ भारत को रेयर अर्थ वैल्यू चेन में एक सशक्त खिलाड़ी बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation