• Latest
  • Trending

राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना में भजनलाल सरकार का बड़ा बदलाव

May 21, 2026
भारत-जापान स्टार्टअप और डीप टेक 2026

अब भारत सस्ता नहीं, हुनर बेच रहा है

August 30, 2026
भारत की आर्थिक और कारोबारी गतिविधियाँ अगस्त 2026

सप्ताह की समीक्षा

August 30, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ पंजीकरण, 54.28% महिलाएँ

हर दिन पौने दो लाख नाम

August 30, 2026
CAG Railway Audit Report 2026: ₹1,130.92 Crore की 26 टिप्पणियाँ

छब्बीस टिप्पणियाँ, ग्यारह सौ करोड़

August 30, 2026
farmer

बानवे प्रतिशत खेत अब भी बाहर

August 30, 2026
जल जीवन मिशन, ई-श्रम, सूक्ष्म सिंचाई और रेलवे अपडेट

छात्र जाएँगे गाँव के नल तक

August 30, 2026
प्रधानमंत्री जन धन योजना 2026

हर दिन बहत्तर करोड़ रुपये की बचत

August 29, 2026
CAG रिपोर्ट 17 वैज्ञानिक अनुसंधान कोष 3490 करोड़

वह कोष जो बढ़ता ही रहा

August 29, 2026
nuclear

लक्ष्य सौ, असली आँकड़ा चार

August 29, 2026
daily-news

भारत की ताजा खबरें 29 अगस्त 2026

August 29, 2026
Sarbananda-Sonowal

फाइबर पहुँचा, पर चला एक तिहाई में

August 28, 2026
पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

गाय के पेट से निकला एक एंजाइम

August 28, 2026
Monday, August 31, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना में भजनलाल सरकार का बड़ा बदलाव

स्कूटी की जगह सीधे बैंक खाते में नकद राशि होगी ट्रांसफर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 21, 2026
in the blitz
0

ब्लिट्ज ब्यूरो

जयपुर। मेधावी और प्रतिभाशाली स्कूली छात्राओं के लिए कई सालों से राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मुफ्त स्कूटी वितरण कार्यक्रम से जुड़ी दो योजनाओं ,क्रमश: कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी और देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण योजना में मौजूदा भजनलाल सरकार की ओर से बड़ा बदलाव किए जाने की बात सामने आ रही है। अब स्कूटी खरीदने के बजाय सरकार अब एक निश्चित घोषित राशि बैंक खाते में डीबीटी स्कीम माध्यम से रकम जमा कराएगी। इससे छात्राओं को अपनी मनपंसद किसी भी ब्रांड की स्कूटी खरीदने की आजादी मिलेगी। साथ ही कुछ ही समय में योजना का लाभ भी मिल जाएगा।

दरअसल, राजस्थान में मेधावी छात्राओं के लिए विगत वर्षो से चलाई जा रही स्कूटी योजनाओं में मौजूदा भजनलाल सरकार की ओर बड़ा और गेमचेंजर बदलाव कर दिया हैं। गवर्नमेंट कॉलेज झुंझुनूं में प्रोफेसर एवं योजना में जिला नोडल अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि अब तक जहां सरकार पात्र छात्राओं को सीधे स्कूटी उपलब्ध कराती थी, वहीं अब इस प्रक्रिया को पूरी तरह बदलते हुए स्कूटी की जगह सीधे बैंक खाते में नकद राशि ट्रांसफर करने का फैसला लिया गया है। यह बदलाव कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना और देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण योजना-दोनों पर लागू होगा।
सरकार अब डीबीटी के जरिए छात्राओं के खातों में तय रकम जमा कराएगी, जिससे वे अपनी पसंद की कंपनी और मॉडल की स्कूटी खुद खरीद सकेंगी।

YOU MAY ALSO LIKE

अब भारत सस्ता नहीं, हुनर बेच रहा है

सप्ताह की समीक्षा

छात्राएं कर रही थी स्कूटी का इंतजार
अब तक पहले सरकार अपने स्तर पर समूचे राजस्थान भर की पात्र छात्राओं के लिए स्कूटी खरीदने, उनको अलग अलग जिलों में भेजने एवं वितरण कार्यक्रम में लंबी लेट लतीफी होती रहती है। कई बार पात्र छात्राएं दो तीन सालों तक योजना के अंतर्गत मिलने वाली स्कूटी का इंतजार करती रहती है। स्थिति यह है कि कई पात्र चयनित छात्राओं को अभी तक स्कूटी नहीं मिली। अब सरकार के नीतिगत निर्णयानुसार कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना एवं देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण योजना वर्ष 2024-25 में पात्र छात्राओं के खाते में सीधे राशि हस्तांतरित किया जाना प्रस्तावित हैं लिहाजा छात्राओं को स्कूटी के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

हॉलाकि अभी तक सरकार ने खुलासा नहीं किया है कि बदलाव बाद स्कूटी के बदले कितनी राशि खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

क्यों लिया गया ये बड़ा फैसला?
अब तक स्कूटी वितरण प्रक्रिया में भारी देरी, भंडारण, ट्रांसपोर्ट और वितरण जैसी समस्याएं सामने आती रही हैं। कई छात्राओं को तो 2-3 साल तक इंतजार करना पड़ता था। नए फैसले से लंबी लेटलतीफी खत्म होगी। छात्राओं को समय पर लाभ मिलेगा। अपनी पसंद की स्कूटी खरीदने की आजादी मिलेगी। सीधे बैेंक खाते में ट्रांसफर से स्वयं छात्रा एवं परिवार को आर्थिक सहारा भी मिलेगा।

कितनी छात्राओं को मिलेगा फायदा?

काली बाई भील एवं देवनारायण योजना के झुंझुनूं जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुरेद्र कुमार ने स्कूटी के बदले बैंक खाते में राशि स्थानांतरित करने निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि इस बदलाव के बाद इस बार स्कूटी वितरण योजना वर्ष 2024-25 में अब सरकार द्वारा झुंझुनूं जिले में पात्र 702 छात्राओं और सीकर जिले में लगभग 800 छात्राओं के बैंक एकांउट में रकम ट्रांसफर की जाएगी। वहीं राजस्थान भर में चयनित 25977 छात्राओं को अब स्कूटी की जगह घोषित राशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर करेगी।

अब क्या करना होगा छात्राओं को?

जिला नोडल अधिकारी के अनुसार, आवेदन में बैंक डिटेल अपडेट करना अनिवार्य। खाता छात्रा के नाम पर होना जरूरी। पासबुक या कैंसिल चेक की कॉपी अपलोड करनी होगी। जिनको अभी तक स्कूटी नहीं मिली, वे ई-मित्र केंद्र पर जाकर जानकारी अपडेट करें

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation