ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में जानकारी दी कि वंदे भारत ट्रेनों को 110 किमी प्रति घंटे से बढ़ाकर 130 किमी प्रति घंटे की गति से ऑपरेट करने का प्लान है। इसके लिए संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा बाड़ लगाई जाएगी। साथ ही, 130 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति पाने के लिए पूरे ट्रैक पर सुरक्षा बाड़ लगेगी।
वंदे भारत ट्रेनें अपनी सेमी-स्पीड क्षमता के लिए जानी जाती हैं, जो 160 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से फर्राटा भरने में सक्षम हैं। सिग्नलिंग, ट्रैक इंफ्रास्ट्रक्चर और बाड़ लगाने में दिक्क तों के कारण भारतीय रेलवे इन्हें पूरी गति से नहीं चला पा रही है। वंदे भारत ट्रेनों के लिए ट्रैक की सुरक्षा पर भाजपा सांसद घनश्याम ने सवाल पूछा। अश्विनी वैष्णव ने भारतीय रेलवे की ओर से सुरक्षा को लेकर प्राथमिकता का जिक्र किया।