• Latest
  • Trending

बीएमसी चुनाव पर टिकी राजनीतिक पार्टियों की निगाहें

November 30, 2025
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Monday, October 12, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बीएमसी चुनाव पर टिकी राजनीतिक पार्टियों की निगाहें

मतदान की तिथि नजदीक आने से सभी दलों ने प्रचार व जनसंपर्क में झोंकी ताकत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 30, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई । तय समय से लगभग चार साल बाद होने जा रहे बीएमसी चुनाव पर सभी राजनीतिक पार्टियों की निगाहें लगी हुई है। 74 हजार करोड़ रुपए के बजट वाली बीएमसी की सत्ता हथियाने के लिए राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारी तेज कर दी है। 227 सीटों वाली बीएमसी में सत्ता के लिए 114 सीटों की जरूरत होगी। मतदान 2 दिसंबर को होगा और 3 दिसंबर को परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
आरक्षण लॉटरी निकलने के बाद सभी दलों ने चुनाव के लिए मोर्चाबंदी तेज कर दी है। बीएमसी चुनाव राज्य में सत्ताधारी बीजेपी और लगभग ढाई दशक तक बीएमसी की सत्ता में रही उद्धव सेना के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। सत्ता में वापसी के लिए जहां उद्धव ठाकरे अपने चचेरे भाई राज ठाकरे से हाथ मिलाने को तैयार है, वहीं बीजेपी बीएमसी की सत्ता हथियाने के लिए पूरी तैयारी में जुटी है। बीएमसी चुनाव कितना महत्वपूर्ण है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चुनाव की घोषणा से पहले ही राजनीतिक उठापटक शुरू हो गई है। महाविकास आघाड़ी में जहां फूट पड़ गई है, वहीं बीजेपी और शिंदे सेना के बीच भी दूरी बढ़ रही है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में महाविकास आघाड़ी
के साथ चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस ने मनसे का हवाला देते हुए बीएमसी चुनाव अकेले लड़ने का एलान कर दिया। मराठी वोटों में विभाजन रोकने के लिए उद्धव ठाकरे किसी कीमत पर राज ठाकरे से
गठबंधन करना चाहते है। वहीं शिंदे सेना ने हालांकि अभी तक अकेले चुनाव लड़ने का एलान नहीं किया है, लेकिन जिस तरह से दोनों दलों के बीच खींचतान चल रही है, वह अच्छा संकेत नहीं है।
महाराष्ट्र की सत्ता में साझीदार रहने के बावजूद वर्ष 2017 के बीएमसी चुनाव में बीजेपी और शिवसेना (अविभाजित) ने अकेले अकेले चुनाव लड़ा था। तब शिवसेना को 84 और बीजेपी को 82 सीटें मिली थी। कहा जाता है कि तब तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गठबंधन धर्म का पालन करते हुए बीएमसी में शिवसेना को सत्ता में वापसी करने दी। जबकि उस दौरान मनसे के 7 में से 6 नगरसेवक बीजेपी में आने को तैयार थे। शिवसेना (अविभाजित) ने तब मनसे के छह नगरसेवकों को तोड़कर अपने साथ कर लिया था और पांच साल (2017-2022) बीएमसी पर राज किया था।
दोनों एनसीपी की भूमिका रही है सीमित
बीएमसी चुनाव में एनसीपी कभी बहुत मजबूत नहीं रही है। वर्ष 2017 के बीएमसी चुनाव में एनसीपी (अविभाजित) ने 9 सीटों पर जीत हासिल की थी। वर्ष 2023 में विभाजन के बाद अजित पवार के साथ 3 पूर्व नगरसेवक है, जबकि शरद पवार गुट के साथ अभी भी 6 पूर्व नगरसेवक बने हुए हैं। बीएमसी चुनाव में एनसीपी की भूमिका सीमित रही है, इस चुनाव में भी दोनों एनसीपी के सहयोगी की ही भूमिका में रहने की उम्मीद है।
एमआईएम और सपा बिगाड़ सकती है कांग्रेस, उद्धव सेना का गणित
मुंबई में अल्पसंख्यक वोटों की भूमिका जीत-हार में काफी निर्णायक होती है। समाजवादी पार्टी और एमआईएम दोनों मुस्लिम वोटों को अपना वोट मानते हैं। सपा पहले ही अकेले लड़ने का एलान कर चुकी है। वहीं, एमआईएम ने अभी तक किसी से गठबंधन नहीं किया हैं। ऐसे में बीजेपी नीत महायुति को हराने की योजना बना रही उद्धव सेना के लिए मुस्लिम वोट पाना मुश्किल माना जा रहा है। यही हाल कांग्रेस के साथ भी हो सकता है।
कांग्रेस और शिंदे गुट की भूमिका होगी अहम
बीएमसी चुनाव में भले ही शिंदे गुट और कांग्रेस को सत्ता का दावेदार नहीं माना जा रहा है, लेकिन चुनाव के बाद सत्ता गठन में इनकी भूमिका अहम होगी। शिंदे गुट के पास कुल 182 पूर्व नगरसेवक हैं। इनमें वर्ष 2017 में चुनाव जीते पूर्व नगरसेवकों की संख्या 60 है। यह नगरसेवक बीएमसी चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे। बीजेपी का दावा है कि वह बीएमसी चुनाव में 100 सीटों कब्जा करेगी। यदि बीजेपी 2017 की तरह 80-85 सीटें जीतती है, तब शिंदे गुट के समर्थन की आवश्यकता पड़ेगी। वहीं कांग्रेस ने बीएमसी चुनाव अकेले लड़ने का एलान कर अपना पत्ता अपने पास रखा है। यदि उद्धव गुट सत्ता में आने से कुछ पीछे रहता है, तो कांग्रेस का सहयोग इनके लिए महत्वपूर्ण होगा। वर्ष 2017 के चुनाव में कांग्रेस ने 30 सीटों पर कब्जा किया। कांग्रेस यदि अपना पुराना प्रदर्शन दोहराने में सफल रही, तो बीएमसी की सत्ता गठन में उसकी भूमिका निर्णायक होगी।
वहीं सपा, एमआईएम की भूमिका सीमित होगी। 2022 के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में काफी बदलाव आ गया है। 2022 में शिवसेना के विभाजन और 2023 में एनसीपी के विभाजन के बाद बदले राजनीतिक समीकरण में यह पहला बीएमसी चुनाव होने जा रहा है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation