• Latest
  • Trending

मुंबई में दौड़ेगी पॉड टैक्सी

December 6, 2025
भारत की GDP वृद्धि 7.8%: खेती, वाहन, रेलवे और निवेश के आंकड़े

तिपहिया, ट्रेन और खेत: तिमाही का असली हिसाब

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर CAG रिपोर्ट: 10 साल के कामकाज में बड़ी कमियां

September 3, 2026
daily-news

आईसीएमआर की तीन जाँच तकनीकें उद्योग के लिए

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर सीएजी की रिपोर्ट

September 3, 2026
daily-news

भारत के विभिन्न राज्यों की महत्वपूर्ण खबरें

September 2, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

August 31, 2026
पराली से बायो-बाइंडर तकनीक

पराली जो अब सड़क बनेगी

August 31, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

August 31, 2026
daily-news

भारत-उज़्बेकिस्तान सहयोग: शिक्षा, दवा, कृषि, योग और खेल में नई साझेदारी

August 31, 2026
प्रोजेक्ट इम्पोर्ट्स योजना CAG ऑडिट 2026

जिस फ़ाइल की कोई आख़िरी तारीख़ नहीं

August 31, 2026
भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

भारत का अपना पॉपकॉर्न बीज

August 31, 2026
daily-news

भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

August 31, 2026
Friday, September 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मुंबई में दौड़ेगी पॉड टैक्सी

ठाणे से मीरा भाईंदर के बीच पहला रूट फाइनल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 6, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

तिपहिया, ट्रेन और खेत: तिमाही का असली हिसाब

हरित भारत मिशन पर CAG रिपोर्ट: 10 साल के कामकाज में बड़ी कमियां

ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी में कोस्टल रोड, मेट्रो के विस्तार के बीच बड़ी गुड न्यूज सामने आई है। मुंबई में पॉड टैक्सी का सपना सच होने जा रहा है। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने पॉड टैक्सी परियोजना को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है। सरनाइक ने कहा है अगले छह महीने में पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट के लिए भूमि पूजन हो जाएगा। अभी पूरे देश में कहीं पर भी पॉड टैक्सी का संचालन नहीं होता है। पॉड टैक्सी केंद्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। कभी उन्होंने दिल्ली से गुरुग्राम के बीच पॉड टैक्सी दौड़ाने का सपना देखा था जो अब मुंबई में पूरा हो दिख रहा है।
प्रताप सरनाइक ने कहा कि पॉड टैक्सी सर्विस ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई को जोड़ेगी। प्रोजेक्ट के लिए भूमि पूजन (ग्राउंडब्रेकिंग सेरेमनी) 6 महीने के अंदर होगा।
ठाणे के पहले मेयर सतीशचंद्र प्रधान की पुण्यतिथि पर एक इवेंट में सरनाइक ने कहा कि तैयारियां चल रही हैं और सेरेमनी जल्द होगी। सरनाइक ने कहा कि पहले पॉड टैक्सी कॉरिडोर को ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई को जोड़ने की योजना है, जिससे पूरे इलाके में एक मॉडर्न रैपिड-ट्रांजिट लिंक बनेगा।
फडणवीस कर चुके पॉड टैक्सी का प्रॉमिस
सरनाइक ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पहले कहा था कि पॉड टैक्सी सिस्टम लास्ट-माइल कनेक्टिविटी देने और मौजूदा ट्रांसपोर्ट नेटवर्क पर बोझ कम करने में मदद करेगा। गौरतलब है कि इस साल सितंबर में सीएम फडणवीस ने घोषणा की थी कि शहर के मौजूदा पब्लिक ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर पर बोझ कम करने के लिए जल्द ही पॉड टैक्सी सर्विस शुरू की जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर पहले हुई एक हाई-लेवल मीटिंग के दौरान सीएम फडणवीस ने इस बात पर ज़ोर दिया था कि यह सर्विस बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) कॉरिडोर में भीड़भाड़ कम करने में अहम भूमिका निभाएगी। यहां पर बुलेट ट्रेन टर्मिनल और आस-पास नई बॉम्बे हाई कोर्ट बिल्डिंग बनने से आने-जाने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
क्या है पॉड टैक्सी?
पॉड टैक्सी पर्सनल रैपिड ट्रांजिट (पीआरटी) सिस्टम का हिस्सा हैं, जिसमें पूरी तरह से ऑटोमेटेड, ड्राइवरलेस इलेक्ट्रिक गाड़ियां ऊंचे ट्रैक पर चलती हैं। यह यात्रियों के छोटे ग्रुप को ले जाती हैं। पॉड टैक्सी पर्सनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का हिस्सा हैं, जिसमें पूरी तरह से ऑटोमेटेड, ड्राइवरलेस इलेक्टि्रक गाड़ियां ऊंचे ट्रैक पर चलती हैं, और यात्रियों के छोटे ग्रुप को ले जाती हैं। पॉड टैक्सी को लेकर सरनाइक ने ऐसे वक्त पर गुड न्यूज दी है जब मुंबई में ट्रांसपोर्ट को लेकर बड़े पैमाने पर काम चल रहा है। सभी ट्रांसपोर्ट के तरीकों में आसान यात्रा के लिए मुंबई के आने वाले यूनिफाइड स्मार्ट कार्ड सिस्टम को डेवलप किया गया है। राज्य सरकार का मानना है कि पॉड टैक्सी मुंबई के ट्रांसपोर्ट को मज़बूत करने में मदद कर सकती हैं ताकि बेहतर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मिल सके।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation