• Latest
  • Trending

अब 3 नहीं, 6 करोड़ दीदियां बनेंगी लखपति

February 26, 2026
प्रधानमंत्री मोदी

भारत की विकास गाथा: स्टार्टअप, व्यापार, डेटा और खादी

October 13, 2026
प्याज

प्याज महंगा, सेना को 27 पदक और नई रक्षा पहल

October 13, 2026
dal

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

October 12, 2026
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
Tuesday, October 13, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अब 3 नहीं, 6 करोड़ दीदियां बनेंगी लखपति

नए कार्यालय सेवा तीर्थ में काम शुरू करते हुए कई अहम फैसले लिए पीएम मोदी ने

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 26, 2026
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए प्रधानमंत्री कार्यालय सेवा तीर्थ में काम शुरू करते हुए कई अहम फैसले किए हैं। उन्होंने लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य दोगुना कर छह करोड़ कर दिया। इसके साथ, हर नागरिक को जीवनरक्षक सुरक्षा देने के आदेश पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत हादसों के घायलों को 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। किसानों के लिए अहम फैसले में कृषि बुनियादी ढांचा कोष को दोगुना करके दो लाख करोड़ रुपये कर दिया गया। 10,000 करोड़ रुपये के कोष के साथ स्टार्टअप इंडिया फेड ऑफ फंड्स 2.0 को भी मंजूरी दी।

इससे पहले, पीएम मोदी ने नए पीएमओ और दो नए कर्तव्य भवनों का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने कहा, सेवा तीर्थ कर्तव्य, करुणा और भारत सर्वोपरि के सिद्धांत का प्रतीक है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, लखपति दीदी योजना में बेहतर प्रदर्शन से सरकार ने मार्च, 2027 की तय सीमा से बहुत पहले तीन करोड़ लखपति दीदियों का आंकड़ा पार कर लिया। अब मार्च, 2029 तक छह करोड़ का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया गया है। पीएम राहत पहल के तहत दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस उपचार से सुनिश्चित होगा कि तत्काल चिकित्सा सहायता न मिलने के कारण किसी की जान न जाए। कृषि अवसंरचना कोष दोगुना कर दो लाख करोड़ करने का मकसद देश को कृषि मूल्य श्रृंखला को मजबूत करना है।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत की विकास गाथा: स्टार्टअप, व्यापार, डेटा और खादी

प्याज महंगा, सेना को 27 पदक और नई रक्षा पहल

सेवा तीर्थ में पहले दिन पीएम मोदी ने कृषि, ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की। इनमें फसल बीमा, सिंचाई परियोजनाएं, प्राकृतिक खेती व आधुनिक कृषि तकनीक शामिल हैं।

उन्होंने मंत्रालयों को निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा, किसानों की आय बढ़ाना और खेती को लाभकारी बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं, नवाचार तंत्र, विशेष रूप से डीप टेक, प्रारंभिक चरण के विचारों, उन्नत विनिर्माण और अभूतपूर्व प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में, सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने स्टार्टअप फंड बढ़ाने को मंजूरी दी।

  • – घायलों को मिलेगा 1.5 लाख का कैशलेस इलाज
  • – 10,000 करोड़ रुपये के कोष के साथ स्टार्टअप इंडिया फंड को मंजूरी
  • – कृषि बुनियादी ढांचा कोष: दोगुना करके 2 लाख करोड़ किया

ऐतिहासिक दिन
आजादी के बाद से अब तक प्रधानमंत्री का कार्यालय रायसीना हिल्स पर राष्ट्रपति भवन के सामने अंग्रेजों को बनाई साउथ ब्लॉक की इमारत में था। देश के सारे फैसले वहीं से होते थे, पर औपनिवेशिक दासता के सभी प्रतीकों को खत्म करते जा रहे पीएम मोदी ने इस कार्यालय को भी अलविदा कह दिया।
खास बात यह है कि ठीक 95 साल पहले 13 फरवरी, 1931 को भारत की आधुनिक राजधानी के रूप में नई दिल्ली का उद्घाटन किया गया था।

विकास यात्रा को नई दिशा
पीएम मोदी ने कहा, सेवा तीर्थ सिर्फ एक कार्यालय नहीं, बल्कि देशवासियों की सेवा का तीर्थ है। यहां से किए जाने वाले हर निर्णय का मकसद गरीब, किसान और महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाना है। यह नई शुरुआत देश की विकास यात्रा को नई दिशा देगी व विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करेगी। सेवा तीर्थ भवन का ध्येय वाक्य है-नागरिक देवो भवः।

विकसित भारत की यात्रा में मील का पत्थर
सेवा तीर्थ व कर्तव्य भवन विकसित भारत की यात्रा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर हैं। ये नागरिक केंद्रित शासन और राष्ट्रीय प्रगति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। – नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation