• Latest
  • Trending
Alert mode in cow shelters, government gave special instructions to protect cows from heat

पीएम मोदी के जन्मस्थान को गुजरात सरकार से मिल रहा खास तोहफा

November 8, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पीएम मोदी के जन्मस्थान को गुजरात सरकार से मिल रहा खास तोहफा

-बेसहारा व आवारा पशुओं के लिए होगी 'वृंदावन गोचर पार्क' की स्थापना

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 8, 2025
in the blitz
0
Alert mode in cow shelters, government gave special instructions to protect cows from heat

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

ब्लिट्ज ब्यूरो

अहमदाबाद। बेसहारा व आवारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान के लिए गुजरात सरकार ने नया तरीका खोज निकाला है और वह इसके लिए ‘वृंदावन गोचर पार्क’ की स्थापना करने जा रही है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर में बनेगा। अधिकारियों ने बताया कि यह प्रोजेक्ट राज्य सरकार की ‘अनंत अनादि वडनगर’ पहल का हिस्सा है और इसके तहत वडनगर के अमरथोल क्षेत्र में गौरीकुंड के पास पहला ‘वृंदावन गोचर पार्क’ विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे न केवल आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान होगा, बल्कि साथ ही आधुनिक ग्रामीण नवाचार को भी बढ़ावा मिलेगा।
राज्य सरकार के सूचना विभाग ने बताया कि इस गोचर पार्क को बनाने की लागत करीब 15 करोड़ रुपए आएगी और इस परियोजना का उद्देश्य विरासत, संस्कृति, पर्यटन और स्थिरता का मिश्रण करते हुए गो-आधारित ग्रामीण विकास का एक वैश्विक मॉडल तैयार करना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजरात शहरी विकास कंपनी (जीयूडीसी) इस परियोजना के लिए नोडल एजेंसी के रूप में काम करेगी, जो नगरपालिका और जिला स्तर पर समन्वय करेगी।
अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि आगे जाकर यह पार्क एक अद्वितीय पर्यटन स्थल के रूप में भी उभरेगा क्योंकि यहां आने वाले लोगों को यहां असली ग्रामीण जीवन का अनुभव करने का मौका मिलेगा। इस दौरान यहां आने वाले मेहमान यहां पर ग्रामीण जीवन, स्थानीय हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजनों और पर्यावरण-अनुकूल कृषि पद्धतियों का अनुभव करेंगे। उन्होंने बताया कि इस परियोजना की परिकल्पना संस्कृति, अर्थव्यवस्था और पारिस्थितिकी के संगम के रूप में की गई है, जो प्रधानमंत्री मोदी के ‘ग्रामोदय से भारत उदय’ के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation