• Latest
  • Trending

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ एक ही कार में बैठे पीएम मोदी

January 17, 2026
dal

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

October 12, 2026
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
Monday, October 12, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ एक ही कार में बैठे पीएम मोदी

दोनों नेताओं के बीच दिखी खास गर्मजोशी, अहमदाबाद में उड़ाई पतंग

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 17, 2026
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

ब्लिट्ज ब्यूरो

अहमदाबाद। भारत और जर्मनी के बीच रणनीतिक साझेदारी के 25 साल और राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के मौके पर जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज दो दिवसीय भारत दौरे पर आए। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं ने एक ही कार में यात्रा की। दोनों नेताओं के बीच खास किस्म की गर्मजोशी दिखी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ कार वाली तस्वीर एक्स पर शेयर की। इस दौरान उन्होंने कहा कि साझा मूल्य, व्यापक सहयोग और आपसी समझ से भारत और जर्मनी के बीच दोस्ती लगातार बढ़ रही है। पहले दिन पीएम मोदी ने फ्रेडरिक के साथ गुजरात के ऐतिहासिक साबरमती गांधी आश्रम का दौरा किया। साथ ही साबरमती रिवरफ्रंट पर ओपन कार में यात्रा की। इस दौरान दोनों नेताओं ने पतंग भी उड़ाई ।
जर्मन चांसलर ने पीएम मोदी की तरफ से गुजरात आमंत्रण को लेकर आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा, ‘आपने मुझे अपने गृह राज्य गुजरात आने का न्योता दिया। इस खास जेस्चर के लिए आपका दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। यह हमारे दोनों देशों के बीच गहरे रिश्तों की निशानी है। यह मेरे प्रति आपकी दोस्ती का भी सबूत है।’
भारत से रिश्तों पर क्या बोले जर्मन चांसलर?
दोनों ने नेताओं ने औपचारिक तौर पर प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता में भाग लिया, साथ ही एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। फ्रेडरिक ने भारत को डिजायर्ड और पसंदीदा पार्टनर बताया। उन्होंने कहा कि भारत और जर्मनी के बीच आर्थिक संबंधों की पूरी क्षमता का दोहन करने के लिए हमें भारत और यूरोपीय संघ के बीच एक फ्री ट्रेड समझौते पर बातचीत करने की आवश्यकता है। दोनों देशों ने विकास, प्रोडक्शन, नवाचार और सप्लाई चैन को बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर जोर देते हुए एक समझौते पर हस्ताक्षर भी किए। इस दौरान फ्रेडरिक ने कहा कि दोनों देश अपने रक्षा उद्योगों के सहयोग को मजबूत करना चाहते हैं। इसका रणनीतिक महत्व है। दोनों देशों ने इसको लेकर हस्ताक्षर किए हैं।
मोदी ने इस बात के लिए जताया जर्मन चांसलर का आभार
पीएम मोदी ने चांसलर मर्ज को एशिया के पहले दौरे पर भारत को चुनने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा जर्मनी की रणनीति में भारत की भूमिका को दर्शाती है। यह दोनों देशों के बीच उच्च स्तर के विश्वास का प्रतीक है। पीएम मोदी ने कहा, ‘हमने इस सहज आर्थिक साझेदारी को असीमित बनाने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि पारंपरिक आर्थिक क्षेत्रों के साथ-साथ अब रणनीतिक क्षेत्रों में भी मजबूती से सहयोग होगा। रक्षा क्षेत्र में हम एक संयुक्त घोषणा पत्र का आदान-प्रदान कर रहे हैं।’

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation